सहतवार नगर पंचायत में घरों से कूड़ा कलेक्ट करने की योजना शुरू

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहतवार नगर पंचायत में मंगलवार को घर-घर कूड़ा उठाने को लेकर नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुडू ने ठेला गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मोबाइल चार्ज करते समय करेंट की चपेट में आए किशोर की मौत

कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर (सकरपुरा) गाँव में मोबाइल चार्जिंग करते वक्त करेंट की चपेट में आए एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.

सुभासपा महासचिव ने ग्रामीणों से मिल कर जाना उनका हाल

सुभासपा महासचिव अरविन्द राजभर ने बांसडीह क्षेत्र के विभिन्न गाँवों का दौरा कर क्षेत्रीय जनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना व उनके समस्याओ के निराकरण के लिए सार्थक पहल का भरोसा दिलाया.

पौधे रोप, केक काट, मिठाई बांट की अखिलेश की लम्बी उम्र की कामना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से सपा कार्यालय बांसडीह स्थित सिनेमा हॉल पर शनिवार को मनाया गया, जिसमे सपा विधानसभा इकाई अध्यक्ष हरेंद्र सिंह द्वारा केक काटा गया व मिठाई बांटी गई.

बांसडीह में हक मागों आंदोलन 7 जुलाई से

बांसडीह नगर पंचायत में हो रहे राशन कार्ड पात्रता सर्वे में खाद्य एवं रसद विभाग की नेट सूची से राशन न वितरण करने के अलावा पात्र लोगों का ही सर्वे करने की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा.

पहली को इन मतदान केन्द्रों पर होगा पंचायत उप निर्वाचन 

विकास खण्ड़ों के ग्राम पंचायत में प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त स्थान/पदो पर 01 जुलाई को पूर्वान्ह 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान होगा.

बांसडीह में किशोरी संग तीन युवकों ने किया गैंगरेप

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैगरेप किया. आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

लोकतंत्र सेनानी सच्चिदानन्द सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर पौधरोपण

लोकतंत्र सेनानी रहे  एवं शिक्षक सचिदानंद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को बांसडीह डाकबंगला भव्य आयोजन किया गया.

इत्र से गमकते लिबास, खिलखिलाते चेहरे, दुआओं के लिए उठे हाथ और गले लग दी मुबारकबाद

बांसडीह/सुखपुरा/ बिल्थरारोड/बैरिया/बलिया। रविवार शाम चांद के दीदार के साथ ही चारों तरफ आतिशबाजी शुरू हो गई. रात भर मस्जिदों में अल्लाह की शान में नज्में पढ़े गए. सोमवार सुबह नए लिबास और पुरखुलूस माहौल में …

लेन देन के विवाद में युवक के सीने में उतार दी गोली

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिगही में शनिवार की रात रुपये के लेन देन के विवाद में  एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

पवित्र रमजान का महीना आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश देता है

सहतवार नगर पंचायत चेयरमैन स्वर्णप्रभा सिंह द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने लजीज व्यंजनों के साथ इफ्तार किया

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार जख्मी

मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरार में मनियर-बलिया मार्ग पर  शनिवार को दोपहर एक बजे के लगभग  दो बाइकों के बीच आमने-सामने के भिड़ंत मे एक बाइक चालक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य सवार घायल हो गए. उधर,  मांझी के जयप्रभा सेतु पर मोटर साइकिल व कमांडर जीप की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

देवरार की 17 रनों से जीत, मैन आफ द मैच व मैन आफ द सिरीज शैलेश

दुनिया में एक नम्बर का खेल क्रिकेट बन चुका है. ऐसा कहना है उत्तर प्रदेश विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का. वे मंझरिया क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सैदपुरा बांसडीह में  क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे.

ज्ञापन सौंप राशन कार्ड सर्वे में हो रही गड़बड़ी पर आक्रोश जताया

नगर पंचायत बांसडीह में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर आज युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत के प्रशासक और उपजिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौपा.

इफ्तार पार्टी में उठाए लजीज व्यंजनों के लुत्फ

सहतवार कस्बा क्षेत्र के समाजसेवी अजय सिंह के अवास पर बुधवार को रोजा इफ्तार का आयोजन नूरानी माहौल में किया गया. इसमे राजनीतिक दल के नेताओं ने भी शिरकत किया.

भटवलिया में सेंधमारी कर नगदी व गहने उड़ाएं

रेवती-बैरिया राजमार्ग से सटे भटवलिया मुहल्ले के वार्ड नंंबर दो में बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक व्यक्ति के घर के पिछवाड़े सेंधमारी कर चलीस हजार नगदी दस थान से अधिक सोने -चांदी के गहने सहित लाखों रुपये की संपत्ति चुरा लिया गया.

कोंचिंग पढ़ने वाले दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, बीच बचाव करने गए छात्र को चाकू मारा

बांसडीह स्थानीय कस्बा अंतर्गत बलिया बस स्टॉप के पास कोंचिंग पढ़ने वाले दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में छुड़ाने गए एक युवक को छात्रों ने चाकू से मार कर घायल कर दिया.

निरन्तर योग से शरीर रहता है निरोग- एसडीएम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बांसडीह जूनियर हाईस्कूल के मैदान में योगभ्यास का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक व तहसीलदार लाल बाबू दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया.

मुकद्दस रमजान हमें सब्र व सकून से रहने का पैगाम देता है – नेता प्रतिपक्ष 

समाजवादी पार्टी इकाई  बांसडीह के तरफ से आयोजित रोजा इफ्तार में क्षेत्रीय विधायक व उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी  शामिल हुए. रोजा इफ्तार पार्टी बांसडीह इंटर कालेज में आयोजित किया गया. रोजा इफ्तार में गंगा जमुनी तहजीब दिखी.