सरकारी विद्यालयों में आज होगी स्कूल प्रबंध समितियों की बैठक

शासन के निर्देश पर विद्यालय को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए अभिभावको को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है. शासन की मंशा के अनुरुप यह कार्य जुलाई माह में पूरा हो जाना है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि इस स्कूल प्रबंध समिति बैठक के लिए क्षेत्र पंचायत कार्यालयों से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. उनकी देखरेख में नए शिक्षा सत्र के लिए स्कूल प्रबंध समितियों का गठन होना है.

ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र समन्वयकों की बैठक को गुरुवार को संबोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार. (फोटो – कृष्णकांत पाठक)

गिनाई परिषदीय स्कूलों की खूबियां

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर हर हाल में सुधारा जाएगा. ऐसा कहना है खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का. वे गुरुवार को जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र समन्वयकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर, उनकी गुणवत्ता, अनुशासन, स्वक्षता और नियमितत पर जोर दिया जाएगा.

लापरवाह शिक्षकों पर गिर रही बीएसए की गाज

बुधवार को परिषदीय स्कूलों के साथ ही कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की क्रॉस चेकिंग की गई. इस दौरान गठित टीमों ने 86 स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें 32 शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित मिले. बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है. बीएसए ने बताया कि क्रॉस चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा. कहा कि शिक्षक समय का ध्यान रखते हुए विद्यालय में शैक्षिक माहौल बनायें. छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के लिए अभिभावकों से सम्पर्क करे. नामांकित बच्चे स्कूल नहीं आ रहे है, तो उसका कारण जाने और निराकरण कर उपस्थिति सुनिश्चित करायें.

एक दो तीन चार, साक्षरता की जय जयकार

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ अंतर्गत न्याय पंचायत संसाधन केंद्र सहरसपाली के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के स्कूल चलो अभियान की रैली को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुआ प्राथमिक विद्यालय, सहोदरा प्राथमिक विद्यालय, जमुआ प्राथमिक विद्यालय सहरस पाली के बच्चों ने मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, मेहनत करके पढ़ने दो, हम को आगे बढ़ने दो जैसे नारे गूंजे

एक हेडमास्टर सस्पेंड, दूसरे का वेतन काटने का निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने मंगलवार को एक प्रधानाध्यापक को सस्पेंड तथा अनुपस्थित मिले एक प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. बीएसए ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा व शत-प्रतिशत उपस्थिति से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता. आकस्मिक अवकाश जिस शिक्षक को लेना हो, वे विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत अवकाश ले.