भाजपा में बूथ समितियों की  संरचना पर विचार विमर्श

बलिया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद  शंकर दूबे की अध्यक्षता में  आवश्यक बैठक हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि बलिया जनपद में पिछड़ा  सम्मेलन, युवा सम्मेलन तथा महिला सम्मेलन के  सफल आयोजन के लिए जनपद के सभी कार्यकर्ता, नेता व जिला पदाधिकारी बधाई के  पात्र हैं. कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने में  सम्मेलनों के जिला संयोजको की विशेष  भूमिका  रही है.  कहा कि सम्मेलन में  कार्यकर्ताओं  और जनता का उत्साह देखकर स्पष्ट हो गया है कि 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेगी.

बैठक मे  बूथ समितियों की संरचना की समीक्षा की गयी. सभी जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी  दी गई कि 25 दिसम्बर तक अद्यतन सूची जिला कार्यालय पर अवश्य  उपलब्ध हो जाए. बैठक मे  जिला उपाध्यक्ष  दिनेश्वर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, माधव प्रसाद गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, पप्पू पाण्डेय,  कृष्णा पाण्डेय आदि उपस्थित रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे तथा  संचालन जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने किया.