Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • BHU में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, दूर-दराज से आए मरीज परेशान
  • ब्रेकिंग न्यूज

BHU में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, दूर-दराज से आए मरीज परेशान

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने की मांग को लेकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल के स्टूडेंट्स ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है. इसका आज सोमवार को पहला दिन था. हालांकि इस दो दिवसीय हड़ताल से जूनियर डॉक्टरो ने इमरजेंसी, आईसीयू, लेबर रूम जैसी सुविधाओं को अलग रखा है.
News Desk 23 July, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BHU_STRIKE_1

बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल व ट्रामा सेंटर के रेजिडेंट्स के हड़ताल का सोमवार को पहला दिन था. हालांकि इस दो दिवसीय हड़ताल से जूनियर डॉक्टरो ने इमरजेंसी, आईसीयू, लेबर रूम जैसी सुविधाओं को अलग रखा है. सर सुंदरलाल चिकित्सालय के जूनियर डॉक्टर अमन देव के अनुसार रेजिडेंट ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर में सेवा ठप रखेंगे. (फोटो - प्रतीकात्मक)

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल व ट्रामा सेंटर के रेजिडेंट्स के सोमवार को दो दिवसीय हड़ताल पर चले जाने से यहां की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित रही. इस कारण जहां ओपीडी में समय से पहले पंजीयन बद कर दिया गया, वहीं दूर-दराज के कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा. बता दें कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने की मांग को लेकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल के स्टूडेंट्स ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है.

बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल व ट्रामा सेंटर के रेजिडेंट्स के हड़ताल का सोमवार को पहला दिन था. हालांकि इस दो दिवसीय हड़ताल से जूनियर डॉक्टरो ने इमरजेंसी, आईसीयू, लेबर रूम जैसी सुविधाओं को अलग रखा है. सर सुंदरलाल चिकित्सालय के जूनियर डॉक्टर अमन देव के अनुसार रेजिडेंट ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर में सेवा ठप रखेंगे. (फोटो – प्रतीकात्मक)

BHU के जूनियर डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर चले गए. मरीजों के लिए अचानक आई इस मुसीबत से जूझने का कोई रास्ता नहीं था. वार्ड हो या ओपीडी हर तरफ मरीज और उनके तीमारदार बेहाल नजर आए. ओपीडी को संभालने के लिए सीनियर डॉक्टर्स ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन मरीजों की भीड़ इतनी रही कि उनका परेशान होना लाजमी था. जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से सोमवार की सुबह से ही अस्पताल और ट्रामा सेंटर में मरीज परेशान नजर आए. बाल रोग विभाग, हृदय रोग विभाग समेत सभी विभागों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही. दरअसल आज सोमवार का दिन था, यानी एक दिन के अवकाश के बाद मरीजों की तादाद ज्यादा रही. ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इन जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते आसपास के नर्सिंग होम और प्राइवेट क्लीनिक वालों की बन आई थी. हालांकि सीनियर डॉक्टर अपने चेंबर में मौजूद थे, लेकिन रेजिडेंट के ओपीडी ना देखने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. उधर, वार्डों में भर्ती मरीजों की भी देखभाल ना होने पर उनके तीमारदार परेशान रहे. आलम यह कि अस्पताल के जनरल सर्जरी, ओपीडी में मरीजों का पर्चा नहीं लिए जाने से दूर दराज से आए मरीज परेशान हुए.
ओपीडी में रेजिडेंट के न बैठने के कारण दोपहर 12.30 बजे तक ही पंजीयन हुआ, जबकि सामान्य दिनों में दोपहर 3 बजे तक पंजीयन व शाम पांच बजे तक ओपीडी संचालित होती है. सुबह नौ बजे से खुले पंजीयन पर्ची काउंटर पर दोपहर होते-होते सन्नाटा छा गया. सुबह 10.15 बजे तक तकरीबन 200 मरीजों का पर्चा जमा किया गया था. स्त्री रोग व प्रसूति तंत्र बहिरंग विभाग में दोपहर तक महज 100 पर्चा ही जमा हुआ था, वैसे रोजाना करीब 300 पर्चा जमा होता है. सैकड़ों मरीज डॉक्टर को दिखाने को परेशान थे.
चेस्ट ओपीडी में 122, आंकोलॉजी में 55, जनरल सर्जरी में 200 व मेडिसिन में 140 मरीजों ने दोपहर तक पंजीयन कराया. चर्मरोग व रतिरोग विभाग में 100 पर्चा जमा हुआ, हालांकि इसके बाद किसी का भी पर्चा नहीं लिया जा रहा था, जबकि न्यूरोलॉजी ओपीडी में भी 100 लोगों का ही पर्चा लिया गया. वहीं अन्य मरीजों को वापस भेज दिया गया. ऐसे में दूर दराज से आए मरीजों लेकर तीमारदार दूसरे अन्य अस्पोतालों का रुख कर रहे थे.
वैसे इन जूनियर डॉक्टरों ने दो दिवसीय हड़ताल की सूचना पहले ही पीएमओ, कुलपति, आईएमएस निदेशक, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को दे दी थी. रविवार को भी इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक प्रो एसके माथुर को पत्र देकर सोमवार से हड़ताल शुरू करने की जानकारी दी थी. उसके बाद ही हड़ताल का फैसला लिया गया. रेजिडेंटों ने बताया कि तीन साल से सातवां वेतनमान लागू करने को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने पर ये निर्णय लिया गया है. रेजिडेंटों ने कहा कि वार्ड, ओपीडी, लैब में कोई सेवा नहीं दी जाएगी. इसके अलावा दो दिनों तक कक्षाओं में भी नहीं जाएंगे.
सीनियर चिकित्सकों को दिखाने में असफल मरीजों ने या तो प्राइवेट अस्पतालों का रुख किया या फिर अपने घरों को लौट गए. बीएचयू इमरजेंसी, आइसीयू, लेबर रूम आदि की सेवाएं बहाल रहीं, जिस कारण इमरजेंसी के मरीजों को यहां भर्ती किया गया. जानकारी के अनुसार रेजिडेंट सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कराने के लिए मंगलवार तक के लिए हड़ताल पर है. वहीं अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मांग पर अभी तक मौखिक आश्वासन ही मिले हैं. ठोस निर्णय न होने की दशा में हड़ताल और भी लंबा खिंच सकता है. ऐसे में बनारस ही नहीं पूर्वांचल व अन्य प्रदेशों से आने वाले मरीजों की दुश्वारियां बढ़ा जाएंगी.

Related

Tags: डॉक्टर बीएचयू वाराणसी हड़ताल

Post navigation

Previous: छात्रा को मारी गोली, होटल मालिक गिरफ्तार
Next: द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय के संस्थापक के धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.