Here’s what happened on Monday in your city or district
Here’s what happened on Monday in your city or district
नागेंद्र कुमार पाठक मेमोरियल ट्रस्ट नगवा की ओर से शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज के निर्धन 15 छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया.
रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित कृषि मण्डी के समीप सोमवार की सुबह 9 बजे तेज रफ़्तार से आ रहा बाइक सवार एक युवक स्पीड ब्रेकर से टकरा कर दूर जा गिरा.
ग्राम पंचायत सोशल आडिट संघ रसड़ा इकाई की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई. 23 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाली बैठक की सफलता पर रणनीति बनाई गयी.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा सोमवार को तिरंगा यात्रा के अन्तर्गत नगर अध्यक्ष गोपाल जी सोनी व सुशील सोनी के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया.
अगस्त क्रांति 1942 मे बलिया के लोग आजादी पाने के लिए अग्रेजी हूकुमत से लड़ रहे थे. सुखपुरा मे भी क्रांतिकारियों की फौज खड़ी थी. बलिया के तरफ जा रहे पांच सिपाहियों का बंदूक 18 अगस्त को सुखपुरा में क्रांतिकारियों ने छीन लिया.
प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने सोमवार को गंगा उस पार के बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया. इस दौरान पीड़ितों की पीड़ा को देख तत्काल उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिए. जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने राहत सामग्री तत्काल पहुंचाने का आश्वासन दिया.
भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन किशोरियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया. इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
बाढ़ में फंसे लोगों को बचाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है, सबसे पहले जीवन बचाया जाना चाहिए. ऐसा मानना है आयुक्त आजमगढ़ मण्डल नीलम अहलावत का. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सबसे पहले जीवन को बचाना है.
दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर निवासिनी प्रतिमा देवी (20) पत्नी हंसराज यादव का प्रसव करवाने के लिए परिजन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा ले गए. वहां आशा बहू ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है तो वे प्रतिमा को 108 एंबुलेंस की मदद से द्वाबा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे.
पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा 23 अगस्त को तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाग लेने बलिया आ रहे हैं. डॉ. शर्मा बक्सर रेलवे स्टेशन से चल कर पहले नरही में विनोद राय के आवास पर परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे.
किसी भी मामले में पुलिस के स्तर से निष्पक्ष एवं कानून के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के किसी भी सही काम में किसी भी प्रभावशाली शख्स का गलत हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसा कहना है पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का.
बलिया में बाढ़ के हालात अत्यंत खराब हो चला है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन स्थानों पर बाढ़ का पानी ओवरफ्लो होने से लोग भयभीत हैं. रविवार की रात से हो रही बरसात ने स्थिति को और नाजुक बना दिया है.
गंगा और तमसा के बढते जलस्तर ने जहां 2003 और 2013 का रिकार्ड तोड़ दिया है. वहीं लोगों को अब यह डर सताने लगा है कि कहीं आज से सौ साल पहले 1916 मे आई प्रचंड बाढ़ वाली भयावह स्थिति न पैदा हो जाए.
बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. यहां तक की बलिया शहर भी अछूता नहीं रहा.
रविवार की रात आफत बनकर जिले में हुई बरसात. इसके चलते मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. येन केन प्रकारेण कहीं शरण लेकर रात कटा रहे लोगों के लिए अब बारिश परेशानी का सबब बन चुका है.
बलिया के 17 विकास खंडों के 833 ग्राम पंचायतों में खंड शिक्षा अधिकारी एवं साक्षर भारत योजना के ब्लाक समन्वयक के देखरेख में साक्षरता परीक्षा संपन्न कराई गई. लोक शिक्षा केंद्रों को परीक्षा केंद्र बदलकर परीक्षा कराई गई.
प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने रविवार को दोपहर बाद बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसरिकापुर तथा कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्रों का उन्होंने जायजा लिया.
नगरा बेल्थरा मार्ग पर जहांगीरपुर के निकट पेट्रोल पम्प के पास रविवार शाम 5 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइकसवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
2017 के विधानसभा चुनाव के लिए नारा होगा सपा बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश. ऐसा कहना है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का. श्री मौर्य रविवार को सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में श्री मौर्य ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, उसी प्रकार आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी.