[बलिया के समाचार संक्षिप्त में]- पत्रकार का भाई गंगा में स्नान करते समय डूबा

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर शुक्रवार को सुबह स्नान करते वक्त डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया. मृत बालक पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता का छोटा भाई था.

[बलिया समाचार संक्षिप्त में]: बांसडीह में रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

जेष्ठ माह की पहली मंगलवार को पंच मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह व नीरज सिंह गुड्डू द्वारा धार्मिक विधि विधान व वैदिक मन्त्रोचारण के साथ भोलेनाथ का अभिषेक कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.

सांकेतिक चित्र

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा निवासी श्रीराम यादव 71 वर्ष अपने ससुराल सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली गांव में अपने रिश्तेदारी में आए थे. वे शौच के लिए जुड़ा की कान्हि के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर गए थे. अचानक ट्रेन के चपेट में आ गये.

News Shorts: कूड़े में फेंकी हुई मिठाई खाने से एक बच्चे की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

उभांव थाना क्षेत्र के पशुहाडी मार्ग डबर बाबा के परती के समीप दुबली मोड रविवार करीब 8 बजे एक बाईक पर सवार तीन युवक बिल्थरारोड से बाजार कर अपने घर जा रहे थे तब दो बाईक पर सवार 6 संख्या मे नकाबपोश बदमाशों बाइक से ओवरटेक कर रोक कर लाठी डंडा व हाकी से जानलेवा हमाल कर मौके से फरार होगे. जिसमें तीनों युवक गम्भीर रूप से चोटिल होगे स्थानीय लोगों की मदद से व 108 नम्बर एम्बुलेंस से चोटियों को प्राथमिक उपचार के लिये सीएचसी सीयर में दाखिल कराया गया

अधेड़ सरयू नदी में डूबा, शव की तलाश में जुटी पुलिस

सहतवार, बलिया. रेवती थाना क्षेत्र के हड़िहा कला निवासी सुदामा यादव 55 वर्ष पुत्र शिवदास यादव नदी पार करते समय 63 बन्धे के पास सरयू नदी डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना …

सांकेतिक चित्र

ट्रक का टायर फटने से युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली के मीराचक निवासी मुहम्मद इरशाद अंसारी 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अली हसन लगभग 4 महीना पहले रेवती बांसडीह मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने गाड़ियों का पंचर बनाने व हवा भरने का दुकान खोला था. शुक्रवार की शाम को ट्रक के टायर का पंचर बना कर उसमें हवा भर रहा था. तभी अचानक ट्यूब तेज आवाज के साथ फट गया और उसके शरीर पर आकर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दो अभियुक्तों का चालान

मुखबीर द्वारा सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए चौकी प्रभारी राजीव कुमार कांस्टेबल अक्षय शुक्ला तुरंत रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे ही थे कि अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया.

नाव हादसा : 46 घण्टे बाद मिला किशोरी का शव, मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि रविवार को सरयू नदी के उस पार महादनपुर गांव की तरफ लोग गेहूं काटने गए थे. शाम को लौटते समय लगभग 8:30 बजे 63 बंदे के पास डेंगी अचानक असंतुलित होकर पलट गई.

सरजू नदी में नाव दुर्घटना में किशोरी लापता, 11 लोग सुरक्षित बचे

रविवार को सरजू के उस पार महादनपुर गांव के तरफ के लोग गेहूं काटने गए थे. रविवार के शाम को 8 बजे करीब उधर से लौट रहे थे कि 63 बंधे के पास डेंगी अचानक असंतुलित होकर पलट गई. वहां के लोगों का कहना है कि डेंगी में कुल 12 लोग सवार थे. ग्यारह लोग तो किसी तरह से बच गए, लेकिन महादनपुर निवासी श्रीभगवान यादव की लड़की छोटी 12 वर्ष सरजू नदी में डूब गयी. सूचना पर रात में पहुंची सहतवार पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से लड़की को खोजने का अथक प्रयास किया लेकिन तक कोई सफलता नहीं मिली.

सहतवार पुलिस ने 1 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सहतवार थाने के उप निरीक्षक सागर कुमार रंगू अपने हमराही सिपाहियों के साथ महाराजपुर के तरफ गश्त पर थे. तभी मुखबीर से सूचना मिली कि शिव मंदिर के तरफ एक व्यक्ति गांजा लेकर कही बेचने जा रहा है. सहतवार पुलिस में तत्परता दिखाते हुए शिव मंदिर के पास उस युवक को रोक लिया. तलाशी लेने पर उसके पास 1 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ.

व्यापारियों की हर समस्या का होगा समाधान -केतकी सिंह

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी ने कहा कि जिस तरीके से बांसडीह विधानसभा के व्यापारी और तुरहा समाज ने  विधायिका जी को समर्थन दिया है.

मोटरसाइकिल से धक्का लग कर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी लाल मुन्नी देवी 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामा शंकर तुरहा बुधवार की शाम को कही से अपने घर वापस लौट रही थी. घर से लगभग दो तीन सौ मीटर दूर थी कि रास्ते में आदर्श स्कूल के पास तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया. आनन-फानन में आसपास के लोग घायल महिला को एंबुलेंस से बलिया अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान रात्रि में 2 बजे के करीब डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया है.

news update ballia live headlines

बलिया: युवक के शव मिलने से हड़कंप, दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, छात्रा की अचानक मौत

यूपी बोर्ड की आगामी इण्टरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रही रात दिन अध्ययन में लगी रेवती विकासखंड के झरकटहां निवासिनी छात्रा ज्योति पुत्री अजय सिंह बीते मंगलवार की देर रात तक पढ़ाई करने के क्रम में हमेशा के लिए सो गयी.

‘होली’ प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्योहार

पुराणों के अनुसार आदिकाल में हिरण्यकश्यप नामक एक शैतान राजा राज्य करता था जिसे ब्रह्मा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त था कि उसे कोई आदमी, जानवर या हथियार नहीं मार सकता. इस वरदान के बाद वह इतना अहंकारी हो गया कि उसने अपने राज्य में भगवान की पूजा करना मना कर दिया एवं स्वयं की पूजा कराने लगा लेकिन किसी घटना ने उसके ही संतान की आंखें खोल दी और उसके पुत्र प्रह्लाद ने उसके आज्ञा का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए अनेक कुचक्र रचा.

सांकेतिक चित्र

बरगद के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

ग्राम सभा सिगही के चौहान बस्ती निवासी धुरेन्द्र कुमार चौहान 30 वर्ष पुत्र काशी चौहान पिछले कुछ महीनों से मानसिक रोग से पीड़ित था. उसकी ईलाज घर के लोगों द्वारा बाहरी भूत प्रेत को लेकर जगह जगह पर ईलाज व झाड़ फूंक भी कराया जा रहा था लेकिन सोमवार की सुबह शौच के लिए घर से चार बजे निकला था. देर तक घर नहीं पहुंचने पर घर वाले खोज बीन के निकले तो कुछ महिलायें बतायी की काली मंदिर के पास बरगद के पेड़ पर धुरेन्द्र कुमार चौहान लटका हुआ है.

सांकेतिक चित्र

तालाब में मिला युवक का शव

सहतवार , बलिया. सोमवार की रात्रि में क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया के महंगीछाप पुरवा के तालाब में एक 27 वर्षीय युवक की कपड़े से बधी शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. …

चोरी की तीन मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ पांच युवक गिरफ्तार

बृहस्पतिवार की सुबह थाना प्रभारी पंकज सिंह व एस आई हरेंद्र सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ सहतवार बांसडीह मार्ग पर सुहलदेव की मूर्ति के पास खड़े थे तभी सूचना मिली की चोरी की मोटरसाइकिल से युवक सुरहिया के तरफ से आ रहे है और कहीं मोटरसाइकिल बेचने जा रहे हैं.

लाल बालू लदी सात ट्रक सीज, सहतवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुरुवार की सुबह सहतवार थाने के एस आई हरेन्द्र सिह अपने हमराही सिपाहियों के साथ सहतवार थाने के सामने खड़े होकर गाड़ियों की जांच कर रहे थे. तभी कई ट्रक आते हुए दिखायी दिये.  जिस पर आवश्यकता से अधिक लाल बालू लदा हुआ था. उन्होंने इसके कागजात दिखाने के लिए कहा, ड्राईवर कागजात नहीं दिखा पाये. सहतवार पुलिस 9 ट्रकों को सीज कर आवश्यक कार्रवायी में जुट गयी है.

पंद्रह से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण का कार्य सीएचसी रेवती के संचालन में कुल 8 केंद्रों पर शुरू

ठण्ड की वजह से किशोर तथा किशोरियों के पहुंचने की गति धीमी रही. पीडी इंटर कॉलेज पर टिकाकरण का नेतृत्व कर रहे डा.बद्रीराज यादव ने बताया कि हमारे केन्द्र पर कुल 120 किशोर किशोरियों को टिका लगा.

अंतर्राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बलिया के लाल को मिली सफलता

10 दिसंबर को मैट्रिक फाइट्स नाइट 7 प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में हुआ था. जिसमें वेदर वेट कैटेगरी 65.8 किलोग्राम में करन सिह तेलंगाना निवासी को हराकर विजय हासिल किया. उनका कहना है कि मैं एक अच्छा फाइटर बनना चाहता हूं.