अमर शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव पहुंचकर बोले पुष्पेंद्र  कुलश्रेष्ठ- मंगल पांडे की वास्तविक जन्मतिथि 30 जनवरी 1831

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने स्मारक की दयनीय स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि- लगता है कि अर्से से यहां कोई अधिकारी या नेता आया ही नहीं है? मंगल पांडे की जन्मतिथि को लेकर पैदा हुए विवाद पर श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मंगल पांडे ने शास्त्र पढ़ना छोड़कर, शस्त्र उठाकर ब्रिटिश हुकूमत को हिला कर रख दिया था। इस धरती के लोग और शहीद के परिजन उनकी जन्मतिथि 30 जनवरी 1831 को मानते हैं तो वही सही है.

सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं और अभिकर्ताओं ने सहारा कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन, लगाये सहारा मुर्दाबाद,सेबी मुर्दाबाद के नारे

धरनारत लोगों ने सहारा मुर्दाबाद,सेबी मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रधानमंत्री न्याय करो,सुप्रीम कोर्ट न्याय करो आदि के भी नारे लगाये। सड़क के किनारे धरना प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक से सड़क पर आ गये तथा रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

बेहतरीन पाठयोजना के लिये बलिया की शिक्षिका को मिलेगा राज्यस्तरीय पुरस्कार

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (लखनऊ) की निदेशक शुभा सिंह की ओर से मंगलवार को जारी प्रदेश के 80 शिक्षकों की सूची में श्वेता का नाम शामिल है। चयनित शिक्षकों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण की सूचना डायट के प्राचार्य/ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मिलेगी.

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों को किया सम्मानित

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले आयोजित उक्त कार्यक्रम में विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में अपना योगदान दे चुके वरिष्ठ पत्रकार शम्भूनाथ मिश्र, दैनिक जगरण के वरिष्ठ पत्रकार मुस्ताक अहमद, दैनिक समाचार पत्र आज और गांडीव में अपनी सेवाएं दे चुके बालकृष्ण यादव के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों की फेहरिश्त में शामिल रहे चुन्नी लाल गुप्ता, अशोक पांडेय व समाजसेवी हरि भगवान चौबे को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक व प्रमुख समाजसेवी कप्तान उपाध्याय ने अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

सनातन संस्कृति को बचाने का बिगुल बागी धरती से बजना चाहिए- पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

शहादत से पहले मंगल पांडे ने जरूर कहा होगा कि इस धरती से हजारों मंगल पांडे पैदा होंगे परंतु ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। कहा कि इस बागी धरती से निकली चिंगारी ही हमेशा देश को नई दिशा देती रही है.
सभागार में पहुंचते ही श्रोताओं ने खड़े होकर श्री कुलश्रेष्ठ का नारे के साथ स्वागत किया.

दुर्जनपुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 2 लोगों के रिहायशी मड़हे खाक, लाखों का नुकसान

बिजली के शॉर्ट सर्किट से राजपति वर्मा के घर में अचानक आग लग गई। घर के लोग कुछ समझ पाते इसके पहले आग की तेज लपटें उठने लगी। घर के लोग बच्चों सहित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाए। घर से कुछ भी सामान नहीं निकाल पाए. आग के लपटों के चपेट में जवाहर गोंड़ का भी रिहाई मड़ाहा आ गया और उनका भी सब कुछ जलकर खाक हो गया. बक्से में रखे 5000 रूपये नकद, साइकिल, कपड़े बिस्तर,मोबाइल खाद्यान्न सब कुछ खाक में तब्दील हो गया.

पूर्व प्रधान हृदयनारायण की धारदार हथियार से हत्या के बाद गांव समेत इलाके में फैला सन्नाटा

मृदुभाषी स्वभाव के हृदय नारायण सिंह से किसी से गांव में कोई रंजीश नहीं बताई जा रही है. यही कारण रहा की चार बार उनके घर में ही प्रधानी रही। जिसमें वह खूद दो बार प्रधान रहे ,एक बार उनकी पत्नी व एक बार उनकी भौजाई प्रधान रही. दो बार से वह केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार बलिया लगातार अध्यक्ष थे.

सुखपुरा क्षेत्र के भलुई गांव में पूर्व प्रधान की गला रेत कर हत्या, मचा हड़कंप

घटना के समय मृतक हृदयनारायण सिंह घर के बरामदे में सो रहे थे. हत्या की सूचना गांव में फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गये। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकी है.

जिलाधिकारी ने बाल दिवस पर राजकीय बालिका बाल गृह निधरिया में गर्म कपड़े और मिठाई बांटी

संस्था में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कुल गुमशुदा 25 संवासिनियों का आधार कार्ड कैम्पस में ही बनाया गया था जिसमें से 17 आधार डुब्लीकेट प्राप्त हुए तथा 08 संवासिनी का आधार कार्ड प्राप्त होने पर उन्हें अपने गृह जनपद बलिया, आजमगढ़, देवरिया, भागलपुर बिहार, एंव गाजीपुर अभिभावक के संरक्षण में सुपुदर्ग किया/ पुर्नवासन की कार्यवाही की गयी.

हमारी आस्था की केंद्र बिंदु है गंगा- शलभ उपाध्याय

गंगा दूतों को संबोधित करते हुए नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ने कहा कि गंगा नदी हम सब के लिए आस्था कि केंद्र बिंदु है. गंगा नदी का संरक्षण समय की मांग है, इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने गंगा के धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि गंगा सभी नदियों का प्रतिनिधित्व करती है.

अग्निपथ योजना राष्ट्र के सामरिक शक्ति के संवर्धन में सहायक विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई आयोजित

अग्निपथ योजना राष्ट्र के सामरिक शक्ति के संवर्धन में सहायक बिंदु पर अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बैकुंठ नाथ पांडेय ने किया.

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ पंदह के अध्यक्ष बने इंद्रकेश, संजय होंगे महामंत्री

जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्र धैर्य का परिचय दें. जल्द से जल्द भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए संघ लगातार प्रयास कर रहा है। पूरी उम्मीद है कि प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिक्षामित्रों की समस्या का जरूर समाधान करेंगे. नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन ने कहा कि ब्लाक के एक एक शिक्षा मित्र के समस्या का समाधान संघ करेगा.

Death

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

शनिवार को अपराह्न चक बहाउद्दीन गाँव निवासी प्रेमचंद चौहान 60 वर्ष अपने पुत्र मन जी चौहान के साथ बहेरी गाँव मे लगने वाली साप्ताहिक बाजार में गए हुए थे.

यूबीआई सहतवार शाखा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

यूनियन बैंक के शाखा प्रबन्धक द्वारा अपने ग्राहकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ग्राहक की हर समस्या का समाधान करने के लिए हमारा स्टाफ हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि ग्राहक की समस्या का समाधान करने के लिए हम लोगों को बैंक ने रखा है।वहीं किसानों के लिए केसीसी की हर सुविधा हमारे शाखा में उपलब्ध है साथ ही बताया कि ग्राहक के लिए बैंक द्वारा जो भी सुविधा उपलब्ध होगी हम अपने ग्राहकों को देने के लिए सदैव तत्पर रहेगें.

गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त को पुलिस ने घेरा बंदी कर धर दबोचा

प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह ने बताया कि धारा 2/3(1)यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना नगरा से सम्बन्धित अभियुक्त संजीव कुमार यादव पुत्र सुदर्शन यादव निवासी लौहर देवकली थाना सिकन्दरपुर निवासी रेलवे स्टेशन रसड़ा के पास कही भागने की फिराक मे था जिससे घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

युवक की मौत से मचा कोहराम, पूरे परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था कन्हैया

मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी कन्हैया पटेल 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जवाहिर पटेल 5 माह पूर्व लुधियाना शहर में रोजी-रोटी की तलाश में गया था. वहां वह किसी दवा कंपनी में प्राइवेट कार्य कर रहा था.

ना शौचालय, ना आवास फिर कैसा विकास: ऐ.के सिंह

जल संरक्षण, जल निकास,एवम रोगी अस्पताल के मुद्दे पर सामाजिक संगठन किसान फोर्स द्वारा नगर पंचायत के ईओ कार्यालय एवम नगर चौक पर पाँच दिवसीय धरना प्रदर्शन एवम आमरण अनशन तक किया जा चुका है. पूर्व एसडीएम जुनैद साहब द्वारा आश्वासन देकर धरना तो तुड़वा दिया गया उनके निर्देश पर डूडा एजेंसी आवास के मद्देनजर कुछ घरों का निरिक्षण भी किया. पर किसान फोर्स द्वारा चौदह सौ आवास शौचालय की तैयारी की गयी सूची जिसपर एस डी एम साहब का हस्ताक्षर था.

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दीप प्रवज्वलित कर किया

उद्घाटन समारोह में न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारी, समस्त बैंक प्रबन्धक एवं समस्त कर्मचारी व वादकारी उपस्थित रहें.

समाधान दिवस पर 6 में से तीन मामलों का हुआ निस्तारण

हल्दी थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. क्षेत्र से छः मामले आये जिसमे तीन का निस्तारण किया गया.

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने भरी हुंकार, अन्याय अत्याचार परिवारवाद के खिलाफ कलम से होगी लड़ाई जोरदार

कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रशांत नायक ने राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान उपाध्याय, प्रदेश संरक्षक रामचंद्र जी, प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह की उपस्थिति में द्वीप प्रज्जवलित करके और पुष्प चढ़ाकर किया.