Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया की सभी शिक्षण संस्थाएं 25 तक करा लें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया शहर

बलिया की सभी शिक्षण संस्थाएं 25 तक करा लें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

जिन शिक्षण संस्थाओं की लापरवाही सामने आएगी, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए शासन को संस्तुति आख्या प्रेषित की जायेगी
Remote Desk 13 October, 2021 1 minute read
news update ballia live headlines

बलिया. जनपद में संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं का भारत सरकार के नेशनल पोर्टल पर पंजीकरण/केवाईसी/आधार बेस्ड डेमोग्राफिक्स प्रमाणीकरण के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने मंगलवार को बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं का भारत सरकार के नेशनल पोर्टल पर पंजीकरण/केवाईसी एवं संस्था के नोडल अधिकारी के आधार प्रमाणीकरण 25 अक्टूबर तक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थित कंप्यूटर आपरेटर के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें.

 

जिन शिक्षण संस्थाओं की लापरवाही सामने आएगी, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए शासन को संस्तुति आख्या प्रेषित की जायेगी. बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे ने बताया कि यूजर आईडी पासवर्ड के लिए विकास भवन स्थित कार्यालय के रजिस्टर में संस्थाओं द्वारा नोट कराये गये विवरण अधिकांश गलत होने के कारण कार्यालय द्वारा इन सभी शिक्षण संस्थाओं को पासवर्ड जारी नहीं किया गया है. ये सभी संस्थान अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर पुनः पासवर्ड जारी करायें. बैठक में डीआईओएस, बीएसए, सभी बीईओ व आईटीआई प्रधानाचार्य थे.

 

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान वर्ष 2021-22 के लिए राज्य कर्मियों को पुरस्कृत करेगा

बलिया . उत्तर प्रदेश शासन की योजनान्तर्गत राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए राज्य कर्मियों को पुरस्कृत किया जाना है. उक्त जानकारी संस्थान की महामंत्री डॉ. शोभा दीक्षित ‘‘भावना‘‘ ने दी है.

उन्होने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली प्रदेश की भाषाओं/बोलियों में दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा के लिए 4 पुरस्कार (दो गद्य एवं दो पद्य) हेतु तथा गद्य की 3 एंव पद्य की 5 कृतियों के लिए 8 पुरस्कार दिये जाने है.

 

उन्होने बताया कि हिन्दी भाषा/प्रदेश की बोलियों में दीर्घकालीन सेवा हेतु सेवानिवृत्त राज्य कर्मियों को गद्य/पद्य में एक-एक पुरस्कार तथा गद्य/पद्य की पुस्तको पर एक-एक पुरस्कार प्रदान किया जाना है. राज्य कर्मियों हेतु उर्दू भाषा में दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा हेतु 02 पुरस्कार (गद्य या पद्य) उर्दू भाषा फारसी लिपि में रचित या अन्य भाषा में लिखित मौलिक पुरस्तक की फारसी लिपि में अनुवादित/लिप्यंतरित गद्य या पद्य के लिए पुरस्कृत किया जायेंगा. उक्त सभी पुरस्कारों की धनराशि रू 1-1 लाख होगी.

उन्होने बताया कि राज्य कर्मी साहित्यकार अधिक से अधिक संख्या में अपनी कृति तथा पूर्ण प्रविष्टियों के साथ सचिव पुरस्कार समिति राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान कक्ष संख्या 119ब भूतल निकट गेट संख्या 09 उ0प्र0 सचिवालय हजरतगंज लखनऊ 226001 के पते पर प्रेषित करें. उक्त विवरण संस्थान के फेसबुक पेज राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान यू0पी0 और व्हाट्सएप मोबाइल नम्बर 9889244284 द्वारा भी प्राप्त की जा सकती है.

 

हाथ धोने के सही तरीके के प्रति किया गया जागरूक

 

बलिया: 15 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण विश्व हाथ धुलाई दिवस बुधवार को ही मनाया गया. इस अवसर पर जिले के पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को हाथ धोने के तरीके के बारे में बताया गया. यह भी बताया गया कि गलत तरीके से हाथ धोने की वजह से पेट की कई सारी बीमारियां होती हैं. इससे बचने के लिए लोगों को सही तरीके से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोना जरूरी है.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: शिक्षण संस्था

Post navigation

Previous: पूर्व भाजपा सांसद भरत सिंह ने कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ता-पदाधिकारी नाराज, पदयात्रा करके मनाएंगे
Next: सांसद रवींद्र कुशवाहा बोले पूर्व की सरकारों में बिचौलिये का जाते थे जनता का हक

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026
dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.