NH 29 पर सो रहे पूरे परिवार को बेकाबू ट्रक ने रौंदा

गाजीपुर के नंदगंज में तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क पर सो रहे पूरे परिवार को रौंद डाला – जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक 40 साल के अशोक बिंद अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे के साथ सड़क पर सो रहे थे. अशोक की पत्नी पुष्पा (38) और पार बेटा शिवा बुरी तरह जख्मी हुए बताये जाते हैं. रविवार को रात 12:30 बजे के करीब एक ट्रक गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा था. तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ट्रक को कंट्रोल नहीं कर पाया और ये हादसा हो गया. ट्रक का ड्राइवर और उसका सहयोगी खलासी हादसे के बाद मौके से फरार बताये जाते हैं, ये घटना नंदगंज के श्रीगंज की है.