Skip to content
9 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • चित्तू पांडे चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया
  • न्यूज़ Shorts

चित्तू पांडे चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के आदेश पर आज चित्तू पांडे चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण करने वालों पर आपत्ती जताते हुए नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा की इस स्थान पर दुबारा अतिक्रमण हुआ तो सीधे विधिक कार्रवाई की जाएगी
Central Desk 28 June, 2022 1 minute read
Encroachment removed from under the over bridge at Chittu Pandey intersection

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के आदेश पर आज चित्तू पांडे चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण करने वालों पर आपत्ती जताते हुए नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा की इस स्थान पर दुबारा अतिक्रमण हुआ तो सीधे विधिक कार्रवाई की जाएगी. जिस स्थान के पास जिला एवं सत्र न्यायालय का खुला हुआ है उस स्थान के आसपास कोई भी दुकानें नहीं लगेंगी उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुबारा अतिक्रमण किये जाने पर जुर्माना भी लगेगा.इस अभियान में सीओ नगर प्रीति त्रिपाठी, शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह, पीएसआई विश्वदीप सिंह उपस्थित रहे. इनके साथ पीएसी बल और नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे.

(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

 

बलिया. अक्सा एजूकेशनल एण्ड सोशल वैलफेयर सोसायटी” रतसरकला,बलिया की सचिव दीप्ति सिंह व सहसंरक्षिका स्मृति सिंह द्वारा अपनी माँ सरोजिनी सिंह धर्मपत्नी स्व. अखंडानंद सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर राजकीय बालगृह , निधरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सरोजिनी सिंह के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया. इसके पश्चात उन्होंने बालिका गृह की संवासिनीयो को नि्ःशुल्क रियूजेबल सैनेटरी पैड व अन्य सामग्री वितरण किया गया और उनका हालचाल पूछा.

(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

 

बलिया. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया में दिनांक 30 जून 2022 को अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया हैं जिसमें जनपद स्थित सरकारी , गैर सरकारी व निजी आई०टी०आई० व एम०एस०एम०ई० के अधिष्ठान प्रतिभाग कर आई०टी०आई० उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेन्टिस प्रशिक्षु के रूप में करेंगे.
यह जानकारी नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल ने दी हैं.
(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

 

 

दुबहर. क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु एप्रोच मार्ग के निकट हो रहे चातुर्मास व्रत में भारत के महान मनीषी सन्त त्रिदण्डी स्वामी के कृपा पात्र परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने सोमवार की देर शाम प्रवचन दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनाते हुए आत्मदेव के प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जो मनुष्य समय रहते अपनी आत्मा को सत कर्मों में नहीं लगा पाते हैं ,उनका इस धरती पर आने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि शरीर नश्वर है, आत्मा अविनाशी है. बतलाया कि शरीर आत्मा के अधीन होता है. प्रवचन के दौरान कहा कि मरने के बाद हमारे कर्म ही हमारे साथ जाते हैं. बतलाया कि जिसे हम अपनी आंखों से देखते हैं, जिसे हम कानों से सुनते हैं, जिसे हम महसूस करते हैं वह सब कुछ माया है. उन्होंने कहा कि माया पर विजय पाने के लिए मायापति से प्रेम आवश्यक हैं.
(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

 

बांसडीह. आम आदमी पार्टी बलिया जिला अध्यक्ष सुशांत राज भारत ने बताया कि आज दिनांक 28 जून 2022 को प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह जी की संस्तुति के बाद बलिया कार्यकारिणी की घोषणा की.

(रिपोर्ट- रविशंकर)

 

 

दुबहर. क्षेत्र के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज के वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन भी करा सकते हैं. अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 तक है .

(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

 

बलिया. जिला कार्यक्रम अधिकारी के. एस. पाण्डेय ने बताया है कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में प्रथम”पोषण पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन 30 जून को दोपहर 12 बजे से 2 बजे एनआईसी के माध्यम से वीडियो क्रांफ्रेन्सिंग तथा इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वेब लिंक
https://webcast.gov.in/up/icds पर वेब-कॉस्ट पर किया जायेगा. जिसका मुख्य थीम “प्रभावी स्तनपान हेतु सही तकनीकी” है.

(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

 

बेल्थरारोड. लगभग डेढ़ दशक पूर्व समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर क्षेत्र के चन्दाडीह में लाखों रूपये से बना एएनएम सेन्टर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की उपेक्षा के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. इस सेन्टर पर सम्बन्धित ए एन एम कभी भी नही आती है. खिड़की और दरवाजे टूटे पड़े है. आवारा पशुओं का अड्डा बन गया है. इस एएनएम सेन्टर का निर्माण वर्ष 2008 में तत्कालीन बसपा सरकार में कराया गया. उस समय इसी गांव के रहने वाले केदारनाथ वर्मा बसपा से सीयर विधानसभा से विधायक थे. इस एएनएम सेन्टर के निर्माण के समय क्षेत्रीय लोगो व ग्रामीणों में आस जगी की अब प्रसूता महिलाओं को दवा और प्रसव के लिए 15 किलोमीटर दूर सीएचसी सीयर नहीं जाना पड़ेगा.
(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

 

 

बलिया. जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया. जिसका विषय सामाजिक रुपान्तरण और समाजशास्त्र पर महत्वपूर्ण चर्चा की गयी. कार्यक्रम के प्रारंभ में निर्देशक शैक्षणिक पुष्पा मिश्रा ने सभी का स्वागत किया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर अजीत कुमार पाण्डेय ने समाजशास्त्र की विकास यात्रा का वर्णन किया जिसमें उन्होंने ज्ञान के उद्‌गम, प्रविधि तथा विभिन्न समाजशास्त्र के सिद्धान्तों के विकास के कारणों पर प्रकाश डाला. साथ ही भारत में समाजशास्त्रीय चिन्तन की प्रवृत्ति को बताते हुये भारतीय समाज शास्त्रीय घुरिय, टी-एन, मदन, आर के मुखर्जी, डी पी० मुखर्जी, ए. के सरन आदि के योगदान और इनके समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य को विभिन्न सन्दर्भों के साथ प्रस्तुत किया. लखनऊ विश्वविद्यालय समाज शास्त्र विभाग के प्रोफेसर राजेश कुमार मिश्रा ने समाजशास्त्रीय सिद्धान्तों के विकास और उसके साथ होने वाले सामाजिक रूपान्तरणों को समझाने का प्रयत्न किया.
(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर और गुरु नानक कॉलेज चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन वर्कशॉप के चौथे दिन मंगलवार को इंसुलिन पर चर्चा हुई.
इस अवसर पर पीयू के प्रोफेसर राजेश शर्मा कहा कि इंसुलिन सबसे बड़ा रिकाम्बनेंट उत्पाद है जो कि औद्योगिक स्तर पर उत्पादित किया जा रहा है. उन्होंने फर्मेंटेशन तथा उत्पादों के निष्कर्षण (शुद्धिकरण) पर भी विस्तार से चर्चा की.
गुरुनानक कॉलेज चेन्नई की एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमथी ने गणित के उपयोग को जीव विज्ञान की सस्टेनेबिलिटी में महत्वपूर्ण बताया और फजी के मॉडल को विस्तार से प्रस्तुत किया.
(डॉ सुनील कुमार की रिपोर्ट)

 

सिकंदरपुर. बेल्थरारोड़ मार्ग पर स्थित नवानगर चट्टी के समीप मंगलवार को विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों में आमने सामने से टक्कर हो जाने से उन पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

 

सिकंदरपुर. क्षेत्र की खरीद दरौली घाट पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
वहीं मरने वाले युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के दो लड़के अजित, सुजीत है.
(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

 

बलिया. उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार ने एकमुश्त पेनाल्टी समाधान योजना-2022 लागू कर दी है. इस संबंध में 27 जून, 2022 को अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस योजना के तहत व्यावसायिक वाहनों के बकाये पर लगने वाली पेनाल्टी को शत-प्रतिशत माफ कर दिया गया है. यह लाभ 1 अप्रैल, 2020 अथवा उसके पहले रजिस्टर्ड परिवहन वाहनों पर देय विलम्ब शुल्क के संबंध में प्राप्त होगा. वाहन स्वामी को कराधान अधिकारी के नाम 1000 रू. की धनराशि के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा. अधिसूचना परिवहन विभाग की वेबसाइट http://uptansport.upsdc.gov.in/en-us पर एवं समाचार पत्रों के माध्यम से वाहन मालिकों को प्राप्त करनी होगी.

(रिपोर्ट- केके पाठक)

Tags: बलिया समाचार बांसडीह लखनऊ सहतवार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बैरिया: बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने का चैन
Next: बिजली कनेक्शन काटे जाने से बकायेदारों में अफरातफरी

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां
  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

You may have missed

SDM Bansdih Diwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां

General Desk 8 November, 2026
Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.