Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • गैस एजेंसी संचालक व प्रबन्धक पर घटतौली तथा कालाबाजारी करने की प्राथमिकी दर्ज
  • Uncategorised

गैस एजेंसी संचालक व प्रबन्धक पर घटतौली तथा कालाबाजारी करने की प्राथमिकी दर्ज

गैस एजेंसी संचालक व प्रबन्धक पर घटतौली तथा कालाबाजारी करने की प्राथमिकी दर्ज
General Desk 9 December, 2018 1 minute read

बैरिया(बलिया)। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के आदेश के अनुपालन में बैरिया पुलिस ने शनिवार की देर शाम परमार्थ इंडेन गैस एजेंसी बैरिया के संचालक व प्रबंधक के खिलाफ गैस की घटतौली तथा कालाबाजारी करने की प्राथमिकी दर्ज की है. इसके बाद गैस एजेंसी के निलंबन की कार्रवाई की भी आशंका व्यक्त की जा रही है.

उक्त एजेंसी के उपभोक्ताओं ने विगत मंगलवार को सिलेंडर में गैस कम होने की शिकायत कर काफी हो-हल्ला मचाया था. इसके बाद बैरिया के चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा ने डीएम से मोबाइल पर शिकायत की थी. डीएम के आदेश पर तहसीलदार रामनरायण वर्मा, पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार, बांट-माप अधिकारी आदित्य राय व थानाध्यक्ष अनिलचंद तिवारी द्वारा जांच की गई. जांच में छह सिलेंडरों में घटतौली पाई गई जबकि 20 सिलिंडर ऐसे मिले जिसमें तीन किलो से पांच किलो तक अधिक गैस भरे थे. एक व्यवसायिक सिलेंडर में कम गैस मिला था. जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने कार्रवाई के लिए शुक्रवार को संस्तुति करने के बाद शनिवार की देर शाम मुकदमा पंजीकृत किया. पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए इंडियन आयल के चीफ एरिया मैनेजर गोरखपुर को रिपोर्ट भेजी जाएगी.
इस संबंध में इंडियन आयल के सेल्स मैनेजर गौरव मित्तल ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा. कहा कि उक्त एजेंसी शहरी वितरक है, अन्य आस-पास का एजेंसी ग्रामीण वितरक है। ऐसे में अगर निलंबन की कार्रवाई होती है तो नजदीकी शहरी वितरक रेवती के यहां ही उसे अटैचमेंट किया जा सकता है.

इस संबंध में एजेंसी संचालक के पति हरेराम सिंह हरि का कहना है कि खाली सिलेंडरों के साथ डिफेक्टिव सिलेंडर वापस करने के लिए रखा गया था. जिसे गलत तरीके से जांच के दायरे में ले लिया गया है. दो सिलेंडर लीकेज के कारण वाजिब वजन से कम हुई है. उन्होंने कहा कि राजनैतिक षड़यंत्र के तहत यह सब किया जा रहा है.

    Tags: बैरिया मुकदमा दर्ज

    Post navigation

    Previous: ददरी मेला में मंगलवार को होगी आदिवासी गोंड़ऊ नृत्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता
    Next: सहकारी समिति के गोदाम से 180 पैकेट डीएपी चोरी

    ये भी पढ़ें

    IMG-20260221-WA0021
    • Front Page
    • Uncategorised
    • जिला जवार
    • फोटो गैलरी
    • बलिया शहर

    खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

    Ashish 21 February, 2026
    CMO ko Gyapan Ballia
    • Uncategorised
    • जिला जवार
    • बलिया शहर

    बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

    General Desk 9 February, 2026
    Nagara Badmash arrest
    • Front Page
    • Uncategorised
    • बेल्थरा रोड
    • ब्रेकिंग न्यूज

    Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

    General Desk 29 June, 2025

    Recent Posts

    • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
    • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
    • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
    • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
    • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
    • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
    • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
    • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
    • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
    • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
    • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
    • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
    • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
    • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
    • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
    • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
    • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
    • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
    • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
    • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
    • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
    • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
    • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
    • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

    You may have missed

    Thana Fefna Phephana Fefana
    • Accident
    • CRIME डायरी
    • जिला जवार
    • बलिया शहर

    ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

    General Desk 13 October, 2026
    Belthra Ramleela starts
    • जिला जवार
    • बेल्थरा रोड

    बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

    General Desk 13 October, 2026
    Jihadi Movie First Look
    • फोटो गैलरी
    • स्क्रीन TASTE

    भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

    General Desk 13 October, 2026
    Bansdih Mahila loot
    • CRIME डायरी
    • बांसडीह

    उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

    General Desk 13 October, 2026

    Recent Comments

    • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
    • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
    • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
    • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
    • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

    Tags

    बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Youtube
    • Facebook
    • Whatsapp
    • X
    • Instagram
    • Linked In
    • Telegram
    • Threads
    © 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.