Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • मतदाताओं को जागरूक करने डीएम एसपी पहुंचे कर्णछपरा
  • ELECTION लाइव
  • VIRAL न्यूज़

मतदाताओं को जागरूक करने डीएम एसपी पहुंचे कर्णछपरा

प्राथमिक विद्यालय कर्णछपरा में शनिवार को जिलाधिकारी इन्द्र बिक्रम सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपने व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद भी मतदान जरूर करें. आपका मतदान बहुत ही महत्वपूर्ण है और आपके भविष्य संवारने का एक महत्वपूर्ण समाधान भी.
Central Desk 29 January, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dm ballia(2)

बैरिया, बलिया. प्राथमिक विद्यालय कर्णछपरा में शनिवार को जिलाधिकारी इन्द्र बिक्रम सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपने व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद भी मतदान जरूर करें. आपका मतदान बहुत ही महत्वपूर्ण है और आपके भविष्य संवारने का एक महत्वपूर्ण समाधान भी.

जिलाधिकारी ने कहा कि कर्णछपरा में पिछले चुनाव में लगभग 40 प्रतिशत ही लोग मतदान कर पाये थे, बाकी 60 प्रतिशत लोग नदारद रहे. उन्होंने कहा कि यही 60 प्रतिशत लोग पांच साल अपने समस्याओं को लेकर दौड़ते है और चुने गये नेताओं के प्रति नाराजगी जाहिर करते हैं. समय पर अपने अधिकारों का अगर हर व्यक्ति प्रयोग करें तो बहुत सी समस्याओं से बचा जा सकता है.

 

जिलाधिकारी ने कहा कि मैंने 8 दिसंबर को बलिया में पदभार ग्रहण किया, तब बलिया का कोविड-19 के टीकाकरण में प्रदेश के 75वें स्थान पर था, मैंने काम किया और लोगों को जागरूक किया रिजल्ट आपके सामने है. आज जनपद में 98 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है. आज मैं फिर आपसे अपील करने आया हूं , आप संकल्प ले मतदान में 100 प्रतिशत आपकी भगीदारी हो. उन्होंने कहा कि आप निर्भय होकर अपने मतों का प्रयोग करें और अपने मन पसंद नेता का चुनाव करें ,जिससे आपकी हर समस्या का समाधान हो सके.

कार्यक्रम में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने कहा कि जो लोग प्रशासन के अनुरोध की भाषा नहीं समझ पायेगें और मतदाताओं को डराया, धमकाया, या स्वतंत्र मतदान प्रक्रिया को किसी भी तरह से प्रभावित करने का प्रयास करेंगे , पुलिस उनको कतई नही छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि कर्णछपरा में ग्राम प्रधानी के चुनाव में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन अबकी बार पूरी तरह से सतर्क है. जनपद में 107-17 धाराएं सक्रिय है और पुलिस,पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, फिर भी अति संवेदनशील जगह और विशेषकर कर्णछपरा में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी भी कैम्प करेगें. पुलिस अधीक्षक ने बड़े ही सख्त लहजे में चेतावनी दिया कि सौहार्द का वारावरण बिगाड़ने और मतदाताओं को किसी भी प्रकार से प्रभावित करने वालों पर सख्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और आरोपित पुलिस के हाथों नही चढ़ पाया तो उसके घर की खिड़की और दरवाजों को भी पुलिस उखाड़ लाएगी.

इस अवसर पर खण्ड तहसीलदार संजय सिंह, सीडीपीओ, राकेश राय, एसडीआई ए0 के0 राय , मतदान केंद्र प्रभारी , सहायक अध्यापक,आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित काफी संख्या में विभागीय कर्मी उपस्थित रहे . कार्यक्रम में शिवपुर उर्फ कर्णछपरा के प्रधान प्रतिनिधि हरि सिंह, सुकरौली के ग्रामप्रधान सरोज यादव, छठु प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, हरिनारायण सिंह, झलन सिंह, अभिषेक सिंह”कुसलम” , गोपाल जी यादव, रंजय सिंह, माधवेन्द्र सिंह, अजित सिंह, सुशील सिंह “काका”, छन्नू पांडेय तथा उपेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे. सबने हाथ उठा कर यह संकल्प लिया कि कर्णछपरा में शांतिपूर्ण मतदान और वोट की प्रतिशत बढ़ाने में वे सहयोग करेगें .

कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिसअधीक्षक अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ लक्ष्मणछपरा , भगवानपुर और बहुआरा ग्राम में मतदाता जागरण हेतु प्रस्थान कर गये.
(बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट)

Related

Tags: एसपी डीएम बलिया

Post navigation

Previous: मुन्ना गुप्ता की हत्यारों को पुलिस ने जेल भेजा
Next: चोरी की मोटर साइकिल और अवैध पिस्टल समेत दो गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

prashant kishor wins bankipur bypoll
  • ELECTION लाइव
  • LIVE Updates

LIVE Updates: जन सुराज नेता प्रशांत किशोर की बांकीपुर उपचुनाव में बंपर जीत

Central Desk 3 August, 2026
Barking News Mamta IV
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • वायरल VIDEO

Barking News में ममता दीदी से पूछा गया कि हार के बाद इस्तीफा क्यों नहीं दिया तो मिला ऐसा जवाब!

General Desk 10 May, 2026
Snake Prank 1
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया

रेलवे स्टेशन पर सांप लेकर चलने का प्रैंक इंफ्लुएंसर को पड़ा भारी, आरपीएफ ने दर्ज किया केस

General Desk 25 March, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.