Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर ने किया वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजनीति
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर ने किया वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा बलिया नगर स्थित सतीशचंद्र कॉलेज के पं. गोरखनाथ उपाध्याय क्रीडांगन में मंगलवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आद्य सरसंघचालक प्रणाम से किया गया.
Ashish 10 April, 2024 1 minute read
IMG-20240410-WA0031
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर ने किया वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

केके पाठक बलिया

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा बलिया नगर स्थित सतीशचंद्र कॉलेज के पं. गोरखनाथ उपाध्याय क्रीडांगन में मंगलवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आद्य सरसंघचालक प्रणाम से किया गया.
इस मौके पर मुख्य वक्ता बलिया विभाग के विभाग प्रचारक तुलसीराम, सह जिला संघचालक डा.विनोद सिंह, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री व जिला प्रचारक विशाल ने डा.हेडगेवार एवं गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किए. आद्य सरसंघचालक प्रणाम व ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.
अमृत वचन व एकलगीत के बाद मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक तुलसीराम ने भारतीय कालगणना को सर्वाधिक पुरातन, श्रेष्ठ एवं पूर्णतः वैज्ञानिक बताया. कहा कि हिंदू नववर्ष का आरंभ चैत्र माह से होता है. आज यानी चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 09 अप्रैल 2024 को हिंदू नववर्ष है.
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भारतीय नववर्ष जिसे हिंदू नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) बसंत के बाद आने वाला जिसे हम मधुमास भी कहते हैं. अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है. इसी तिथि को भगवान राम का राजतिलक हुआ था, इसी तिथि को सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रमी सम्वत की शुरुवात की थी,
इसी तिथि को स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी. उन्होंने आगे बताया कि आरएसएस के संस्थापक प्रथम सरसंघचालक डॉ केशवराव बलिराव हेडगेवार का जन्म चैत्र शुक्‍ल पक्ष प्रतिपदा अर्थात वर्ष प्रतिपदा को हुआ था. इस कारण स्‍वयंसेवक इस दिन को काफी उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं.

उन्होंने कहा कि मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना को थी. इसी दिन से अर्थात विक्रम सम्वत से नए वर्ष की शुरुवात होती है, नवरात्रि प्रारंभ होती है, तथा भगवान राम का जन्म भी इसी तिथि को हुआ था.

उन्होंने विमर्श की बात करते हुए कहा कि समाज में विभेद के विरुद्ध विमर्श खड़ा करना तथा समरसता के लिए निरंतर प्रयास करना संघ का लक्ष्य है. अस्पृश्यता समाज के लिए कलंक है.संघ इसे सामाजिक समरसता के जरिये मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने स्वयंसेवकों से पंच प्रण पूर्ण करने का आह्वान किया. स्वयंसेवकों को सामाजिक परिवर्तन के पांच आयामों पर अपने कार्य को केंद्रित रखना है. इन पांच आयामों में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य शामिल हैं.

उन्होंने उपस्थित व्यक्तियों से आह्वान किया कि वे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को धूमधाम से नववर्ष मनाएं. इसके बारे में परिवार में लोगों के साथ-साथ अपने बच्चों को भी बताएं.बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में बताने की ज्यादा जरूरत है. आने वाली पीढ़ी को बताना जरूरी है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. इस दिन को कई कामों के लिए याद किया जाता है.

इस कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक चंद्रशेखर थे.
इस अवसर पर जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, नगर कार्यवाह रवि सोनी, सह नगर कार्यवाह भोलाजी, नगर प्रचारक अविनाश, वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, चंदन के साथ बलिया नगर के सभी स्वयंसेवक व विचार परिवार के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: Bagiballia बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: सहतवार में सिलिंडर के फटने से 26 परिवारों के आशियाने हुए राख
Next: रसड़ा में आग से पांच बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.