Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सपा बसपा गठबंधन के बाद सुभासपा का भाजपा पर दबाव के खेल शुरू
  • ब्रेकिंग न्यूज

सपा बसपा गठबंधन के बाद सुभासपा का भाजपा पर दबाव के खेल शुरू

हमारी मांग पर विचार नहीं किया गया तो हम भी सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार कर देंगे
General Desk 14 January, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

किसी दल को अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं, भाजपा को 60 फीसदी लोगों के समर्थन का भ्रम, हमारी मांग नहीं मानी गई तो सभी 80 सीटों पर हमारे प्रत्याशियों का लड़ना तय: ओमप्रकाश राजभर

बलिया। सूबे में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते आए हैं. आज भाजपा पर एक बार फिर जमकर हमला बोला है. लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले उप्र में सपा व बसपा के बीच गठबंधन के बाद अब भाजपा के सहयोगी दल सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है.
बलिया में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में किसी भी दल में अकेले चुनाव में लड़ने की हिम्मत नहीं है. भाजपा को भी बड़ी गलतफहमी है कि 60 फीसदी लोगों का समर्थन उनके साथ है. हम भी उनको लगातार चेतावनी दे रहे हैं. अगर हमारी मांग पर विचार नहीं किया गया तो हम भी सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार कर देंगे.
सुभासपा अध्यक्ष एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश अब गठबंधन के दौर से गुजर रहा है. किसी दल में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है. भाजपा को भी यहां पर सपा-बसपा के गठबंधन को हल्के में नहीं लेना चाहिए. इनका गठबंधन काफी मजबूत गठबंधन है, और यह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि उनके महागठबंधन के साथ होने व चुनाव लड़ने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है तथा यह अफवाह है.
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रदर्शन पर उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा को ऐसा लगता है कि सूबे में उसकी लहर चल रही है. भाजपा को गलतफहमी हो गई है कि उसे 60 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल है. उनको इसकी गलतफहमी का परिणाम गोरखपुर, फूलपुर, कैराना व नूरपुर में भाजपा को मिल चुका है. भाजपा से रिश्तों पर उन्होंने कहा कि उनकी अभी तक भाजपा के किसी भी नेता से गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे संपर्क व बातचीत किए है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा को गठबंधन बनाये रखना है तो पिछड़े वर्ग को तीन हिस्से में विभाजित करने की उनकी मांग को अमलीजामा पहनाना पड़ेगा. अब यह भाजपा पर निर्भर करता है कि उसे उनके दल को साथ रखना है अथवा नहीं. उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि भाजपा यदि उनके तय समय सौ दिन के अंदर पिछड़े वर्ग को तीन हिस्से में विभाजित नहीं करती है तो वह चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश की सभी 80 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर देंगे. पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण की उनकी मांग को अगर अमली जामा नहीं पहनाया गया, तो वह गठबंधन से अलग हो जाएंगे. उन्होंने कहा है कि भाजपा से गठबंधन टूटने पर कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है.

Related

Tags: ओमप्रकाश राजभर बलिया मंत्री सुभासपा

Post navigation

Previous: मंडी के किसानों-व्यापारियों को बताई गई सुलभ व्यापार की बारीकियां
Next: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन खेजुरी की ईकाई गठित

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.