Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • वल्नेरेबल मैपिंग चुनाव आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • देश दुनिया

वल्नेरेबल मैपिंग चुनाव आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता

निर्वाचन संबधित बैठक की समीक्षा के दौरान आयुक्त आगरा मण्डल चन्द्र कान्त ने निर्देश देते हुए कहा कि वल्नेरेबल मैपिंग निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
News Desk 18 January, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
MAINPURI

मैनपुरी से विकास राय 

जनपद में आयोजित निर्वाचन संबधित बैठक की समीक्षा के दौरान आयुक्त आगरा मण्डल चन्द्र कान्त ने निर्देश देते हुए कहा कि वल्नेरेबल मैपिंग निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी इस कार्य को पूरी सतर्कता के साथ करें और जो मतदान केन्द्र संवेदनशील हो उन पर पैरा मिलेट्री फोर्स, माइक्रो आब्जर्वर, वीडियों ग्राफर की तैनाती की जाये. निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी आपस में समन्वय रख संवाद कायम रखें और अपने अपने दायित्वों, कार्यों के बारे में पूरी तरह जानकारी कर लें ताकि निर्वाचन अवधि में किसी प्रकार की कोई शंका न रहे.

मतदान कार्मिकों, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन के साथ साथ निर्वाचन प्रक्रिया में दक्ष होने संबंधी प्रमाण पत्र भी लिया जाये ताकि पार्टी रवानगी के दौरान कार्मिकों को कोई परेशानी न हो. मतदान केन्द्र पर दिव्यांगों के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था की जाए, सभी मतदान केन्द्रों पर विद्युत, पानी, टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा की आप सब निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त किये गये अधिकारों का सदुपयोग करें, किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को निर्वाचन प्रक्रिया में हावी न होने दे. बल्कि जिला प्रशासन हावी रहकर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये. कोई भी अधिकारी किसी भी व्यक्ति के दबाव में आकर कार्य न करे, बल्कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करें. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी व्यस्कों को मत देने का अधिकार है. निर्वाचन में सभी लोग स्वतन्त्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. प्रशासनिक तंत्र प्रत्येक गतिविधि पर नजर रख कर विधान सभा निर्वाचन को शान्तिपूर्वक, निष्पक्ष एवं निर्भीक वातावरण में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें.

सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र के वर्नरैवल बूथों  पर भ्रमण कर मतदाताओं को भरोसा दिलायें कि यदि किसी के द्वारा दबाव बनाया गया या किसी को मताधिकार करने से रोका गया तो उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई होगी. दबंगों, शान्ति भंग करने वालों को भारी मुचलकों में पाबंद किया जाये.  सभी लाइसेंसी असलहा तत्काल जमा कराये जाय. आयुक्त ने कहा की निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन 10 प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग होनी है, उसकी सूची तैयार की जाये.निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर परस्पर एक दूसरे का सहयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व को बिना किसी बिघ्न के सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे. जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण की ऐसी ब्यवस्था हो कि वह प्रत्येक 15 मिनट के भीतर अपने अपने बूथों पर भ्रमण करते रहें. भ्रमण के दौरान जोनल ,सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें. मण्डलायुक्त ने अब तक की गयी तैयारियों, आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु की गयी कार्यवाहियों, निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न धाराओं में पाबन्दी, गैंगस्टर,गुण्डा एक्ट, आर्म्स एक्ट के तहत की गयी कार्रवाइयों पर सन्तोष व्यक्त किया.

अब तक जनपद में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन 196 प्रकरण पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. 63 शस्त्र लायसेंस निरस्त हुए है. जिसमें 37 जब्त किये जा चुके हैं. 27 पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है.  गुण्डा एक्ट में 9 ब्यक्तियों एवं 1 ब्यक्ति के बिरूद्ध एनएसए में भी कार्यवाही की गयी है. 13611 लोगों को 107/16 में पाबन्दियों किया गया है. जनपद में अवैध शस्त्र,शराब की बरामदगी भी की गयी है. साथ ही 6 लाख रूपये की नकदी भी बरामद की गयी है.जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह ने मण्डलायुक्त को आश्वस्त किया की जिले के सभी अधिकारी निष्पक्ष रह कर निर्वाचन प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएंगे. बिना किसी भेदभाव के सभी के साथ समान ब्यवहार किया जायेगा, जो भी ब्यक्ति प्रत्याशी निर्धारित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके बिरूद्ध प्रभावी कार्य वाही होगी. सभी तैयारियां समय से पूरी करायी जायेगी एवं आप द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित होगा. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना, मुख्य बिकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी ए के श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश कुमार समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे.

Related

Tags: आगरा कमिश्नर चुनाव डीएम मैनपुरी विधानसभा

Post navigation

Previous: मध्यद्देशीय कांदू वैश्य की स्वाभिमान चिंतन, आंदोलन की तैयारी
Next: स्कूल बस की चपेट में आई छात्रा घायल, गंभीर

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.