गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जाम गांव की किशोरी लापता

कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की गोरखपुर रेलवे स्टेशन से लापता हो गई. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन कऱने के बाद उसका कहीं अता पता न चलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई गई है.

बाइक सवार को बचाने में स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ पर बाइक सवार को बचाने में तेज रफ़्तार स्कर्पियो डिवाइडर से टकरायी. इस हादसे में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

कोठिया मोड़ के पास खाई में पलटा ट्रक, ट्रेनी ड्राइवर की हालत गंभीर

नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर डेंजर जोन कोठिया मोड़ के समीप बुधवार को भोर में तेज रफ्तार की ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया. इसमें ट्रक चलाना सीख रहा खलासी राम मोबिन (34) निवासी जंगल कौडिया थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गया

नगपुरा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 20 से

नगपुरा स्थित श्रीनाथ बाबा क्रिकेट क्लब के मैदान में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 20 अप्रैल से आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में जनपद समेत गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी समेतं बिहार की टीमें भाग लेंगी.

रूद्रवार चट्टी पर असंतुलित बाइक पोल से टकराई, सिपाही घायल

बेल्थरा मार्ग के रूद्रवार चट्टी पर शुक्रवार को सुबह सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से बाइक टकरा गई. जिससे उस पर सवार सिपाही रामकेश गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.