Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • कुदरत के तोहफे दहताल पर अतिक्रमण का ग्रहण
  • जिला जवार

कुदरत के तोहफे दहताल पर अतिक्रमण का ग्रहण

बांसडीह मनियर मार्ग के गांवों से गुजरते दहताल ताल का अतिक्रमण होने लगा है. इस राह से प्रशासनिक और राजस्व अधिकारी गुजरते हैं मगर इसपर उनकी नजर नहीं पड़ती.
Assignment Desk 28 September, 2019 1 minute read
Baansdih-Lake-1

बांसडीह: तहसील क्षेत्र के बांसडीह मनियर मार्ग स्थित कई गांवों से गुजरते दहताल के नाम से मशहूर इस ताल का अतिक्रमण होने लगा है. इस क्षेत्र मे देवरार हालपुर के सामने स्थित प्राकृतिक जलस्रोत दहताल है.उधर, भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार के साथ ही कई समाजसेवी संस्थाओ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है.

कहते हैं कि यह क्षेत्र कभी घाघरा का बहाव हुआ करता था . आज भी घाघरा नदी का पानी ही इस ताल में आता है. गांवों को घाघरा की बाढ़ से बचाव के लिए टीएस बंधा बनने के बाद से यह दहताल अलग हो गया. फिर भी इस प्राकृतिक ताल को विभिन्न गांवों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है.

कहीं दहताल, कहीं मोतीझील, तो कहीं पकड़ीया ताल के नाम से जाना जाता है. इस दहताल में वर्ष भर पानी जमा रहता है. ताल के किनारे बसे मछुआ समुदाय सहित अन्य लोगो के लिए भी यह ताल जीविका का साधन है.

इस दहताल में कई प्रजातियों की मछलियां पाई जाती हैं. यहां की रोहू मछली प्रसिद्ध है. इस ताल से इसकी आपूर्ति दूसरे प्रदेशों में भी होती थी. रोहू और भाकूर मछलियां ट्रेन से पूर्वी राज्यों में आपूर्ति की जाती थी. मछलियों के अभाव मे मछुआरों का यह व्यापार भी सिमट गया.

धीरे-धीरे यह ताल अतिक्रमण के कारण सिमटता चला गया. मछलियां मारने वाले पतली जाल लगा कर छोटी मछलियां तक मार कर बेच देते. इससे दहताल में मछलियों का प्रजनन कम होता गया.

अब स्थिति यह है कि दहताल के नाम पर अगल बगल के पोखरों से मछलियों को लाकर दह के नाम पर लोग बेच देते हैं. आज भी दहताल किनारे के लोग टोकरियों में मछलियों को रखकर दहताल की मछली के नाम पर बेचते हैं. खरीदारों की भीड़ भी लगी रहती है.

इस प्राकृतिक जलस्रोत दहताल में शीत ऋतु में सैलानी पक्षियां भी आती है. अतिक्रमण के उनका आना भी कम हो रहा है. ताल का स्वरूप भी बिगड़ रहा है. इस दहताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने दो बार प्रयास हुए.

जब केंद्र में जनता पार्टी की सरकार थी तब केंद्र सरकार के धन से हालपुर के सामने ताल में पक्का घाट बनना शुरू हुआ था. सरकार बदली और योजना भी हवा हो गयी.

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहे कलराज मिश्रा ने घोघा के सामने दहताल पर बने पुल का उद्घाटन किया था. तब सैदनाथ महादेव मंदिर पर हुई सभा में इस ऐतिहासिक ताल को विकसित करने की बात कही थी.

उस मार्ग से रोज प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व के लोग आते हैं लेकिन किसी की निगाह इस ताल पर नहीं पड़ती हैं. सड़क के पूरब दहताल का जो रकबा है वह राजस्व गांव मुडीयारी में पड़ता है और सड़क के पूरब दर्जनों पक्के निर्माण का क्रम बदस्तूर जारी है.

Tags: बांसडीह मछली मोतीझील योजना सैलानी पक्षी

Post navigation

Previous: मिट्टी का घर और दीवार गिरने से 1 की मौत, 4 घायल
Next: मकान पर पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे सात लोग

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.