Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • News Shorts: कूड़े में फेंकी हुई मिठाई खाने से एक बच्चे की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
  • जिला जवार

News Shorts: कूड़े में फेंकी हुई मिठाई खाने से एक बच्चे की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

उभांव थाना क्षेत्र के पशुहाडी मार्ग डबर बाबा के परती के समीप दुबली मोड रविवार करीब 8 बजे एक बाईक पर सवार तीन युवक बिल्थरारोड से बाजार कर अपने घर जा रहे थे तब दो बाईक पर सवार 6 संख्या मे नकाबपोश बदमाशों बाइक से ओवरटेक कर रोक कर लाठी डंडा व हाकी से जानलेवा हमाल कर मौके से फरार होगे. जिसमें तीनों युवक गम्भीर रूप से चोटिल होगे स्थानीय लोगों की मदद से व 108 नम्बर एम्बुलेंस से चोटियों को प्राथमिक उपचार के लिये सीएचसी सीयर में दाखिल कराया गया
Central Desk 22 May, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Sweets thrown on Ghura became the cause of death

बांसडीह, बलिया. स्थानीय कस्बा के वार्ड नम्बर 12, कठबनवा में पिछले दिनों घूरा पर फेंका हुआ मिठाई ही मौत का कारण बन गया. बताया जा रहा है कि किसी ने खराब मिठाई होने पर घूरा पर फेंक दिया गया था. जहां तीन बच्चों ने एक साथ खा लिया. मिठाई खाने के बाद तीनों बच्चों की हालत बिगड़ गई. घर वालों ने तीनों बच्चों को बांसडीह पीएचसी ले आये जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया. वहां से भी डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी के लिये रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत शनिवार को हो गई. तथा दो बच्चों की स्थिति सामान्य है परिजनों ने बताया कि कस्बा के वार्ड नंबर 12 में लगभग 1 सप्ताह पहले (कूड़ा ) घूरा पर जो फेंका गया था. उसमें खराब मिठाई थी. बच्चों को पता नहीं था ,लालच बस उठा कर उसे तीनों ने खा लिया. ज्यों ही बच्चों की तबीयत खराब हुई आनन – फानन में हम इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए. जहां दो-तीन दिन उपचात होने के बाद हालत में कोई सुधार न होने पर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया. वहां 1 दिन इलाज करने के बाद बनारस बीएचयू रेफर कर दिया गया. उपचार के दौरान ही शंकर की मौत हो गई. हालांकि सचिन (5) व अनूप (6) का इलाज चल रहा है. शंकर के मौत की सूचना पर पहुचें कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया. साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई. मृतक के पिता रामशरण पटेल ने घटना की लिखित तहरीर थाना में दी है.

(रिपोर्ट- रवि शंकर पाण्डेय )

 

 

 

–प्रतियोगिता में प्रदेश की ख्यातिलब्ध टीमें करेंगी प्रतिभाग

नरहीं, बलिया. मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में प्रदेश स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 27 से 29 मई तक किया जाना निर्धारित है. उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन से रजिस्टर्ड उक्त प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श इण्टरमीडिएट कालेज नरहीं के खेल मैदान पर किया जाना है.
आयोजन सचिव व उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव कृष्णानंद उपाध्याय ने प्रतियोगिता के सम्बन्ध में बताया कि प्रदेश की ख्यातिलब्ध वालीबाल टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी. डीएलडब्ल्यू वाराणसी, जाट रेजीमेंट बरेली, एसएसबी लखनऊ, खेल छात्रावास प्रयागराज व अयोध्या, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, देव‌ अकेडमी प्रयागराज, गोरखपुर आदि टीमों के प्रतिभागिता की सम्भावना है. उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन की तकनीकी समिति व निर्णायकों की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.
रविवार को प्रतियोगिता की तैयारियों के मद्देनजर आदर्श इण्टरमीडिएट कालेज नरहीं पर आयोजित बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया. खेल मैदान की तैयारियों को भी अन्तिम रूप दिया जा रहा है. बैठक में पूर्व प्रधानाध्यापक शिव कुमार राय, अनंत प्रसाद राय,मदन उपाध्याय, जीतेन्द्र नाथ राय, दयाशंकर उपाध्याय,धीरज राय, अनूप राय चन्दन, बलिराम पाण्डेय,विनय राय दादा, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, पुष्कर राय, मनीष राय, रोशन कुमार राय, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे.

(रिपोर्ट- विश्वंभर प्रसाद)

 

 

एक बदमाश को अवैध तंमचा और कारतूस के साथ धरदबोचा

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के पड़री शिवमंदिर के पास से एक बदमाश को अवैध तंमचा और कारतूस के साथ धरदबोचा सोनाडीह पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर कुंडैल पड़री ग्राम के पास घेराबंदी कर जहां संदिग्ध हालत यूवक के धरदबोचा लिया पकड़े गए. बदमाश की पहचान इरसाद सिद्धकी निवासी पड़री रूप में हुई है. जो अवैध तमंचा लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा था मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करने वाले भेज दिया गया.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

 

मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया. श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के एनसीसी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर एंड रेनर्स के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जो जिला अधिकारी कार्यालय से शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में लौट आई. इसके द्वारा छात्र-छात्राओं ने नारा लगाते हुए लोगों के मध्य संदेश देने का काम किया. तत्पश्चात महाविद्यालय के राजेंद्र प्रसाद सभागार में सड़क सुरक्षा विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी के मुख्य अतिथि रोवर्स एवं रेंजर्स की अधिकारी डॉ० सुनीता चौधरी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेक सिंह एवं एनसीसी अधिकारी डॉक्टर अखिलेश प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी. अंत में नोडल अधिकारी डॉक्टर अखिलेश यादव ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई. इसके पश्चात छात्र छात्राओं के मध्य स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने किया.

(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

 

 

संभागीय परिवहन अधिकारी ने उच्च शिक्षा विभाग को सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर दिया प्रशिक्षण

बलिया. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 मई 2022 को जनपद बलिया के उच्च शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत सभी प्राचार्यों एवं प्राध्यापकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आनलाइन माध्यम से किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी श्री अरुण कुमार राय के द्वारा उच्च शिक्षा के प्राचार्यों एवं प्राध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन से ज्यादा दुर्घटना होने का प्रमुख कारण लोगों के द्वारा हेलमेट का कम प्रयोग करना है. साथ ही तेज गति से वाहन चलाना, नशा करके वाहन चलाना, खतरनाक करतब दिखाना, वाहन चलाने के दौरान सेल्फी लेने संबंधी संस्कृति आज के समय में उभरी है. उन्होंने कहा कि तेज गति से चलने वाले वाहनों के बीच लगभग 70 मीटर की दूरी होनी चाहिए. विकसित देशों में हमारे देश के अनुपात में ज्यादा सड़क दुघर्टनाएं होती है लेकिन हताहतों की संख्या कम होती है क्योंकि वहां सड़क दुर्घटना से बचने हेतु प्रयास एवं जागरूकता ज्यादा प्रभावी होता है। उनके द्वारा यातायात एवं परिवहन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं को बताया गया. चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग एवं एयर बैग सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई. दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में रंबलस्टीक एवं ब्लैक स्पाट के बारे बताया गया. गोल्डेन आवर की अवधि में दुर्घटना से ग्रसित व्यक्तियों को अगर एक घंटे के अंदर उपचार की सुविधा प्राप्त हो तो उसकी जान बचाई जा सकती है दुर्घटना का प्रमुख कारण ओवर लोडिंग की समस्या है इसका लोगों को विरोध करना चाहिए. सड़क दुघर्टना से संबंधित सरकारी सहायता एवं मुआवजा के बारे में भी बताया गया. उन्होंने लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के बारे में बताया. संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिले के अंदर यातायात नियमों के उलंघन रोकने एवं अन्य सहायता हेतु विभागीय मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, कमला देवी बाजोरिया महाविद्यालय एवं कार्यक्रम समन्वय का कार्य डॉ हसीन अहमद, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महिला महाविद्यालय ने किया डॉ. राजेश्वर कुमार, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय के द्वारा स्वागत एवं डॉ. बैकुंठ नाथ पाण्डेय, नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

(रिपोर्ट- केे के पाठक )

 

 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सिकंदरपुर, बलिया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जलालीपुर में स्थित आरबीएल मल्टीस्पेशलिटी एंड लाइफ सेविंग अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 8 बजे किया गया. निःशुल्क जांच शिविर में डीएम कार्डियोलॉजी डॉक्टर पंकज शर्मा, डॉ आर के गुप्ता, एमबीबीएस डीजीओ डॉक्टर सुप्रिया, डॉक्टर शालिनी राय, डॉक्टर विनोद- पांडेय, डॉक्टर गोविंद पांडेय, डॉक्टर खुश्बू सिंह ने मरीजों का निःशुल्क जांच कर उचित परामर्श दिया। अस्पताल के डायरेक्टर ने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में लोगों को उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना है। कहा कि इस अस्पताल का उद्देश्य हर प्रकार की मेडिकल सेवाएं क्षेत्रीय लोगों को उपलब्ध कराना है. कारण कि यह क्षेत्र मेडिकल क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है. इस अवसर पर वी.एस. राय, प्रियंका यादव, कुमारी प्रियंका, मनीषा, अजय खरवार, पंकज मिश्रा, संजय कुमार तिवारी, सविता, शिखा, सुमन, आशीष शर्मा, घनश्याम यादव, रेखा चौधरी, साबिया खान, अंजुम आदि मौजूद रहे। शिविर में सबसे अधिक हृदय रोग से संबंधित मरीज रहे तथा उसके बाद आर्थो से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक देखी गई.

(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

 

नकाबपोश  बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर किया जानलेवा हमला

बेल्थरारोड.बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के पशुहाडी मार्ग डबर बाबा के परती के समीप दुबली मोड रविवार करीब 8 बजे एक बाईक पर सवार तीन युवक बिल्थरारोड से बाजार कर अपने घर जा रहे थे तब दो बाईक पर सवार 6 संख्या मे नकाबपोश बदमाशों बाइक से ओवरटेक कर रोक कर लाठी डंडा व हाकी से जानलेवा हमाल कर मौके से फरार होगे. जिसमें तीनों युवक गम्भीर रूप से चोटिल होगे स्थानीय लोगों की मदद से व 108 नम्बर एम्बुलेंस से चोटियों को प्राथमिक उपचार के लिये सीएचसी सीयर में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सक साजिद हुसैन ने सभी घायलों को जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया घायल में चन्दन गुप्ता 25 वर्ष पुत्र राकेश गुप्ता व रंजे सिहं 22 पुत्र महात्मा सिहं उभांव थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया निवासी है वही तीसरा घायल युवक अरूण गुप्ता 18 वर्ष पुत्र अनिल गुप्ता अपने बहन घर आया हुआ था. नगरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी बताया गया. मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बिल्थरारोड से बजार कर एक ही बाईक पर सवार होकर अपने घर शिवपुर मठिया जा रहे थे की तभी दो बाईक पर सवार 6 संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिये घटना के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है घटना की सूचना पाकर परिजनों अस्पताल पहुंच गए है. तो वहीं घटना की जानकारी होती ही सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल व कास्टेबल अंकुर वर्मा हम रहियो के साथ अस्पताल पहुंच कर मामले के जांच मे जुट गए है.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

Related

Tags: बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह मिठाई रेवती सहतवार

Post navigation

Previous: अधेड़ सरयू नदी में डूबा, शव की तलाश में जुटी पुलिस
Next: उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी कविता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.