दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास के छात्रवृत्ति की तिथि 30 नवम्बर तक बढ़ा दी गयी है. जिला विकलांग जन विकास अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने जनपद के समस्त विकलांग विद्यार्थियों से कहा है कि वर्ष 2016-17 के लिए आनलाइन आवेदन 30 नवम्बर, 2016 तक अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें.
बैंकों में एक दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को एक बार फिर पैसा जमा करने पैसा निकालने एवम पैसा बदलने के लिये बैंकों पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही. बैंकों में देर शाम तक लंबी लाइन लगाने के बाद भी पैसा न मिलने से निराश लोग सरकार को खरी खोटी सुनाते हुए अपने घर गए. कुछ बैंकों ने पैसा देना शुरू भी किया तो कुछ ही देर में पैसा की कमी बताकर कर हाथ खड़े कर दिए.
ददरी मेले में मीना बाजार लगाने को लेकर हंगामा हुआ. मंगलवार को कानपुर और बिहार के दुकानदार परेशान हुए. स्थानीय लोगों की माने तो इतिहास में शायद पहली बार ऐसी घटना हुई है. ददरी मेले में दुकानदारों को जगह नहीं मिली. दबंगों ने दुकानदारों की जमीन पर कब्ज़ा कर लिया. मेले में दुकानदार दिन भर सामान बाहर रखे. ददरी मेले में दुकानदारों को धमकी मिली है.
क्षेत्र के गंगोत्री देवी इण्टर कॉलेज में बाल दिवस विविध आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रबंधक नरेन्द्र प्रसाद गुप्त ने नेहरू जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन कर किया एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में चर्चा कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने की सलाह दिया.
बैरिया थानान्तर्गत सोनबरसा गांव के सामने शिवम पेट्रोल पंप पर डीजल भराने जा रहे बिजेन्द्र मिश्र (35) पुत्र स्व. सुरेन्द्र मिश्र निवासी भोजापुर थाना बैरिया पर अचानक हमला बोलकर मनबढों ने बेरहमी से पीटा. घटना मगलवार सुबह नौ बजे के लगभग की है. स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा इलाज व मेडिकल मुआयना के लिए ले जाया गया.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भृगु की तपोभूमि पर स्नान का काफी महत्व होता हैं. गंगा और तमसा के इस पावन संगम पर सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ ने गंगा में डुबकी लगाई. बांसडीह क्षेत्र से भारी संख्या में श्रध्दालु भी इस पावन स्थल पर स्नान करने के लिए देर शाम से बसों व अन्य साधन से बलिया के लिए रवाना हुए
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय नवानगर में क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद लोगों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ. तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में चर्चा कर उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया.
