Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • उहवें जे बाड़ी छठि मईया आदित रिझबे जरूर
  • Uncategorised

उहवें जे बाड़ी छठि मईया आदित रिझबे जरूर

लोक आस्था का महापर्व छठ के साथ हर्षोल्लास के अलावा कई रहस्यों को भी समेटे हुए है. अध्यात्म और योग के मेल का उदाहरण भी यह पर्व है. छठ का एक अर्थ छठ चरणों का हठयोग होता है. छठ व्रती चार दिनों तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए रहते हैं.
News Desk 3 November, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
chath

जयप्रकाशनगर (बलिया) से लवकुश सिंह

LAVKUSH_SINGHलोक आस्था का महापर्व छठ के साथ हर्षोल्लास के अलावा कई रहस्यों को भी समेटे हुए है. अध्यात्म और योग के मेल का उदाहरण भी यह पर्व है. छठ का एक अर्थ छठ चरणों का हठयोग होता है. छठ व्रती चार दिनों तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए रहते हैं. पूजा में भी काफी सावधानी बरती जाती है. हठयोग में अपने आप को कष्ट देकर ईश्वर को प्रसन्न करने की बात आती है.

chath_reguletar-ghat
जयप्रकाशनगर के रेगुलेटर घाट (फाईल फोटो)

सूर्योपासना इस पर्व का सीधा मतलब सूर्य से अपने लिए छह ऊर्जा ग्रहण करना है. सबसे प्राचीन वेद ऋगवेद में भी छठ का जिक्र आता है. वैदिक काल में ऋषि भोजन से दूर रह कर सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करने लिए यह व्रत करते थे. छठ का महात्म्य महाभारत काल में भी मिलता है. कहा जाता है कि पांडवों के वनवास के समय द्रौपदी ने भी सूर्य की उपासना की थी. द्रौपदी के अलावा कर्ण भी छठ व्रत करते थे.

chath_1

मार्कण्डेय पुराण में भी आता है जिक्र

मार्कण्डेय पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि सृष्टि की अधिष्ठात्री प्रकृति देवी ने अपने आप को छह भागों में विभाजित किया है और इनके छठे अंश को सर्वश्रेष्ठ मातृ देवी के रूप में जाना जाता है, जो ब्रह्मा की मानस पुत्री और बच्चों की रक्षा करने वाली देवी हैं. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को इन्हीं देवी की पूजा की जाती है. शिशु के जन्म के छह दिनों के बाद भी इन्हीं देवी की पूजा करके बच्चे के स्वस्थ, सफल और दीर्घ आयु की प्रार्थना की जाती है. पुराणों में इन्हीं देवी का नाम कात्यायनी मिलता है, जिनकी नवरात्र की षष्ठी तिथि को पूजा की जाती है.

https://ballialive.in/9933/twelve-years-later-it-put-the-chance-of-chhath/

छठ में विदेशी उत्पाद की नहीं दरकार

छठ की पवित्रता और संस्कार पर भूमंडलीकरण का असर नहीं पड़ा है. दिवाली में जहां चाइनीज बल्बों व पटाखों की धूम रहती है, छठ में परंपरा व पवित्रता को महत्व दिया जाता है. मिट्टी के चूल्हे, आम की लकड़ी,जांत में पीसे गए गेहूं का आटा, गुड़ और चावल के अयपन का कोई विकल्प नहीं चुनता. शहर में अब जात नहीं के बराबर है. हर मोहल्ले में आटा चक्की की धुलाई कर छठ प्रसाद के लिए गेहूं की पीसाई की जाती है. पुण्य कमाने के लिए मिल मालिक प्रसाद का गेहूं मुफ्त पीसते हैं.

http://pinakpost.com/railways-for-now-any-waist-chhath-festival/

पुण्य प्राप्ति के कई तरीके

जिनके यहां छठ नहीं होता है, वे भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पुण्य प्राप्ति का प्रयास करते हैं. घर में फला कद्दू नहाय-खाय के दिन व्रती के घर पहुंचाते हैं. खेत में उपजी ईख, अमरूद, घाघर या अन्य ऋतु फल छठ व्रत में बांटते हैं. आर्थिक रूप से सक्षम लोग छठ के लिए सूप, नारियल, गेहूं, गुड़, दूध व अन्य पूजन सामग्री व्रतियों में बांटकर पुण्य प्राप्ति की कामना करते हैं.

कुछ न सही तो दातुन ही सही

छठ में सामाजिक भागीदारी खूब दिखती है. व्रतियों के लिए जिसे जो बन पड़ता है, करता है. कुछ नहीं बन सका तो व्रती के लिए आम के दातुन का ही इंतजाम कर दिया. इस दौरान पूजा समितियां व मोहल्ले के लोग घाट की तरफ जाने वाली सड़कों की खुद सफाई करते हैं. सड़कों को धोया जाता है. जगह-जगह अर्घ्य के लिए दूध का इंतजाम रहता है. सुबह के अर्घ्य के बाद घाट से लौटते समय जगह-जगह व्रतियों के लिए चाय का इंतजाम किया जाता है.

हर फल भगवान के नाम

छठ व्रत के दौरान पवित्रता और संस्कार की झलक हर घर-आंगन में दिखती है. मान्यता है कि छठ व्रत के दौरान की हर फल-सब्जी भगवान सूर्य की देन है. पहला हक सूर्य देव और उनके उपासकों का है. प्रथम अर्घ्य के दिन लोग बाजार से खरीद कर फल तक सेवन नहीं करते. ऐसी मान्यता है कि आज के दिन का फल भगवान सूर्य देव के लिए है. उनकी पूजा संपन्न होने बाद व्रतियों के पारण तक फल के सेवन से परहेज करते हैं.

https://ballialive.in/9869/too-ta-anhar-hawe-re-batohiya-bahangi-chatha-maiya-ke-jaye/

व्रतियों की सेवा के और भी माध्यम

घाटों पर व्रतियों के कपड़े धोकर लोग सेवा समर्पित करते हैं. पूजा कर लौटते व्रतियों को नींबू पानी, शर्बत, चाय अथवा अन्य तरह की सेवाएं देने वालों की कतार लगी रहती है. अपने घर का दूध अर्घ्य में उपयोग हो इसके लिए कतार लगाकर व्रतियों को रास्ते भर बांटते हैं. धूप, दीप, घी अपनी शक्ति के अनुसार रास्ते में बांटने वाले कतार से मिलते हैं.

छठ महापर्व का चार दिवसीय कार्यक्रम

नहाय-खाए :  4 नवंबर (शुक्रवार)

खरना-लोहड़ : 5 नवंबर (शनिवार)

सायंकालीन अर्घ्य :  6 नवंबर (रविवार)

प्रात:कालीन अर्घ्य : 7 नवंबर (सोमवार)

सायंकालीन अर्घ्य का समय :- शाम 5.10 बजे

प्रात:कालीन अर्घ्य का समय : प्रात: 6.13 बजे

Related

Tags: जयप्रकाशनगर

Post navigation

Previous: जीवित प्रमाणपत्र देने पर ही जारी होगी सम्मान राशि
Next: आग में राख हुईं सात लोगों की रिहाइशी झोपड़ियां

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.