Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा की हुई शानदार शुरुआत
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा की हुई शानदार शुरुआत

इस कार्यक्रम में विकासखंड गड़वार के ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायतों के सदस्य और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्य शामिल थे.
Central Desk 22 November, 2023 1 minute read
Great start of Vikas Bharat Sankalp Yatra in Ballia
बलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा की हुई शानदार शुरुआत
मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद मस्त हुए शामिल
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

 

बलिया. जनपद में सरकार (केन्द्र+राज्य) की विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए एवं आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत विकासखंड गड़वार से की गई. इस लोक संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के तौर पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया.

इस कार्यक्रम में विकासखंड गड़वार के ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायतों के सदस्य और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्य शामिल थे.

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में विकसित भारत की संकल्प यात्रा की शुरुआत यहां से हुई है. इस यात्रा का उद्देश्य समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करना है. इसी परिकल्पना के माध्यम से यह भारत के प्रारंभिक लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है.

Great start of Vikas Bharat Sankalp Yatra in Ballia

उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के लोग ही लोकतंत्र में पहली पीढ़ी लोग हैं. इनके बिना लोकसभा भी ताकतवर नहीं हो सकतीं हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यही संवाद दुनिया के सामने रखते हैं. इसीलिए इस कार्यक्रम का नाम लोक संवाद कार्यक्रम- ‘ग्राम सभा से लोकसभा तक’ रखा गया है. लोक संवाद का यह कार्यक्रम जनपद के 940 ग्राम पंचायतों में 26 जनवरी 2024 तक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चलता रहेगा.

उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्राम सभा के सदस्यों और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्यों को लाभान्वित करने का प्रयास करें और ये लाभार्थी सदस्य गांव के दूसरे वंचित लोगों को योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे.

खासतौर से पशुपालन और कृषि विभाग के अधिकारी इन बातों पर विशेष रूप से ध्यान दें. उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का भी जिक्र किया.

उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना से वंचित लोगों को लाभान्वित करें, तभी इस कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध हो पाएगी.

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती हर बार कुछ नया करती है और हमारा इतिहास रहा है कि कुछ चीज हम ऐसी शुरू करते हैं जो पूरे देश के लिए नजीर बनती है.आजादी की लड़ाई में भी बलिया ने 1942 में ही आजादी की अलख जगा दी थी और सबसे पहले आजाद हो गया था.इसी तरीके का यह क्रांतिकारी कदम सांसद जी के प्रयासों से शुरू हुआ है.

यह प्रधानमंत्री की परिकल्पना से जोड़ते हुए लोक संवाद कार्यक्रम रखा गया है.इसमें ग्राम पंचायत के सदस्यों और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जो चुनाव के बाद लगभग उपेक्षित हो जातें हैं, उनको इस कार्यक्रम से जोड़ते हुए सांसद जी के प्रयासों से ग्राम सभा से लोकसभा तक की सीढ़ी बनाने की परिकल्पना की गई है. उन्होंने सांसद जी के इस पुनीत कार्य के लिए उनको धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र वंचित लोगों को जागरूक कर लाभान्वित करना है.

मुख्य विकास अधिकारी ने वहां उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया.इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, कृषि उपनिदेशक मनीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

कार्यक्रम में महिलाओं को वितरित किया गया प्रमाण पत्र

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सांसद, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना, महिला स्वयं सहायता समूह की लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया भाजपा मंत्री वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद

Post navigation

Previous: जे एन सी यू में हुआ काव्य लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
Next: तीन घरों में चोरों ने उड़ाए लाखों का सामान

ये भी पढ़ें

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.