Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
रविशंकर पांडेय, बांसडीह
सरयू नदी के लगातार कटान और बाढ़ की स्थिति ने भोजपुरवा गांव के लोगों की नींद उड़ा दी है। नदी की धार अब सीधे आबादी की ओर बढ़ रही है, जिससे दर्जनों परिवारों के घर खतरे में पड़ गए हैं। शुक्रवार को एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी नाव से गांव पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
22 परिवार प्रभावित
एसडीएम ने बताया कि अब तक 22 परिवार कटान से प्रभावित हो चुके हैं। नदी लगातार जमीन काटते हुए घरों तक पहुंच गई है। प्रभावित परिवारों के आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रशासन ने एकत्र कर लिए हैं, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा और पुनर्वास की कार्रवाई की जा सके।
खेती-बारी और मवेशियों पर संकट
ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी उतार-चढ़ाव के साथ लगातार जमीन काट रहा है, जिससे खेत-खलिहान और बाग-बगीचे नदी में समाते जा रहे हैं। मवेशियों में भी बीमारी फैलने की सूचना है। प्रशासन ने पशु चिकित्सक दल को गांव में तैनात कर इलाज की व्यवस्था शुरू कर दी है।
ग्रामीणों की व्यथा
भोजपुरवा निवासी दामोदर, मनोज, मनु, राकेश, रामजी यादव आदि ने बताया कि हर साल नदी उनकी जमीन और घर काट ले जाती है। अब नदी दरवाजे तक पहुंच चुकी है। लोग रातभर जागकर किसी अनहोनी से डरते हैं। उनका कहना है कि खेती पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, पशुओं में बीमारी फैल गई है और चारे का संकट खड़ा हो गया है।
जनप्रतिनिधियों की मांग
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत राहत शिविर की व्यवस्था करे और प्रभावित परिवारों का पुनर्वास सुनिश्चित करे। साथ ही सरकार से स्थायी तटबंध और सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में गांव को इस त्रासदी से बचाया जा सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


