Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर
  • प्रसूता की मौत पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा, 24 नवंबर को महिला चिकित्सक ने अपने घर पर कराया था प्रसव
  • सिकंदरपुर

प्रसूता की मौत पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा, 24 नवंबर को महिला चिकित्सक ने अपने घर पर कराया था प्रसव

स्वास्थ्य विभाग की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की दुर्व्यवस्था, दलाल राज और डॉक्टरों की मनमानी की बातें आये दिन सामने आती हैं।
Central Desk 26 November, 2022

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
The relatives created a ruckus on the death of the pregnant woman, on November 24, the female doctor had delivered at her residence

सिकंदरपुर, बलिया. स्वास्थ्य विभाग की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की दुर्व्यवस्था, दलाल राज और डॉक्टरों की मनमानी की बातें आये दिन सामने आती हैं।

ऐसा ही एक मामला शनिवार को दोपहर बाद सामने आया। बच्ची को जन्म देने वाली प्रसूता की मौत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचे स्वजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने पैसे की खातिर महिला चिकित्सक डॉ भारती सिंह पर अपने आवास पर प्रसव कराने व उसमें अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। हॉस्पिटल पर हो रहे हंगामा की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ज्ञानचन्द्र ने परिजनों से बात कर मामले की जानकारी ली। उधर मौके की नजाकत समझ महिला चिकित्सक हॉस्पिटल से फरार हो गई।

क्या है मामला
नगरा थाना क्षेत्र के गाहाडीह निवासी पंकज यादव की बहन रम्भा यादव को बीते 24 नवम्बर की शाम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सीएचसी सिकन्दरपुर ले आये। जहां ओपीडी में दिखाने के उपरांत मौके पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ भारती सिंह ने इलाज शुरू कर दिया। इस बीच परिजनों को बेहतर इलाज का झांसा देकर डॉक्टर ने रम्भा को अपने निजी आवास पर भेज दिया। जहां शाम को रम्भा ने एक बच्ची को जन्म दिया, पर प्रसवोपरांत रम्भा की स्थिति बिगड़ने लगी। यह देख परिजन डॉक्टर से समुचित इलाज का गुहार लगाने लगे लेकिन स्थिति भांप कर महिला चिकित्सक ने प्रसूता को घर भेज दिया। जहां पहुंचने के बाद रात करीब 10 बजे उसकी स्थिति और नाजुक हो गई। परिजनों का आरोप है कि उस दरम्यान भारती सिंह को फोन करने पर वो बात करने की बजाय डांट कर फोन स्वीच ऑफ कर दीं। अभी परिजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि रम्भा ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दाह संस्कार करने के बाद शनिवार को परिजन सीएचसी पहुंचे और उक्त महिला चिकित्सक से बात करनी चाही लेकिन एक बार फिर वो परिजनों को चकमा देखर भाग निकली।

इस सम्बंध में हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ व्यास कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल परिसर में कोई प्रसव नही कराया गया है। उनके निजी आवास के मामले से हमें कोई लेना देना नही है।

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

Related

Tags: #BalliaLive#News #created #pregnant #relatives #Woman

Post navigation

Previous: प्रस्तावित पंचायत भवन की जमीन पर पूर्व ग्राम प्रधान ने बनवाया अपना घर
Next: शराब की भट्ठियों पर पुलिस की फिर बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें

DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026
Sikandar pur Raod Kharab
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर

General Desk 3 September, 2026
Sapa booth Sammelan sikandarpur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-समाजवादी पार्टी की बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

General Desk 26 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.