rasda_kabadi match
दुबहड़ (बलिया)। क्षेत्र के शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में बुधवार की देर शाम कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ. कबड्डी प्रतियोगिता में नगवां पश्चिमी ने नगवां पूर्वी को हराकर फाइनल ट्राफी पर कब्जा कर लिया. मुख्य अतिथि प्रधान मंडल संघ के अध्यक्ष विमल पाठक ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया.

इस अवसर पर विमल पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं है. लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें मौका नहीं मिल पाता है. कहा कि मैं अपने स्तर से ग्रामीण खिलाड़ियों का हर सम्भव मदद करने का प्रयास करुंगा. यदि किसी कारण वश मेधावी खिलाड़ी को खेल के क्षेत्र में मौका नहीं मिलता है, तो वे हमसे सम्पर्क करें. ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को शासन प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने के लिए प्रधान मंडल संघ आगे रहेगा.