Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • LIVE रसड़ा में भिड़े सुभासपा और भाजपा नेता, हाथापाई-गाली गलौज का आरोप
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

LIVE रसड़ा में भिड़े सुभासपा और भाजपा नेता, हाथापाई-गाली गलौज का आरोप

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पर बलिया में हमला हुआ है.
News Desk 3 April, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BJP_SBSP

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पर बलिया में हमला हुआ है. अरविंद पर हमला रसड़ा के पश्चिमी रेलवे गेट इलाके में हुआ है. अरविंद पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला किया. हमलावर बाइक से आए थे और फरार हो गए. इस पूरे मामले को जिले की एसपी ने सिरे से नकार दिया है. उनका कहना है कि हमला नहीं हुआ है, बल्कि गाड़ियां खड़ी करने के विवाद में हाथापाई हुई है. इसी क्रम में देर शाम भाजपा नेता देवेश तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुभासपा नेता हूटर बजाकर जाम से निकल रहे थे. मैं अपनी बाइक जगह लेकर साइड कर रहा था. इसी दौरान सुभासपा नेता एवम गनर ने गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर घायल कर दिया.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव अरविन्द राजभर का कहना है कि हमला रसड़ा के पश्चिमी रेलवे गेट इलाके में हुआ है. जब वह मऊ से किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे भी एक गाड़ी चलती है. अचानक से दो बाइक पर सवार चार हमलावर आये और उन्होंने बोनट पर हाथ मारना शुरू कर दिया. साथ चल रहे लोगों ने टोका तो मेरी गाडी के पास आकर शीशे पर जोर जोर से हाथ मारना शुरू कर दिया. जब हमारे साथी नीचे उतरे. इस दौरान उन लोगों ने गाली गलौज भी किया. मेरे साथियों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई. मैंने तत्काल थाना प्रभारी को फोन किया. वह किसी सरकारी काम से बाहर गए थे. उन्होंने अपनी टीम जांच में लगाई है.

रसड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक गढ़िया स्थित रेलवे क्रासिंग खुलने पर भाजपा एवम सुभासपा नेता भिड़ गए. नतीजतन अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. सूरत-छपरा ट्रेन गुजर रही थी, जिस कारण रेलवे क्रॉसिंग बंन्द होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी थी. रसड़ा भाजपा नेता देवेश तिवारी पुत्र शिव भूषण तिवारी बाइक से रसड़ा से अपने गांव रसूलपुर जा रहे थे. मऊ के ओर से आ रहे सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर रसड़ा स्थित पार्टी कार्यालय आ रहे थे. क्रासिंग खुलते ही सत्ता पक्ष के दोनों नेता आगे निकलने को होड़ में आपस में भीड़ गये. देर शाम भाजपा नेता प्रधान प्रतिनिधि देवेश तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया की सुभासपा नेता हूटर बजाकर जाम से निकल रहे थे. मैं अपनी बाइक जगह लेकर साइड कर रहा था. इसी दौरान सुभासपा नेता एवम गनर ने गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर घायल कर दिया. जबकि सुभासपा नेता की तरफ से समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है. तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

अरविन्द राजभर ने बताया कि इससे पहले भी उन पर 4 बार हमला हो चुका है. 2 साल पहले बलिया जिले में ही उन पर हमला हुआ था. फिर जब वह 2017 का चुनाव बांसडीह से लड़ रहे थे तब भी 2 से 3 बार हमला हुआ. तब मुझे सरकारी गनर भी मिले थे. अरविन्द ने कहा मैं अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा.

एसपी बलिया श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि अरविन्द राजभर पर हमला नहीं हुआ है, बल्कि रेलवे क्रासिंग पर उनकी गाड़ियां खड़ी हुई थी. उन्होंने बताया कि जैसा पता चला है कि दो लड़के मोटरसाइकिल से आये हैं और उनकी गाडी के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की है. जिसमे से एक मोटरसाइकिल उनकी गाड़ी से टच हो गयी. उसी को लेकर वाद-विवाद हुआ है. साथ ही उसी में गाली-गलौज हुई है. अरविन्द राजभर पर कोई ऐसा हमला नहीं हुआ है. गाली-गलौज के बाद लड़के वहां से भाग गए हैं. उन्होंने बताया कि अरविन्द राजभर ने अभी कोई मुकदमा नहीं दर्ज करवाया है. अगर मुकदमा दर्ज होता है तो तथाकथित हमलावरों को पकड़ा जायेगा.

Related

Tags: गढ़िया पुलिस बलिया भाजपा मारपीट रसड़ा रेलवे क्रासिंग सुभासपा

Post navigation

Previous: तिरंगा में लिपटा लौटा गड़हांचल का सपूत
Next: ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्किमिन पार्टी के विधान सभा ईकाई पदाधिकारियों का चयन

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.