सिकंदरपुर इफ्तार पार्टी में सपा, बसपा नेताओं का जमावड़ा, मांगी अमन चैन व तरक्की की दुआएं

सिकन्दरपुर(बलिया)। आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर मुहल्ला डोमनपुरा में हर साल की तरह इस साल भी दारूल ओलुम सरकारे आसी के शहन में दावते इफ्तार पार्टी का प्रोग्राम रखा गया.
जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मुहम्मद रिज़वी थे.
इस अवसर पर कस्बा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में रोजेदार लोगों ने उपस्थित हुए, तथा सपा व बसपा के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता भी इस इफ्तार पार्टी में भाग लिया.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, संग्राम सिंह, रमाशंकर राजभर, गोरख पासवान, सुधीर पासवान, शेख अहमद अली उर्फ़ संजय भाई, मदन राय, भीष्म यादव, रामजी यादव, विवेक सिंह, रोहित कुमार वर्मा, अनंत मिश्रा, मनोहर मिश्रा, दीपक गुप्ता, ओबैदुल्लाह खान, राजेंद्र यादव, यशपाल सिंह,फैजी अन्सारी, सतेन्द्र शर्मा, जावेद नेता, लड्डन, नादिर, जितेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे.