सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बघाव में मंगलवार की रात एक युवक ने गमछे के फन्दे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया. बुधवार की सुबह घर वालों को इसकी जानकारी हुई. युवक जब अपने कमरे का दरवाज़ा खोलकर बाहर नहीं निकल रहा था तो घर वालों के मन में आशंका हुई कि आखिर उसकी नींद अभी तक क्यों नहीं खुली. उसकी पत्नी ने जाकर दरवाज़ा खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन दरवाज़ा नहीँ खुला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया के अंतर्गत बलिया उत्तर प्रदेश का सिरमौर बन गया है. यह कोई सोच भी नहीं सकता था, परंतु बलिया के युवाओं ने इसे सच कर दिखाया है. डिजिटल इंडिया के तहत बलिया जनपद में 1740 सामान्य सेवा केंद्र सीएमसी पंजीकृत हैं, इसमें से 1240 सेवा केंद्र सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं
गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव से करीब 500 मीटर आगे पेड़ में जायलो गाड़ी ने टक्कर मार दी. इसमें सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मौके पर लगभग 45 मिनट देर से 108 एम्बुलेन्स पहुंची. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है. गाड़ी में तीन लोग सवार थे. तीनों की हालत गम्भीर बताई जा रही है.
अपने देश में तीन स्थानों पर स्नान और मेला एक ही समय कार्तिक पूर्णिमा के दिन दिन शुरू होता है. वह है बिहार का सोनपुर, बलिया का ददरी मेला और छपरा (बिहार) का ही कोनिया मेला. आप सोनपुर और ददरी मेला के विषय में तो बहुत कुछ जानते होंगे, किंतु छपरा जिला मुख्यालय से महज दस किमी की दूरी पर स्थित पैराणिक गोदना, वर्तमान में रिविलगंज, के विषय में कम जानते होंगे.
कार्तिक पूर्णिमा के सांथ-सांथ बाल दिवस पर भी आप खूब इन्ज्वाय किए होंगे. इसलिए हम भी चर्चा की शुरूआत बच्चों से ही करें. जगजाहिर है कि अभी के समय में हर अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य बनाने की चिंता में डूबा है. यह सही भी है कि बच्चे हमारे भविष्य, हमारी उम्मीदें और सपनों को साकार करने वाले हैं.
उपायुक्त उद्योग ने जनपद के हस्तशिल्पियों से कहा है कि मेला/प्रदर्शनी में भाग लेने पर यातायात, माल ढुलाई व्यय एवं स्टाल पर किए गए व्यय की प्रतिपूर्ति के रूप में दस हजार तक की धनराशि सहयोग/प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति हस्तशिल्पी को प्रदान की जाएगी. उन्होने कहा कि हस्तशिल्पी अपना आवेदन पत्र पहचान पत्र के साथ जिला उद्योग कार्यालय में जमा कर दें.
