Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • चंद्रशेखर उद्यान में प्रेरकों ने लखनऊ व दिल्ली कूच करने की बनाई योजना
  • Uncategorised

चंद्रशेखर उद्यान में प्रेरकों ने लखनऊ व दिल्ली कूच करने की बनाई योजना

काम लेने के बावजूद मोदी-योगी सरकार ने प्रेरकों का नहीं किया मानदेय का भुगतान
General Desk 23 February, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
baillia_prerako-ki-baithak

काम लेने के बावजूद मोदी-योगी सरकार ने प्रेरकों का नहीं किया मानदेय का भुगतान
बलिया। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री अमरजीत सिंह के नेतृत्व में जनपद के कोने-कोने से चंद्रशेखर उद्यान में आये प्रेरकों ने मोदी सरकार को घेरने के लिए दिल्ली तथा योगी सरकार को घेरने के लिए लखनऊ कूच करने की रणनीति बनाई है. इससे पहले नौ मार्च को जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक धरना के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की योजना तैयार की हैं.
शुक्रवार को 32 महीने के मानदेय बकाया के भुगतान, साक्षरत भारत योजना के नवीनीकरण तथा मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर जनपद के कोने-कोने से प्रेरक एकत्रित हुए.

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद ने राष्ट्रीय महामंत्री अमरजीत सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के प्रेरकों का 32 माह का मानदेय बकाया हैं. संगठन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बार-बार मांग पत्र शासन में भेजा गया परंतु सरकार ने अभी तक कोई विचार नहीं किया हैं. उन्होंने कहा कि प्रेरकों को शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराना होगा.
राष्ट्रीय महामंत्री अमरजीत सिंह ने 26 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने के लिए प्रेरकों को बलिया से गोपनीय तरीके से लखनऊ के लिए 25 फरवरी को बस, ट्रेन अथवा निजी वाहनों से प्रस्थान करना होगा. इस बार का विधानसभा घेराव पूर्व के प्रदर्शनों से अलग होगा. उन्होंने करों या मरों का नारा देते हुए कहा कि सभी प्रेरक भाई एवं बहनें हर परिस्थिति में 26 को सुबह लखनऊ अवश्य पहुंचे.
श्री सिंह ने कहा कि प्रेरक बहनें अपने साथ अभिभावक को साथ अवश्य ले जाये जिससे हमारे संगठन की संख्या बल में वृद्धि हो सकें.

आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अक्टूबर से दिसम्बर तक योजना वृद्धि करके साक्षरता परीक्षा तो करा ली, परंतु एक पैसे का अनुदान किसी भी मद में नहीं भेजा. मोदी सरकार का शिक्षा प्रेरकों के साथ इससे बड़ा अन्याय क्या हो सकता है. काम कराकर मजदूरी न देना योगी सरकार के लिए कहा तक न्यायपूर्ण है ? श्री सिंह ने नौ मार्च को जिला स्तर पर भी धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है. कहा कि इस प्रदर्शन से 12 मार्च को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होगी. कहा कि 12 मार्च के दिल्ली प्रदर्शन में भाग लेने के लिए हर हाल में बलिया से 10 या 11 मार्च को ट्रेन के माध्यम से अवश्य प्रस्थान करें.
बैठक को जिला महामंत्री खुशहाल राम, अकबर अली, श्रीदयाल सिंह, जयप्रकाश मौर्या, लक्ष्मण यादव, मोहन, राधेश्याम मौर्या, सुरेन्द्र नाथ यादव, रामजी वर्मा, जगेश्वर, कुर्बान अली, शिवजी यादव, रागिनी सिंह, सबिता राव, मीरा भारती, निशा पाण्डेय, प्रियंका, जगजीवन, जालिम, अविनाश, कम्पनाथ आदि ने धरना को सफल बनाने का भरोसा दिया.

Related

Tags: तैयारी बैठक प्रेरक बलिया

Post navigation

Previous: श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी गई अष्टधातु की मूर्तिया बरामद
Next: असंतुलित होकर बाइक पलटी, चाचा भतीजी घायल

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.