Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • शशि बना धनबाद का सबसे बड़ा इनामी
  • Uncategorised

शशि बना धनबाद का सबसे बड़ा इनामी

सुरेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी शशि सिंह पर इनाम राशि दुगुना करने का प्रस्ताव धनबाद पुलिस ने डीआईजी को भेजा है. सुरेश सिंह की हत्या 7 दिसंबर 2011 को धनबाद क्लब में की गई थी. सुरेश सिंह के पिता तेज नारायण सिंह उर्फ तेजन सिंह ने रामधीर सिंह, संजीव सिंह और शशि सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया था.
News Desk 16 July, 2016
coal 1

धनबाद से रंजीत चटर्जी

सुरेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी शशि सिंह पर इनाम राशि दुगुना करने का प्रस्ताव धनबाद पुलिस ने डीआईजी को भेजा है. सुरेश सिंह की हत्या 7 दिसंबर 2011 को धनबाद क्लब में की गई थी. सुरेश सिंह के पिता तेज नारायण सिंह उर्फ तेजन सिंह ने रामधीर सिंह, संजीव सिंह और शशि सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया था.

coal

पूरे कांड का खुलासा प्रमोद पासवान ने किया

पुलिस ने छानबीन में शशि को मुख्य आरोपी बनाया. वहीं प्रमोद लाला,  मनोज सिंह,  मोनू सिंह,  आलोक को भी हत्याकांड का सहआरोपी बनाया गया. पूरे कांड का खुलासा मौके पर पकड़ा गया प्रमोद पासवान ने किया था. उसने पुलिस को बताया कि शशि सिंह ने सुरेश सिंह को गोली मारी थी. पुलिसिया जांच में रामधीर और संजीव सिंह पर जांच लंबित रखते हुए और शशि को फरार दिखाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी. मालूम हो कि वारदात के बाद से शशि फरार है. उस पर 50 हजार का इनाम रखा गया था. मगर धनबाद से बलिया तक खाक छानने के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया. इसलिए इनाम राशि बढ़ाने की सिफारिश की गई.

इनामियों में नक्सली टॉप पर

धनबाद में अपराधियों में शशि सिंह का नाम पहला है, जिस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा जाएगा. भाकपा माओवादी रीजनल कमेटी के सदस्य गिरिडीह निवासी अजय महतो पर 15 लाख और तोपचांची निवासी दुर्योधन महतो पर पांच लाख का इनाम सरकार ने रखा है.

कौन था सुरेश सिंह

  • सूर्यदेव सिंह की मौत के बाद धनबाद में कोयले के कारोबार में सुरेश सिंह की तूती बोल रही थी. अपराध की दुनिया पर करीबी नजर रखने वाले कई जानकारों का मानना है कि सूर्यदेव सिंह की मौत के पीछे भी सुरेश सिंह का हाथ था. हालांकि खुलासा यही हुआ था कि हार्ट अटैक के चलते सुर्यदेव सिंह ने दम तोड़ दिया.
  • पुलिस थियोरी पर यकीन करे तो एक विवाह समारोह में धनबाद क्लब में नाच गाने का लुत्फ उठा रहे सुरेश सिंह पर तीन  लोगों ने गोलियां बरसाईं थी. अस्पताल ले जाने के आधे घंटे के अंदर सुरेश सिंह ने दम तोड़ दिया था. सुरेश सिंह की हत्या के बाद धनबाद में एक बार फिर गैंग वार की आशंका बढ़ गई थी.
  • सुरेश सिहं तेजनारायण सिंह के बेटे थे. किसी जमाने में तेज नारायण सिंह स्वयं भारत के पहले कोयला माफिया कहे जाने वाले स्वर्गीय बीपी सिंह के खासमखास बाहुबलियों में से एक हुआ करते थे. बताया जाता है कि सूर्यदेव सिंह ने न सिर्फ बीपी सिंह के अभेद्य किले को ध्वस्त किया, बल्कि धनबाद में उनके वर्चस्व को खत्म कर दिया. एक दौर ऐसा भी आया जब धनबाद के वे बेताज बादशाह माने जाने लगे.
  • सुरेश सिंह हमेशा धनबाद में कोयले के कारोबार पर आधिपत्य जमाना चाहते थे. कारण, उन्होंने अपने पिता की आंखों में सूर्यदेव सिंह के हावी होने के बाद की पीड़ा को काफी करीब से महसूस किया था. मालूम हो कि सूर्यदेव सिंह और तेजनारायण सिंह दोनों का बलिया से गहरा वास्ता था.
  • सूर्यदेव सिंह की मौत के बाद सुरेश सिंह ने उनके ज्यादातर कारोबार पर कब्जा जमा लिया. धनबाद में वह खुद को सूर्यदेव सिंह के विकल्प के तौर पर पेश किया. यहां तक कि सूर्यदेव सिंह की पत्नी के खिलाफ झरिया से दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि वे दोनों बार पराजित हुए. पुलिस रिकार्ड पर अगर भरोसा किया जाए तो माना यह जाता है कि सूर्यदेव सिंह के कई खासमखासों को निबटाने में उनका हाथ था.
Tags: माफिया सुरेश सूर्यदेव

Post navigation

Previous: सांप के डंसने से किशोर समेत तीन की मौत, दो गंभीर
Next: अहिरौली तिवारी में महिला पर वज्रपात

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.