Skip to content
3 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • मध्यद्देशीय कांदू वैश्य की स्वाभिमान चिंतन, आंदोलन की तैयारी
  • देश दुनिया

मध्यद्देशीय कांदू वैश्य की स्वाभिमान चिंतन, आंदोलन की तैयारी

लोकसभा के बाद विधान सभा चुनाव में भी उपेक्षा से मध्यद्देशीय वैश्य समाज में राजनीतिक दलों के प्रति गुस्सा है. समाज के लोग अब इस बात पर मंथन कर रहें है कि विधानसभा चुनाव में उनका मत किसको पड़े.
News Desk 18 January, 2017 1 minute read

वाराणसी। लोकसभा के बाद विधान सभा चुनाव में भी उपेक्षा से मध्यद्देशीय वैश्य समाज में राजनीतिक दलों के प्रति गुस्सा है. समाज के लोग अब इस बात पर मंथन कर रहें है कि विधानसभा चुनाव में उनका मत किसको पड़े. अखिल भारतीय मध्यद्देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा की अब मध्यद्देशीय वैश्य ही नहीं, पूरा वैश्य समुदाय अपनी ताकत को पहचाने और एकजुट होकर अपने अधिकारों को ले. क्योंकी विधानसभा चुनाव में लगभग सभी दलों ने उपेक्षा की है. वैश्य समुदाय की आबादी के अनुपात में टिकट नहीं दिया गया.

डॉ. गुप्ता ने आज यहां कहा कि राष्ट्र के निर्माण में वैश्य समुदाय का महत्वपूर्णं योगदान रहा है, लेकिन जब सदन में प्रतिनिधित्व देने की बात आती है. दलों के मुखिया समीकरण की बात सामने रख कर टिकट काट देते हैं. सच यह है कि मध्यद्देशीय वैश्य के साथ-साथ सम्पूर्ण वैश्य समाज दलों के दलदल में फंसकर रह गया है. यह वही वैश्य समाज है, जो दलों को चंदा भी देता है और वोट भी. बदले में अपहरण से लेकर फिरौती तक का दंश झेलता है. उन्होंने कहा कि उत्तर-प्रदेश में वैश्यों की बड़ी आबादी है.

उन्होने कहा कि उत्तर-प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में मध्यद्देशीय वैश्य समाज की बड़ी आबादी है. लगभग दो दर्जन से अधिक सीटों पर समाज का प्रभाव है. 12 से अधिक विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 20 से 40 हजार समाज के मतदाता है. बावजूद इसके जब टिकट देने की बारी आती है तो समाज के लोगों को नजर अंदाज कर दिया जाता है. डॉ. गुप्ता ने कहा कि हम राजनीती में सौदेबाजी की बात नहीं कर रहे हैं. हम समाज के सम्मान की बात कर रहे है. समाज के लोगों ने अब तक राष्ट्र के निर्माण में देते रहे है. आगे भी देंगे.

उन्होने बताया की संगठन का गठन 1905 में हुआ था. नेपाल समेत उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र  में समाज के लोगों की संख्या काफी अधिक है. गुजरात, कर्णाटक, उड़ीसा, हरियाणा, नई दिल्ली, मणिपुर, मेघालय, नागालैण्ड, में समाज के लोग हैं और सभा से जुड़े है. उत्तर-प्रदेश में गोखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, सिध्दार्थनगर,बस्ती, संतकबीर नगर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बनारस, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, बहराईच, लखनऊ, कानपुर में समाज की काफी संख्या है. इन जनपदों के कई सीटों पर हमारा समाज निर्णायक साबित होता है.

राष्ट्रीय सलाहकार बसंत गुप्ता ने बताया कि संगठन से 17 से अधिक उपजातियां भी जुड़ी हुई है. समाज के कई नगर-पलिका और नगर-पंचायत अध्यक्ष मौजुदा समय में है. बावजूद इसके राजनीतिक दल समाज के योग्य उम्मीदवारों को नजर अंदाज कर रहे हैं. समाज के नौजवान अब यह सवाल कर रहे है कि हम कब तक केवल वोट देगें. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि इस विधान सभा चुनाव में समाज का मतदाता अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए वोट करेगा. सभ दलों की सीटों की घोषणा हो जाने के बाद गांव स्तर पर बैठक कर इस पर मंथन किया जायेगा. जल्द ही मध्यद्देशीय स्वाभिमान आंदोलन कि शुरुआत की जाएगी.

 

 

Tags: विधानसभा वैश्य समाज

Post navigation

Previous: 2000 लोग उड़ाएंगे पतंग, वोटरों को करेंगे जागरूक    
Next: वल्नेरेबल मैपिंग चुनाव आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.