Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • हाइजिन कीट पाकर खिल खिलाए छात्राओं के चेहरे
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

हाइजिन कीट पाकर खिल खिलाए छात्राओं के चेहरे

हाइजिन कीट पाकर खिल खिलाए छात्राओं के चेहरे अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस पर महिलाओं में बंटे किचेन सेट
Assignment Desk 8 May, 2023

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia_Redcross

हाइजिन कीट पाकर खिल खिलाए छात्राओं के चेहरे
अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस पर महिलाओं में बंटे किचेन सेट
बलिया. अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगवा स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में 55 असहाय एवं जरुरतमंद महिलाओं को किचन सेट, तिरपाल व साबुन तथा महाविद्यालय की 50 छात्राओं को स्वच्छता से संबंधित हाइजीन किट व साबुन का वितरण किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति/ संरक्षक सदस्य रेडक्रास सोसायटी बलिया प्रो. कल्पलता पांडेय ने मां सरस्वती व शहीद मंगल पांडे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया.
अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि प्रथम विश्वयुद्ध तथा द्वितीय विश्वयुद्ध में रेड क्रॉस सोसाइटी की अहम भूमिका रही. यही वजह है कि 1901में प्रथम नोबेल पुरस्कार रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डयूनेंट को दिया गया.

उन्होंने कहा कि सेवा भाव सभी के अंदर होना चाहिए ,वृद्धजनों की सेवा को सबको प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने रक्तदान को बढ़ावा देते हुए कहा कि लाल खून से किसी के लाल को बचाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि हम सबको मनुष्यता, समाज सेवा, राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता देना चाहिए. युवाओं में असीम उर्जा है.  इसका प्रयोग समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा में करने की आवश्यकता है. समाज सेवा के माध्यम से भारत बहुत जल्दी विश्व गुरु बन सकता है. उन्होंने कर्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए रेडक्रास सोसायटी बलिया के समन्वयक शैलेंद्र पांडेय एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/सचिव रेड क्रॉस सोसायटी बलिया डॉ आनंद कुमार ने रेड क्रॉस डे क्यों मनाया जाता है के बारे में विस्तार से बताया तथा क्षय रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा बलिया जनपद में कराये जा रहे सामाजिक कार्यों से अवगत कराते हुए रेडक्रास सोसायटी के महत्व पर प्रकाश डाला.

जिला शिकायत प्रबंधक आयुष्मान भारत अनुपम सिंह द्वारा आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताया.
उप सभापति रेडक्रास सोसायटी बलिया विजय कुमार शर्मा द्वारा रेडक्रास टीम बलिया की तरफ से कुलपति को प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया.

अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा किए गए कार्य अति प्रशंसनीय हैं. सृजन के इस कार्य में सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए तभी समाज व राष्ट्र का उत्थान होगा.

ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने भी किचन सेट व हाइजीन किट के वितरण की प्रशंसा की.
इस मौके पर मंगल पांडे विचार सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक , भुवनेश्वर पासवान, रेडक्रास सोसायटी बलिया से शशिकांत ओझा, डॉ पंकज ओझा, नमामि गंगे के समन्वयक सलभ उपाध्याय , डॉ अरविंद उपाध्याय ,अभिषेक राय, नंदिनी सिंह, गौरव राय , संतोष गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए.
संचालन नितेश पाठक तथा आभार रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने प्रकट किया.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: आयुष्मान भारत योजना किचन सेट ग्राम प्रधान तिरपाल व साबुन नगवा नमामि गंगे बलिया बलिया खबर बलिया न्यूज बलिया समाचार महाविद्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रक्तदान राष्ट्र सेवा रेड क्रॉस सोसाइटी रेडक्रास शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय समाज सेवा हाइजिन कीट

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Next: निकाय चुनाव को लेकर बलिया के रामलीला मैदान में दी भृगुबाबा एवं बजरंगबली के जयकारे के साथ डिप्टी सीएम बृजेश ने दिया भाषण

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.