Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • भोजापुर गांव में फुड पॉयजनिंग से पिता-पुत्र की मौत, एक गंभीर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

भोजापुर गांव में फुड पॉयजनिंग से पिता-पुत्र की मौत, एक गंभीर

घर पर पिता और बाबा के शव देखकर सुनील पांडे की दूसरी बेटी निक्की की हालत बिगड़ गई. उसे पड़ोसी तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए.
Central Desk 16 January, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
FoodPoisoning_Bairiya
  • सुनील के दिल्ली और वाराणसी में रहे दोनों भाइयों और दिल्ली में पढ़ रहे बेटे को दे दी है सूचना

बैरिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव में बुधवार की रात फूड प्वाइजनिंग के शिकार पिता पुत्र की मौत हो गई है. इसी परिवार की एक किशोरी की हालत गंभीर है.

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी केदार पांडे (75) के घर सुबह से ही खिचड़ी पर्व उत्साह से मनाया गया. परंपरागत ढंग से सुबह चूड़ा दही खाया. शाम को खिचड़ी बनी थी. शाम को सबसे पहले परिवार के मुखिया केदार पांडे खिचड़ी खाए और घर से थोड़ी दूरी पर अपने डेरा पर सोने चले गए.

इस बीच उनके 45 वर्षीय पुत्र सुनील पांडे भी खिचड़ी खाए. उनके बाद सुनील की बेटियों निधि (18), निक्की (15) तथा नीति (12) ने भी खाना शुरू किया. वे खा ही रहे थे कि डेरे पर से सूचना आई कि केदार पांडे की तबीयत खराब है. सभी लोग फौरन वहां पहुंचे.

पिता की हालत देख सुनील तुरंत गाड़ी मंगा कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए. चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बलिया जाते समय दूबेछपरा के आसपास सुनील की भी हालत बिगड़ने लगी.

 

 

बताया गया कि दुबहड़ के आसपास केदार पांडे की मौत हो गई जबकि सदर हॉस्पिटल पहुंचते-पहुंचते सुनील पांडे की भी मौत हो गई.

इसी बीच इधर गांव में सुनील पाण्डेय की तीनों बेटियों की हालत खराब देख पड़ोसी उन्हें सीधे सदर अस्पताल ले गए. वहां से पिता-पुत्र के शव लेकर गांव लौटे.

दो लोगों की मौत और तीन की हालत खराब होने की खबर से गांव में कोहराम मच गया. परिवार का कोई भी जिम्मेदार पुरुष सदस्य यहां पर नहीं है. सिर्फ सुनील पांडे की पत्नी बेबी देवी, जो अफरा-तफरी में खिचड़ी नहीं खाई थी, गांव में उपस्थित है.

गांव में केदार पांडे के दरवाजे पर भारी भीड़ लगी है. सुबह करीब 7 बजे केदार पांडे की पत्नी तथा उनकी तीनों नातिन सुबह 7 बजे गांव पहुंची. केदार पांडे की पत्नी बलिया में अपनी बेटी के घर गयी थी. उधर तीनों नातिनें इलाज के बाद ठीक हो गयी थीं.

 

 

घर पर पिता और बाबा के शव देखकर सुनील पांडे की दूसरी बेटी निक्की की हालत बिगड़ गई. उसे पड़ोसी तुरंत सीएचसी सोनबरसा ले गए. पड़ोसी और इलाके के लोगों ने सुनील के भाई संतोष और पिंटू की सूचना दे दी. साथ ही दिल्ली में पढ़ रहे पुत्र वीरु को भी सूचित कर दिया गया है.

सूचना मिलने पर सभी गांव के लिए चल चुके हैं. मौके पर जुटी भीड़ में यह चर्चा रहा कि खिचड़ी में छिपकली गिर गई होगी. फूड प्वाइजनिंग की भी आशंका जतायी जो जांच का विषय है. सूचना मिलने पर करीब 11 बजे बैरिया के एसएचओ मौके पर पहुंचे.

Related

Tags: किशोरी खिचड़ी गंभीर तबियत पित-पुत्र बैरिया भोजापुर मौत

Post navigation

Previous: बलिया के कार्यकाल से काफी कुछ सीखने को मिला : कृष्णकांत राय
Next: चांदपुर बंधे के पास गांजा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.