Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • खरीद-दरौली घाट पीपा पुल संचालन पर ग्रहण
  • Uncategorised

खरीद-दरौली घाट पीपा पुल संचालन पर ग्रहण

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से दरौली में बना पीपा पुल शनिवार की शाम में ध्वस्त हो गया. इसके चलते अब जिले से यूपी के बलिया जाने में लोगों को परेशानी हाेने लगी है.
News Desk 6 May, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
KHARID_DARAULI

पटना/बलिया। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से दरौली में बना पीपा पुल शनिवार की शाम में ध्वस्त हो गया. इसके चलते अब जिले से यूपी के बलिया जाने में लोगों को परेशानी हाेने लगी है. पहले की तुलना में लोगों को महंगे डीजल व पेट्रोल जलाकर दोगुने समय में बलिया पहुंचना पड़ रहा है. पुल टूट जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बता दें कि यूपी को बिहार से जोड़ने के लिए सरयू नदी के खरीद-दरौली घाट पर एक पीपा पुल का निर्माण किया गया है. सरयू नदी पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2005 से प्रत्येक वर्ष पीपा पुल लगाया जाता है. उसी पीपा पुल के सहारे बिहार व यूपी के लोग व्यापारिक उद्देश्य से व अपने रिश्तेदारी में आते-जाते हैं. मई का महीना शादी विवाह वाला होने के चलते इस रास्ते से ही गोपालगंज, सीवान पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण आदि के लोगों का आना-जाना होता है. इस पुल से होकर रोजाना लगभग 100 चार पहिए वाहनों की आवा-जाही होती है. बाइक और साईकिलों से भी हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग यूपी से बिहार आते हैं और बिहार के लोग भी यूपी की यात्रा करते हैं. पीपापुल का दक्षिणी छोर ध्वस्त होने से यात्रा कठिन हो गई है. सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद-दरौली घाट पीपा पुल संचालन पर ग्रहण लगना शुरू हो गया है.

40 की जगह 80 किलोमीटर हुई सीवान से बलिया की दूरी, भाड़ा 10 के बजाए 40 रुपए 

पीपा पुल टूटने के बाद मोटर बोट से यात्रा करते यात्री.

लोगों की सुविधा के लिए मेड़िया और चुनार घाट पर शुरू हुआ मोटर बोट का संचालन, सफर करने में हो रही दिक्कत 

पीपा पुल टूट जाने से नदी पार करनेवाले लोग अपनी बाइक लेकर 10 रुपए के बजाय 40 रुपए किराया देकर मोटर वोट से नदी पार करने को मजबूर हैं. रविवार से गंगा पार करने के लिए चुनार व मेड़िया घाट पर मोटर बोट का संचालन शुरू हो गया. हालांकि, पानी का स्तर बढ़ने से दोनों ओर मोटरबोट दूर लगने से लोगों को काफी असुविधा हो रही है. चुनार नगर को कृयात क्षेत्र, सीखड़ विकास खंड और वाराणसी से सीधे तौर पर जोड़नेवाले इस पीपा पुल के टूटने से लोगों को अब बरसात तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अब वाराणसी व बलिया जाने वाले लोगों को सीवान मैरवा के रास्ते बेलथरा रोड़ होकर भाागलपुर पुल से होकर नदी पार कर जाना होगा. इससे सीवान से बलिया की दूरी 40 किलोमीटर के बजाय 80 किलोमीटर हो जाएगी.

कटाववाली जगह पर मिट्‌टी भराई में लगे पीडब्ल्यूडी के कर्मी व मजदूर 

नदी का जलस्तर बढ़ने से टूटे संपर्क पथ को ठीक करने के लिए उत्तरी छोर की तरफ मजदूरों द्वारा काम शुरू किया गया है. पुनर्निर्माण के काम में लगे मजदूरों ने बताया कि उसे बांधने में जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी. पीपा पुल ध्वस्त हो जाने से बिहार के दरौली व यूपी के बलिया जिले के बीच आवागमन अवरुद्ध हो गया हैं. पीपा पुल ध्वस्त हो जाने की सूचना पर उत्तर प्रदेश पीडब्लूडी के कर्मचारी मरम्मत करने में जुट गये हैं.

मिट्टी का कटाव हुआ तेज

सरयू नदी के जलस्तर बढ़ने से दरौली घाट पर मिट्टी का कटाव तेज हो गया है. इससे आस-पास के क्षेत्रों में भी खतरा मंडराने लगा है. कटाव की चपेट में आकर शनिवार को पुल का उत्तरी छोर भी ध्वस्त हो गया. इससे पुल पर आवागमन ठप पड़ गया है. लोग जुगाड़ के सहारे अपनी बाइक व साइकिलों को नाव व मोटर वोट पर लेकर कठिन यात्रा करने को मजबूर हैं. पीपा पुल के ठेकेदार द्वारा आवागमन शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है. (फोटो- प्रतीकात्मक)


Related

Tags: खरीद दरौली पीपा पुल बलिया सरयू सिकंदरपुर सीवान

Post navigation

Previous: बक्सर के पांच कुख्यात हथियार समेत बलिया में गिरफ्तार
Next: बाइको की भिड़ंत में गई युवक की जान, ट्रक पलटा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.