असेगा में पेट्रोल पम्प पर फायरिंग

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर सोमवार की देर रात  बदमाशों ने पेट्रोल भरने के बाद पैसा मांगने पर पेट्रोलपंप कर्मी अरविंद यादव को  गोली मार दी. आनन-फानन में घायल अरविंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया. गोली अरविंद के हाथ में लगी है. उसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि गोली चलाने वाले बाइकर के साथ दो और युवक थे. पेट्रोल पंप कर्मी गुड्डू यादव के तहरीर पर पुलिस ने मामले  में हत्या के  प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है और क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है. इस मामले में पुलिस एक युवक को उठाकर पूछताछ कर  रही है.