Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सपा में शामिल होने के बाद बलिया पहुंचे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

सपा में शामिल होने के बाद बलिया पहुंचे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया

Remote Desk 4 September, 2021 1 minute read
Ambika Chaudhary welcomed

बलिया. समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बलिया में पहली बार आगमन पर पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी का समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. अम्बिका चौधरी लखनऊ से चल कर कोटवा नारायणपुर पहुचे जहा मुक्तिनाथ बाबा का दर्शन किये.


हजारों कार्यकर्ताओं ने गाजे – बाजे एवं फूल मालाओं के साथ स्वागत किया. वहां से काफिला भरौली गोलंबर, नरही, चितबड़ागांव, होते हुए फेफना पहुंचा जहाँ एक सभा भी हुई. फेफना से जुलूस कपूरी में कपिलेश्वरी भवानी का दर्शन, सागर पाली,होते हुए बलिया सदर विधान सभा क्षेत्र के सीमा पर पहुंचा तो पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सदर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो दो पहिया एवं चार पहिया वाहन पर सवार कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वहां से माल्देपुर बहेरी होते हुए पार्टी के जिला कार्यालय के रास्ते जिलापंचायत परिसर पहुंचा जहाँ पार्टी द्वारा मुख्य स्वागत समारोह आयोजित था.


स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है. बस लोगो का ध्यान भटकाने के लिए रोज नया नया शिगूफा मुख्यमंत्री छोड़ते रहते हैं जबकि हकीकत यह है कि उन्हीं के सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री का खिल्ली उड़ाते है. चंद अधिकारियों के हाथों के कठपुतली बने मुख्यमंत्री जी की कोई भी जनहित की योजना धरातल पर नहीं है. सिर्फ कागजों में और आकड़ो में है.


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव के कार्यकाल में किये गए जनहित के कार्यो को याद कर रही है और 2017 में की गई गलती को सुधारने हेतु 2022 का इंतजार कर रही है. पूरे प्रदेश में वर्तमान सत्ता के खिलाफ लोगों में रोष है. भाई आपस मे अलग होते है लेकिन फिर एक हो जाय, यह सुन्दर संदेश समाजवादी पार्टी में ही देखने को मिलता है .


उन्होंने कहा कि मंहगाई,बेरोजगारी,अराजकता से आम जन परेशान है.कोरोना महामारी के दौर में अपनों को आँख के सामने ऑक्सीजन,दवाई,और इलाज के अभाव में खोने वाली जनता जबाब देने का अवसर आते ही जबाब देगी.पंचायत चुनाव के दौरान महिलाओं के चीरहरण को कोई कैसे भूल सकता है.


स्वागत से आह्लादित पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हर वर्ग अखिलेश यादव के तरफ देख रहा है.प्रदेश का विकास सिर्फ अखिलेश यादव ही कर सकते है, तानाशाह सरकार से पूरे प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है.बाकी लोग सरकार से लड़ने के बजाय अखिलेश को ही घेरने में लगे है जिसे जनता जान चुकी है.कि तानाशाहों को पराजित करने की क्षमता सिर्फ सपा में ही है. अखिलेश यादव ही एक मात्र भविष्य के नेता है जिनकी सोच सभी वर्गों के विकास की है. आप लोगों का स्नेह और प्यार देख कर अपने निर्णय पर खुशी हो रही है.बागी बलिया जनपद के लोगों देश और प्रदेश में जब भी कोई आपदा आई है, आप ने नेतृत्व किया है. पुनः लोकतंत्र पर संकठ आ पड़ा है ,उस जिम्मेदारी को उठाते हुए नेतृत्व आपको करना है.


पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव कोरंटाडीह पहुंच कर स्वागत किये और पूरे रास्ते भर साथ रहे. पार्टी में सम्मलित पूर्व मंत्री सहित अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत किया.


जिला पंचायत सदस्यों के तरफ से अध्यक्ष आनंद चौधरी के नेतृत्व में 51 किलो का माला पहना कर स्वागत किया गया.
जिलापंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने वहाँ के निवासी होने के नाते सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया.


इस अवसर पर राजनारायण यादव एवं विनायक मौर्य का भी समाजवादी पार्टी में सम्मलित होने पर स्वागत किया गया.
जिला पंचायत पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव व संचालन महासचिव राजन कनौजिया ने किया.


इस मौके पर मुख्यरूप से जियाउद्दीन रिजवी,नारद राय, संग्राम सिंह यादव, मंजू सिंह, जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान,सुभाष यादव,छोटे लाल राजभर,ब्यास गोंड़,अरविंद गिरी,लक्षमण गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह,मिठाई लाल भारती,साथी रामजी गुप्ता,डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव, राजेन्द्र राजभर, बंशीधर यादव, मनोज सिंह, मदन राय, रविन्द्र यादव, कुबेर नाथ तिवारी, अनिकेत साहनी, रामेश्वर पासवान, जमाल आलम,राजेश पासवान, हरेन्द्र सिंह, विजय शंकर यादव, पुनिता सिंह सोनी, शैलेश सिंह, ममता चंद्र, अजय यादव, संतोष भारती, अकमल नईम खा,अजित मिश्र, कामेश्वर सिंह,अनिल राय, शशिकान्त चतुर्वेदी, जय प्रकाश यादव मुन्ना,बीरबल राम, जुबेर सोनू,जे. डी, जलालुद्दीन, मनोरमा सिंह, जगमोहन बिन्द, राकेश यादव, हरेन्द्र गोंड़, एस. एस. तिवारी,मंटू दुबे,अजय यादव, रामनाथ पटेल,सतेंद्र यादव, राजेन्द्र खरवार, बीरबल राम,मु. अलिल्लुलाह, ओ. पी. यादव, प्रभुनाथ पहलवान, सुनील पिंटू, बब्बलू खा, बदरू दूजा,जगमोहन बिन्द, इरफान अहमद,राम भरोसे,वीरेंद्र पासवान,आदि रहे.


(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: समाजवादी पार्टी

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार पर फिर बरसे पूर्व विधायक, कहा ‘नाक को हाथ घुमा कर पकड़ा जा रहा’
Next: भाजपा छोड़ कर बसपा में शामिल हुए आलोक त्रिपाठी और जिला-जवार की 5 अन्य खबरें फटाफट पढ़ें

ये भी पढ़ें

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.