Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्राइम राउंड अप – पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप टेन में शुमार 25,000 का इनामी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

क्राइम राउंड अप – पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप टेन में शुमार 25,000 का इनामी

राजेश सिंह हत्याकांड में वांछित गिरफ्तार, लूटपाट के आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा, 23 महिलाओं समेत 45 के खिलाफ मारपीट और बलवा की रिपोर्ट दर्ज
News Desk 17 August, 2020 1 minute read

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा 25,000/- रुपये का इनामिया (मुख्य शूटर) तथा थाना कोतवाली का टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. वही उसके कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर मय तीन जिन्दा कारतूस .32 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया हुआ है.

जानकारी के अनुसार फेफना पुलिस तथा एसओजी टीम बलिया की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 16 अगस्त को रसड़ा बलिया जाने वाले मार्ग पर पियरिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति रसड़ा से बलिया की ओर आता दिखाई दिया, जो पुलिस वालों को देखकर गाड़ी मोड़ कर भागने लगा और लड़खड़ाकर गिर गया. मौके पर ही रात 22.35 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध रिवाल्वर मय तीन अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ.

फेफना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा मु0अ0सं0 190/2020 धारा 302/307 भादवि थाना कोतावली से सम्बन्धित 25,000/- रुपये का ईनामिया अभियुक्त (मुख्य शूटर) तथा थाना कोतवाली का टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार, इस सम्बन्ध में #SPBLA की बाइट। @Uppolice @adgzonevaranasi @digazamgarh pic.twitter.com/08qeHNuaea

— Ballia Police (@balliapolice) August 17, 2020

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सत्येन्द्र यादव पुत्र रामप्रवेश यादव निवासी माधोपुर केशरवानी टोला थाना कोतवाली बलिया के थाना कोतवाली बलिया का वांछित एवं इनामी व थाना कोतवाली का टॉप-10 अपराधी है. जो दिनांक 25 जून को अपने साथियों के साथ पुरानी दुश्मनी को लेकर उक्त मोटरसाइकिल का प्रयोग करते हुये राजेश सिंह उर्फ मिन्टू सिंह निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया की गंगा घाट व हनुमान मंदिर के बीच में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस सम्बन्ध में थाना फेफना पर अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्त को चालान न्यायालय रवाना कर दिया गया. साथ ही अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है.

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शशि मौलि पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक फेफना, उनि राजकुमार सिंह, प्रभारी SOG बलिया, उनि संजय कुमार SOG टीम बलिया, मुख्य आरक्षी/ आरक्षीगण SOG टीम व सर्विलांस टीम- हेकां श्याम सुन्दर सिंह यादव, कां अनुप सिंह, वेदप्रकाश दूबे, अतुल सिंह, अनिल पटेल, शशिप्रकाश सिंह, रोहित यादव, राकेश यादव, मुख्य आरक्षी/ आरक्षीगण थाना फेफना- हेकां सुरेन्द्र प्रसाद, कां. बलराम तिवारी, सूरज सिंह, विवेक यादव सम्मिलित रहे.

हल्दी – फरार चल रहे लूटपाट के आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

हल्दी थाना पुलिस ने गंगापुर में गंगा की सफाई में लगे पोकलेन मजदूरों के साथ लूटपाट मामले में फरार चल रहे बिहार के पांच आरोपितों के घर रविवार की शाम कुर्की की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की. इन आरोपितों के गांवों में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर मुनादी भी कराई. सात जून की रात को गंगा नदी की खुदाई में जुटे पोकलेन मजदूरों के साथ बिहार प्रांत के अपराधियों ने लूटपाट की थी. इस मामले में दस बदमाशों के खिलाफ हल्दी थाने में मुकदमा कायम किया गया था. पुलिस ने इसमें से पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. अभी पांच बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे. फरार चल रहे अभियुक्त मनीष निवासी नरगदा थाना शाहपुर, भोजपुर, बिहार, पप्पू यादव, शंकर यादव, लल्लन निवासी सइया का डेरा शाहपुर जिला आरा (भोजपुर), करिया यादव निवासी करीमन ठाकुर का डेरा थाना शाहपुर जिला भोजपुर, बिहार के खिलाफ बलिया न्यायायलय से कुर्की व मुनादी की नोटिस जारी हुई. इस पर हल्दी एसओ सत्येंद्र कुमार राय दल बल के साथ इन वांछित अभियुक्तों के घर पर पहुंचकर नोटिस का चस्पा किए. इनके गांव में मुनादी कराई. इससे गांव में हड़कंप मच गया.

लालगंज- कर्बला की भूमि आवंटित पर चौकी पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

लालगंज बेचन छपरा और शिवपुर के ताजिए की मिट्टी दफन करने के लिए कर्बला की जमीन को लेकर सोमवार को लालगंज चौकी पर एसडीएम सुरेश कुमार पाल के नेतृत्व में पंचायत हुई. इसमें ग्राम पंचायत सोनबरसा के बाबू के शिवपुर में स्थित पानी टंकी के पास जमीन को आवंटित करने का निर्णय लिया गया. इस पर शिवपुर गांव के सैंकड़ों ग्रामवासी चौकी पर पहुंच कर इसका विरोध करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठी भांजकर सभी को चौकी से खदेड़ दिया. इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. बता दें कि पहले ताजिया की मिट्टी गोपालपुर गांव में शिव मंदिर के पास एक काश्तकार की जमीन में दफन करते थे. इसको लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. मुहर्रम नजदीक होने के कारण उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस चौकी पर बैठक की गई. क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सारे पर्व यहां पर आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाते हैं हिदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं, यह बहुत ही अच्छी मिसाल है. इस दौरान बाबू के शिवपुर में पानी टंकी के पास जमीन देने का निर्णय एसडीएम ने किया. उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण करते हुए लेखपाल को पैमाइश को भी निर्देश दे दिया. इसकी भनक लगते ही गांव के लोग चौकी पर पहुंच कर विरोध करने लगे. पुलिस ने माहौल का भांपकर लाठी भांज लोगों को खदेड़ दिया. इसको लेकर तनाव बना हुआ है.

नगरा – 23 महिलाओं समेत 45 के खिलाफ मारपीट और बलवा की रिपोर्ट दर्ज

नगरा थाना क्षेत्र के रेकुआं नसीरपुर में रविवार को देर शाम एक पट्टे की जमीन में खडी़ दीवाल व करकट को गिराकर क्षतिग्रस्त कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 23 महिलाएं समेत 45 के विरुद्ध बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है. गांव निवासी देवनारायन ने अपनी तहरीर में कहा कि मुझे 20 डिस्मिल भूमि आवंटन में मिली थी. पट्टे के आवंटन शुदा जमीन में पहले निर्माण करा रहा था. गांव के मोहन पुत्र चंद्रिका द्वारा मेरे निर्माण को गडही की जमीन बता कर रोकवा दिया गया. इसके बाद मैंने उक्त जमीन की पैमाइश करा कर दिवाल बना कर खडी कर दी. उसी जमीन पर करकट डाल दिया. उसके बाद घटना के दिन शाम को मेरे गांव के आरोपित निर्मला, सहदेइया, सुमन, गुलाबी, उषा, गीता, श्रवण, नवीन, धर्मेंद्र, नीरज, अजीत, सूरज , मनीष , राजकुमार सहित 45 लोग व 10 अज्ञात एक राय होकर लाठी डंडा से लैस होकर गाली गलौंच करने के बाद मेरी दिवाल व करकट को तोडने लगे. मना करने पर मारने पीटने लगे. एक ने अपने हाथ में भाला ले रखा था. वह जान से मारने की धमकी दे रहा था. धर्मेंद्र व मोहन कुल्हाडी लिए हुए थे. मेरी दिवाल व करकट को गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिए. मारपीट में मेरी पत्नी व लडकियों को गंभीर चोटें आईं हैं.

Tags: बिहार बेचन छपरा भोजपुर माधोपुर रसड़ा रेकुआं नसीरपुर लालगंज शाहपुर शिवपुर सोनबरसा हनुमान मंदिर हल्दी

Post navigation

Previous: समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव रोस्टर के अनुसार कार्य सम्पादित करें-सीडीओ
Next: आधी रात गए कच्ची दीवार गिरने से महिला की मलबे में दबकर मौत

ये भी पढ़ें

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.