पहली सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालय एवं अन्य सरकारी कार्यालय खुल गए. विद्यालयों में बच्चे तो अभी नहीं आ रहे हैं, परंतु ज्यादातर कैंपस की स्थिति बहुत ही खराब है.
पहली सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालय एवं अन्य सरकारी कार्यालय खुल गए. विद्यालयों में बच्चे तो अभी नहीं आ रहे हैं, परंतु ज्यादातर कैंपस की स्थिति बहुत ही खराब है.
बेलहरी के चार विद्यालयों में दूध वितरण का जायजा बुधवार को जिला समन्वयक अजीत पाठक ने लिया. प्रावि रासबिहारी नगर में डीसी एमडीएम ने यूनीफार्म वितरण के साथ ही बच्चों में दूध वितरित किया.
विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया कि बकाया मानदेय का मामला मंगलवार को ही विधानसभा में नियम 51 के तहत उठा चुके हैं, विधायक सिंह ने कहा कि सपा सरकार इस मामले पर संवेदनहीन बनी हुई है, जो उचित नहीं है.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया है कि बृहस्पतिवार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खुल गए हैं. विद्यालयों पर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है.
मंगलवार को भोजन पैकेट से भरे वाहनों को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार और एडीएम के जिला समन्वयक अजीत पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दुबहर एवं बेलहरी शिक्षा क्षेत्र में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह के निर्देशन में भोजन पैकेट बनाने तथा बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.