Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • सरयू नदी में कटान को लेकर हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन ने दिया धरना
  • खेती-बारी
  • बांसडीह

सरयू नदी में कटान को लेकर हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन ने दिया धरना

सरयू नदी में कटान को लेकर हैंड पूर्वांचल किसान यूनियन की ओर से दिया गया धरना बोले केसीसी पर लिए गए ऋण को सरकार करें माफ जमीन का मुआवजा देने की मांग
सेंट्रल डेस्क 24 September, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Protest given by Hand Purvanchal Kisan Union regarding erosion in Saryu River
सरयू नदी में कटान को लेकर हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन ने दिया धरना
बोले केसीसी पर लिए गए ऋण को सरकार करें माफ
जमीन का मुआवजा देने की मांग

बांसडीह, बलिया. क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रविवार को हिंद पूर्वाचल किसान यूनियन की ओर से किसान सभा का आयोजन किया गया. किसान सभा में सरयू नदी से हो रहे कटान के कारण किसानों की परेशानियां को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई.
सभा में किसानों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को रखा.

यूनियन के उपाध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि सरयू नदी के कटान से सैंकड़ों एकड़ खेती की उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो गई है. ककड़घटटा, खादीपुर, सुल्तानपुर, टिकुलिया दियर, भोजपुरवा, रेंगहा, रामपुर नम्बरी आदि गांवों के किसानों का खेत नदी में विलीन हो गया है. यदि कटान रोकने की तत्काल व्यवस्था नहीं की गई तो गांवों का अस्तित्व भी समाप्त हो जायेगा. गांव के लोगों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. हालात यह हैं कि कटान लगातार हो रहा है जिससे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

 

Protest given by Hand Purvanchal Kisan Union regarding erosion in Saryu River

 

किसान सभा में किसानों ने रिंग बांध व ठोकर बनाकर सरकार से सरयू नदी का कटान रोकने, किसानों के नदी में विलीन खेतों का सकिंल रेट के अनुसार मुआवजा देने, खेतों की केसीसी पर किसानों का ऋण माफ करने, फसल बीमा राशि तुरन्त भुगतान करने तथा कटान में जिसका भी घर विलीन हो गया है उन्हें आवास देने की मांग किया. इस मौके पर अवध बिहारी सिंह,सुधेन्धु सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, खड़ग बहादुर सिंह, प्रवीण सिंह विक्की आदि थे.

  • बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट

Related

Tags: बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बाढ़ बांसडीह सरयू नदी

Post navigation

Previous: निरूपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी का प्रयास, पुलिस ने किया मौका मुआयना
Next: अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने पर होगा सख्त एक्शन

ये भी पढ़ें

Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.