Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर DM ने जताई नाराजगी, कड़ी कार्रवाई के दिये संकेत
  • जिला जवार

आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर DM ने जताई नाराजगी, कड़ी कार्रवाई के दिये संकेत

आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर DM ने जताई नाराजगी, कड़ी कार्रवाई के दिये संकेत जिलाधिकारी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बलिया. जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने विकास भवन सभागार में बैठक कर सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
सेंट्रल डेस्क 10 August, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_SP_Ballia

आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर DM ने जताई नाराजगी, कड़ी कार्रवाई के दिये संकेत
जिलाधिकारी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बलिया. जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने विकास भवन सभागार में बैठक कर सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने विभागवार अधिकारियों से उनके विभाग में चल रहे कार्यों की जानकारी ली. जिस विभाग की प्रगति खराब मिली, सम्बन्धित अधिकारी को सुधार लाने की कड़ी चेतावनी जिलाधिकारी ने दी.

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई. सीएमओ डॉ जयन्त कुमार को निर्देश दिया कि इस पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड की प्रगति तेज होने वजाय धीमी होना अत्यंत आपत्तिजनक है. सुधार नहीं होने की दशा में आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ विजय यादव पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये. कहा कि कार्ड बनाने के लिए जो आईडी जारी की गयी है, सभी को एक्टिव कराया जाए.यह भी निर्देश दिया कि अस्पतालों पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए.

गो आश्रय स्थलों की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि कहीं भी शिकायत मिल रही है तो तत्काल वहां पहुंचकर व्यवस्था में सुधार लाएं. क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी या किसी कर्मचारी की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई भी करें. पशुओं के टीकाकरण की प्रगति की भी जानकारी ली.
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता से सड़कों की स्थिति की जानकारी ली.कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला कृषि अधिकारी से कहा कि किसानों से जुड़े कार्य समय से हों.मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत होने वाले निःशुल्क बोरिंग के लक्ष्य व उसके सापेक्ष प्रगति की जानकारी ली.कहा कि पारदर्शी ढ़ंग से किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जाए.

नहरों में टेल तक पहुंचे पानी, खराब ट्यूबेल तत्काल सही हों

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान विशेष जोर देकर कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचे, यह सुनिश्चित कराएं.
इसके लिए नहर परियोजना के सभी पम्पों को चलाया जाए. विद्युत सम्बन्धी समस्या दूर की जा चुकी है, लिहाजा अब किसी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी. उन्होंने नलकूपों के संचालन की जानकारी लेने के बाद कहा कि यांत्रिक या विद्युत, किसी कारण से भी नलकूप बंद है, तो दो दिन के अन्दर सही कराकर चालू कराया जाए. इसके लिए जिलाधिकारी ने सोमवार तक का अन्तिम अल्टीमेटम दिया.

कटहल नाला की पूरी सफाई नहीं होने पर डीएम नाराज

कटहल नाला की पूरी सफाई नहीं होने पर जिलाधिकारी ने तगड़ी नाराजगी जताई. सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए सवाल किया कि बार-बार निर्देशित करने के बाद भी कटहल नाला की सफाई की दैनिक रिपोर्ट क्यों नहीं दी गयी.
उन्होंने सीडीओ को इसकी समीक्षा कर कटहल नाला की सफाई सम्बन्धित सभी भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया. बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: आयुष्मान कार्ड कटहल नाला जिलाधिकारी जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार डीएम बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: गंगा में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त मंदबुद्धि का निकला अरुण
Next: बलिया की खास – खास ख़बरें / 10 August 2023

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.