रसोइया कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय प्रांगण में धरना/प्रदर्शन किया गया. धरना में मुख्य रूप से नगर क्षेत्र/नगर पंचाय क्षेत्र के प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में रसोईयों की जगह ठेका/एनजीओ के माध्यम से मिड-डे मील का संचालन कराये जाने का प्रबल विरोध किया गया.

