Skip to content
28 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • भाजपा छोड़ कर बसपा में शामिल हुए आलोक त्रिपाठी और जिला-जवार की 5 अन्य खबरें फटाफट पढ़ें
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • रसड़ा
  • सिकंदरपुर

भाजपा छोड़ कर बसपा में शामिल हुए आलोक त्रिपाठी और जिला-जवार की 5 अन्य खबरें फटाफट पढ़ें

Remote Desk 4 September, 2021 1 minute read
Sikandarpur Sapa

सिकंदरपुर, बलिया. सिकंदरपुर क्षेत्र के गाजीपाकड़ गांव निवासी पूर्व प्रधान आलोक त्रिपाठी भाजपा की सदयस्ता छोड़ कर, बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आगमन पर शनिवार को मुजही में स्वागत किया गया . इस दौरान उन्होंने कहा की प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की नीतियों के साथ पार्टी की सेवा किया जाएगा. वही कार्यकर्ताओ के हक व मान समान के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जनविरोधी, किसान विरोधी, रोजगार विरोधी, पार्टी है. इस दौरान विनोद यादव, प्रकाश सिंह, गणेश राजभर, वीरेंद्र राजभर, रिकेश दुबे, रमायन वर्मा, रामजन्म वर्मा, सोनू पाठक, अनुपम पाठक, अमित यादव, मुरली मनोहर यादव, संदीप वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अजय भारती आदि लोग उपस्थित रहे .

सिकंदरपुर में सपा की साइकिल यात्रा 6 सितंबर को

सिकन्दरपुर, बलियाः सपा नेता डॉ शुएबुल इस्लाम ने बताया कि आगामी 6 सितंबर को 3:00 बजे से गांधी इंटर कॉलेज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात वरिष्ठ नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर अखिलेश संदेश साइकिल यात्रा निकाला जाएगा, जो 16 सितंबर को 5:00 बजे बस स्टेशन चौराहे पर जगन्नाथ चौधरी के प्रतिमा स्थल पर सभा के रूप में संपन्न होगा. बताया कि साइकिल संदेश यात्रा के तहत तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमण करके वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों व पूर्व के सरकार में अखिलेश सरकार की जनकल्याण करी योजनाओं को संदेश यात्रा के माध्यम से बताने का काम किया जाएगा. पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ अजीत त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, निर्भय नारायण तिवारी, परशुराम राजभर, हरेराम यादव, अब्बास अंसारी, राकेश यादव, राम अशीष यादव, सोहराब शाह आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.


रसड़ा के नगपुरा गांव में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत


रसड़ा,बलिया. रसड़ा क्षेत्र के नगपुरा गांव में शुक्रवार की देर सांय राजभर बस्ती में कच्ची दीवार की मलवे में दबने सास की मौत हो गई वहीं उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. कलावती देवी (64) पत्नी स्व. कन्हैया राजभर तथा उनकी बहू निराशा (21) पत्नी सूरज राजभर घर में मौजूद थी कि अचानक कच्ची दीवार भरभरा के गिर गई. जिसके मलवे सास बहू दोनों दब गयी. दीवाल गिरने की आवाज पर पहुचे ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे कि कलावती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि इलाज के दौरान निराशा की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. समाज सेवी एवं एडवोकेट सुनील कुमार एवं सुरेश राम ने पीड़ित परिजनों के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की है.


मोटर दुर्घटना के अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर न्यायिक अधिकारी गम्भीर

 
बलिया. दीवानी न्यायालय के प्रांगण में 11 सितम्बर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वाद के मामलों के अधिकाधिक संख्या में निस्तारण को लेकर न्यायिक अधिकारी गम्भीर है. पीठासीन अधिकारी/मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बद्री विशाल पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को प्री-ट्रायल बैठक हुई. इसमें अधिकाधिक संख्या में मोटर दुर्घटना दावा मामले के निस्तारण पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-03/नोडल अधिकारी हुसैन अहमद अंसारी प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी0डि0)/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वेष कुमार मिश्र उपस्थित रहे.

50 दिव्यांगजनों को दिये गये सहायक उपकरण


बलिया. दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्रालय के सौजन्य से विकास खण्ड सीयर में शनिवार को सहायक उपकरण का वितरण किया गया. विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने सीयर और नगरा ब्लॉक के कुल 50 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल दिए. इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक सुशील तिवारी, प्रधान विवेकानन्द मिश्र, प्रधान राजेश सिंह, प्रधान लल्लन पटेल, प्रधान छेदीलाल दिलीप सिंह, महावीर यादव आदि उपस्थित रहे.

सशक्त एवं जागरूक महिलाओं से होगा देश का सर्वांगीण विकास- रेखा पांडे


दुबहर क्षेत्र के सनाथ पांडेय के छपरा स्थित कंपोजिट परिषदीय विद्यालय पर शनिवार को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना पर ग्राम प्रधान रेखा पांडेय एवं दुबहर थाना महिला हेल्पडेस्क की कांस्टेबल साधना यादव के नेतृत्व में गांव एवं क्षेत्र की महिलाओं के साथ बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया.


संगोष्ठी में प्रधान रेखा पांडेय ने कहा कि जब तक भारतीय नारी सशक्त एवं जागरूक नहीं होंगी, तब तक हमारे देश का सर्वांगीण विकास नहीं होगा. महिला हेल्पडेस्क कांस्टेबल साधना यादव ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय महिलाओं को शक्ति के प्रतीक के रूप में माना जाता है. अब हमारे देश की महिलाएं जागरूक होकर हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास की नई इबारत लिख रही हैं. यह किसी भी देश एवं समाज के लिए शुभ लक्षण है. बैठक में महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.


इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका विजेता सिंह, दमयंती सिंह, मनीषा गुप्ता, निर्मला पांडेय, प्रार्थना पांडेय, श्वेता सिंह, संगीता वर्मा, दीपमाला यादव, तबस्सुम निशांत आदि उपस्थित रहीं.

Tags: रसड़ा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: सपा में शामिल होने के बाद बलिया पहुंचे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया
Next: हल्दी थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से बिहार ले जाई जा रही शराब पकड़ी

ये भी पढ़ें

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

You may have missed

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026
Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.