Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • माफी पिपरा में डबल मर्डर
  • UP लाइव
  • जिला जवार

माफी पिपरा में डबल मर्डर

सूचना प्राप्त होते ही शहर कोतवाल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना करने लगे. साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना की तथा दुर्घटना की जानकारी अपने स्तर से प्राप्त की. दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. जनता दुर्घटना स्थल पर एकत्रित हो गई सभी लोग अपने अपने स्तर से दुर्घटनाओं का बयां कर रहे थे.
Central Desk 10 October, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
double murder

बलिया. दिनदहाड़े डबल मर्डर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर लोगों का उमड़ा जनसैलाब. घटना रविवार दोपहर की है. शहर कोतवाली क्षेत्र के माफी पिपरा चट्टी के समीप इंडिया टेंट हाउस के दुकानदार के घर में घुसकर युवती को पड़ोस के ही युवक ने गोली मार दी. लहूलुहान होकर युवती रवीना खातून उम्र 22 वर्ष पुत्री नूर मोहम्मद घटनास्थल पर ही गिर पड़ी. उसी कमरे में उस समय उसकी छोटी बहन रूबी भी थी. जिसे युवक ने बाहर कर दिया. तत्काल घर के अन्य महिलाओं एवं रवीना की बड़ी भाभी ने दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया. जिससे युवक उसी कमरे में कैद हो गया. बाहर निकलने की कोशिश में विफल होने के बाद युवक ने स्वयं को भी गोली मार ली. युवक पड़ोस के ही गांव माफी पिपरा का आजम खान पुत्र अली शेर खान बताया जाता है. जो इंडिया टेंट हाउस के विपरीत पटरी पर टेंट हाउस का फोल्डिंग एवं टेबल बनाने का काम करता था. आजम खान किराए की जमीन पर रहकर स्वयं का काम करता था. उसके कार्यों में इंडिया टेंट हाउस के मालिक नूर मोहम्मद मदद किया करते थे. उन्होंने विगत कुछ दिनों पूर्व आजम खां को अपने घर आने से मना कर दिया था. नूर मोहम्मद का कहना था कि मेरा घर परिवारिक है जहां बहू बेटियां सभी एक ही घर में रहते हैं. ऐसे में आप का आना ठीक नहीं है. नूर मोहम्मद को कुल 5 संतान है. जिसमें 2 पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं. 2 पुत्र जिसमें जेस्ट मोहम्मद राज एवं छोटा पुत्र साहिद विवाहित हैं. जो अपने पत्नियों के साथ उसी घर में रहते हैं. तीन पुत्रियां बड़ी रेशमा की शादी हो गई है. दूसरी रवीना खातून, जिसकी आज गोली लगने से मृत्यु हो गई. जो अविवाहित है. छोटी लड़की रूबी भी अविवाहित है. दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला पुलिस को मोबाइल के द्वारा दी गई.

 

सूचना प्राप्त होते ही शहर कोतवाल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना करने लगे. साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना की तथा दुर्घटना की जानकारी अपने स्तर से प्राप्त की. दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. जनता दुर्घटना स्थल पर एकत्रित हो गई सभी लोग अपने अपने स्तर से दुर्घटनाओं का बयां कर रहे थे. दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया.

 

समाचार लिखे जाने तक पुलिस का अन्वेषण जारी रहा. नूर मोहम्मद दुबहर थाना क्षेत्र के बसरीका पुर के मूल निवासी है जो 32 वर्ष पूर्व माफी पिपरा चट्टी के समीप अपना स्वयं का मकान बनाकर टेट सामग्री का व्यवसाय करते हैं. उनका कहना था कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है हमने आजम खान को स्वयं घर में आने से मना किया था. हमें क्या पता कि भविष्य में मना करना इतनी बड़ी दुर्घटना का कारण होगा. दुर्घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: डबल मर्डर बलिया माफी पिपरा

Post navigation

Previous: बिजली विभाग ने 32 उपभोक्ताओं से डेढ़ लाख की वसूली कर 45 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली कट की
Next: चार दिन से लापता युवक की लाश गांव के पोखरे के पास एक गड्ढे में मिली

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.