Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की समीक्षा की
  • Uncategorised

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की समीक्षा की

डीएम ने की समीक्षा बैठक
General Desk 7 December, 2017 1 minute read
ballia_dm-ki-baithak

बलिया। निकाय चुनाव खत्म होने के बाद जनशिकायातों के निस्तारण व विकास कार्यों में तेजी लाने में जुटे जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने विभिन्न विभागों की अलग-अलग समीक्षा बैठक गुरूवार को की. इस दौरान कुछ अधिकारियों को उन्होंने खरी-खोटी भी सुनाई. मुख्यमंत्री संदर्भ समेत आनलाईन आने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के प्रति जिलाधिकारी गम्भीर दिखे. सभी अधिकारियों को सचेत किया कि अगर शिकायतों के निस्तारण में ​अनावश्यक बिलंब हुआ तो सम्बन्धित खिलाफ कार्रवाई तय है.   कलक्ट्रेट सभागार में सबसे पहले सर्वे विभाग की समीक्षा शुरू हुई. उन्होंने विभिन्न गांवों में हो रहे सर्वे की जानकारी ली. कोर्ट केस ज्यादे समय से लंबित होने की जानकारी मिलने पर कहा कि इसकी समय-समय पर पैरवी करते रहें. प्रयास हो कि जल्द से जल्द कोर्ट केस का निपटारा करा लिया जाए.

चकबंदी विभाग की समीक्षा के दौरान एक लंबित मामले पर डीडीसी व एसओसी को फटकार लगाई. मुख्यमंत्री कार्यालय संदर्भ के मामले को अनावश्यक लंबित रखने पर नाराज जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें. कर-करेत्तर की वसूली की समीक्षा के दौरान वसूली की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया.

9 से 11 तक कार्यालय में बैठें अधिकारी

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने आम जनता की शिकायतों को सुनने के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि सुबह 9 से 11 बजे अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनें. प्रतिदिन रैण्डम तरीके से इसकी जांच भी की जाएगी. अधिकारियों की लोकेशन ली जाएगी. अगर इस अवधि में कोई कार्यालय में नहीं मिला तो कार्रवाई होगी. साथ ही शासन स्तर से कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार जनता दर्शन के बाद अपने न्यायालयों में बैठकर युद्धस्तर पर राजस्व वादों का निस्तारण करें. दोपहर 2 बजे के बाद फील्ड में जाएं और ब्लॉक, तहसील व ग्राम स्तर से कार्यालयों का निरीक्षण करें. समय-समय पर गांव में चौपाल भी लगाएं. नगर क्षेत्र, थाना, मण्डी आदि का भी निरीक्षण करें. 

एसडीएम बेल्थरा को फटकार
एंटी भू माफिया पोर्टल पर खराब स्थिति पर एसडीएम बेल्थरा सुशील श्रीवास्तव को फटकार लगाई. कहा कि एंटी भूमाफिया के तहत हुई कार्रवाई को पोर्टल पर भी अपलोड कराएं, ताकि जिले की स्थिति में सुधार हो. निजी या ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जों को अभियान चलाकर हटवाया जाए. राजस्व वादों को त्वरित गति से निपटाया जाए. सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार अपनी तहसील का बकायदा मुआयना कर लें.

आईजीआरएस के मामलों पर गम्भीर

आॅनलाईन शिकायत निवारण प्रणाली ‘आईजीआरएस’ की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई.   वहीं समस्त अधिकारियों को निस्तारण के तरीके भी बताए. कहा कि लगातार अपना पोर्टल खोलकर देखते रहें. किसी भी हालत में संदर्भ डिफाल्टर नही होना चाहिए. ऐसा हुआ तो सम्बन्धित अधिकारी की खैर नहीं. उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें आ रही हैं, सभी एसडीएम तहसीलदार स्थलीय निरीक्षण भी करें और फिर गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं. पैमाइस के मामले में कहा कि सभी कानूनगों एक रजिस्टर बना लें. उस रजिस्टर पर पैमाइस के आवेदन की तिथि व पैमाइस की स्थिति को मेंटेन करें.

आम आदमी बीमा योजना व महालेखाकार की आॅडिट आपत्तियों की भी अलग से बैठक कराने को कहा मजिस्टीरियल जांच भी समय से पूरी कर ली जाएगी. चरित्र सत्यापन व हैसियत प्रमाण पत्र के मामले लंबित न रखें जाएं. सम्बन्धित एसडीएम इस आशय का प्रमाण पत्र दें कि 2017-18 में आई बाढ़ में जो नावें लगाई गई थी, सबका भुगतान हो गया है. कहा कि किसी का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए. 

आवंटन का लक्ष्य दिसंबर में ही पूरा करें

जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि, मत्स्य पालन, आदि के पट्टे के लक्ष्यों को इसी माह पूरा कर लिया जाए. आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों के लंबित मामलों को त्वरित गति से निपटाया जाए. कृषक दुर्घटना का कोई भी केस लंबित न रहें. वसूली से जुड़े कार्य को युद्धस्तर पर सुनिश्चित कराएं. वसूली की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी. विभिन्न आयोगों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी समय से किया जाए. उन्होंने कहा कि जो शिकायतें एसडीएम, तहसीलदार स्तर पर आती हैं, उनका निपटारा समय से किया जाए. साथ ही रजिस्टर पर अपडेट किया जाए.
धान खरीद की प्रगति पर जताई नाराजगी, फटकार

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने धान खरीद की भी समीक्षा की. खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए पीसीएफ के जिला प्रबंधक सहित अन्य क्रय एजेंसियों के प्रभारियों को फटकार लगाई. चेतावनी दी कि अगर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति ठीक नही हुई तो मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा. शुक्रवार से वे स्वयं क्रय केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण करेंगे. बैठक में सभी क्रय एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाते हुए खरीद बढ़ाने का निर्देश दिया. क्रय एजेंसी पीसीएफ व एनसीएमएल के केंद्र प्रभारी को नो​टिस देने के निर्देश दिए. सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि युद्धस्तर पर सभी केंद्रों का भ्रमण करें. वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें. क्रय एजेंसियों पर बोरा, कांटा आदि को देख लें. गड़वार व बघौना क्रय केंद्र पर ज्यादा शिकायत आने पर सम्बन्धित एजेंसी को फटकार लगाई. बता दें कि जिले में 14 हजार 206 मीटिक टन धान की खरीद की जानी है.
अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे केंद्र

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि 9 व 10 दिसंबर को अवकाश के दिन भी सभी क्रय केंद्र खुले रहेंगे. अगर कोई केंद्र बंद पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. सभी एसडीएम, तहसीलदार व विपणन अधिकारियों को लगातार निरीक्षण कर इसका जायजा लेने का भी निर्देश दिया.

Tags: समीक्षा बैठक

Post navigation

Previous: एचडीएफसी बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
Next: मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का हुआ शुभारंभ

ये भी पढ़ें

Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

You may have missed

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.