Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • लगातार बारिश से नगरा में सड़कों और गलियों में भारी जलजमाव, नगर पंचायत के कार्यों पर उठ रहे सवाल
  • Featured Story
  • जिला जवार

लगातार बारिश से नगरा में सड़कों और गलियों में भारी जलजमाव, नगर पंचायत के कार्यों पर उठ रहे सवाल

नगर पंचायत ने कुछ जगहों पर साफ-सफाई की खानापूर्ति करते हुए जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली
Remote Desk 2 October, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
nagara Barish

नगरा, बलिया. गुरुवार की आधी रात से हो रही बारिश ने नगर पंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. नगर पंचायत की गलियों की नालियां चोक होने से जहां गंदा पानी भर गया है, वहीं बाजार की सड़के भी झील बन गई. नव सृजित नगर पंचायत के लगभग दो वर्ष बीतने को है लेकिन पानी निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है. इसको लेकर कारोबारियों एवं निवासियों में रोष है.

ग्राम पंचायत नगरा को नगर पंचायत का दर्जा मिला तो कारोबारियों एवं आम लोगो में खुशी व्याप्त थी कि अब नगरा का विकास तेजी से होगा लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया. लोगो की खुशी काफूर हो गई और नगर पंचायत भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया. लगभग दो वर्ष बीतने के बाद भी नगर पंचायत में पानी निकासी की समस्या का निदान नहीं हो सका. जरा सी बारिश होने पर सड़क से लेकर गलियों तक चहुंओर पानी भर जाता है. दो दिनों से हो रही बारिश से सड़कों का हाल भी बद से बदतर हो गया है.

 

शासन ने सभी नगर पंचायतों को बरसात के मौसम में नाली व नालों की सफाई कराने का यथाशीघ्र निर्देश दिया गया था. लेकिन स्थानीय नगर पंचायत ने कुछ जगहों पर साफ-सफाई की खानापूर्ति करते हुए जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली. लगभग पांच माह से थाने के सामने नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है. कस्बे के जनता इंटर कालेज के सामने, अस्पताल रोड, यूनियन बैंक के सामने, पाठक टोला, भगमलपुर, भंडारी, सरायचावट, तिलकारी सहित कोई ऐसा मुहल्ला या संपर्क मार्ग नहीं, जहां बरसात में पानी न भरा हो.

 

सड़कों एवं संपर्क मार्गो पर पानी भर जाने के कारण लोगो को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.वहीं गंदे पानी भरने की वजह से मलेरिया डेंगू जैसी संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है. ऐसा नहीं है कि नगर पंचायत में पानी निकासी, नाली की साफ सफाई न होने की जानकारी नगर पंचायत को नहीं है लेकिन नगर पंचायत अधिकारी व कर्मचारी समस्या के प्रति गम्भीर नहीं है.

 

नगर पंचायत के पाठक टोला निवासी दीपू पाठक ने बताया कि मुहल्ले की नालियों के चोंक होने से गलियों एवं रास्ते पर गंदे पानी का जमाव हो रहा है. जिससे जहां आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गंदे पानी की वजह से इंफेक्शन का भी डर सता रहा है. कई बार इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय पर की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

राज बहादुर सिंह अंशू ने बताया कि बाजार में नाली सफाई के नाम पर केवल कोरम पूर्ति की गई. नाली की सफाई न होने से सड़कों पर बारिश के पानी इकट्ठा हो जा रहा है. कहा कि नगर पंचायत बनने पर आस जगी थी कि नगरा का विकास होगा लेकिन स्थिति ग्राम पंचायत से भी बदतर हो गई है. कहे कि नगर पंचायत के सभी इलाकों में भारी जल जमाव के साथ साथ हर जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है.

 

(नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

Related

Tags: नगरा बलिया बारिश

Post navigation

Previous: लगातार बारिश से जलनिकासी व्यवस्था फिर बेनकाब, थाने,सड़कों पर घुटने तक जलजमाव
Next: पिता की मौत का गम पुत्र बर्दाश्त नहीं कर सका, सोलहवीं से एक दिन पहले मौत

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.