कोचिंग पढ़ने गए छात्र की बाइक उड़ाई

रसड़ा (बलिया)। हॉस्पिटल के समीप  एसएनबी कोचिंग से मंगलवार की दोपहर एक छात्र की बाइक को उच्चकों ने उड़ा दिया. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है.

मऊ जनपद के कंसो निवासी रितेश सिंह अपने चाचा की हीरो पैशन प्रो बाइक यूपी 54 पी 6029 से कोचिंग पढ़ने आया था. वह बाइक खड़ी करके कोचिंग में पढ़ने गया था. पढ़ कर जब वह वापस आकर देखा तो बाइक के न होने उसके पैरो तले जमीन ही खिसक गयी. एक हफ्ते में बाइक चोरी की यह दूसरी घटना है. दो दिन पहले ही अस्पताल के कॉम्प्लेक्स से रामप्रीत राजभर की बाइक भी उच्चकों ने उड़ा दी थी.