Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • मुख्यमंत्री योगी ने मांगा दयाशंकर व आनंद स्वरूप के लिए वोट
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने मांगा दयाशंकर व आनंद स्वरूप के लिए वोट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया व बैरिया के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने जहां एक तरफ जनता को भाजपा सरकार के कामों को गिनाया तो वहीं सपा को निशाने पर लिया.
Central Desk 26 February, 2022 1 minute read
Chief Minister Yogi sought votes for Dayashankar and Anand Swarup

हल्दी,बलिया. विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज नेता अब छठवें चरण के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया के भरसौता हल्दी के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया व बैरिया के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने जहां एक तरफ जनता को भाजपा सरकार के कामों को गिनाया तो वहीं सपा को निशाने पर लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2017 में बिजली का मजहब हुआ करता था. मुहर्रम व ईद पर बिजली आती थी लेकिन होली व दीपावली पर बिजली नही आती थी. भाजपा की सरकार आयी तो बिजली भी मिलने लगी और अपराधियों व माफियाओं पर बुलडोजर भी चलने लगा.

खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की माफियाओं ने भ्रष्टाचार करके गरीबों के हक पर जो डाका डाला है,उन लोगों के ऊपर बूलडोजर चलता ही रहेगा,अभी सारे बुलडोजर मरम्मत हो रहे है. चुनाव बाद प्रत्येक जिले में एक बुलडोजर खड़ा रहेगा. जो माफियाओं पर चलने के लिए तैयार रहेगा. अवैध कमाई करके धन अर्जित करने वालों की खैर नहीं है. अभी तो राशन दे रहे हैं, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को होली व दीपावली पर रसोई गैस फ्री दिया जायेगा. बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक कि पढ़ाई का खर्च भी सरकार देगी. सामुहिक विवाह योजना में 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया. दिव्यांग,वृद्धा, विधवा महिला पेंशन को 12 हजार की जगह अब 18 हजार कर दिया जायेगा. नौकरी निकती थी तो चाचा- भतीजे वसूली पर निकल जाते थे अब ऐसा नहीं होगा. किसानों को फ्री बिजली, मेधावी बच्चियों को फ्री स्कूटी, सभी को स्मार्ट फोन,टेबलेट दिया जायेगा. जल्द ही प्रत्येक परिवार में एक नौकरी ,स्वरोजगार दिया जाएगा. सपा के लोग कब्रिस्तान बनवाते थे और भाजपा राममंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, भृगु ऋषि के मंदिर आदि का जीर्णोद्धार व निर्माण करती हैं. अब चीन से मूर्ति नहीं आयेगी, गांव के कुम्हार का बनी मिट्टी का मूर्ति बनने लगी. कहा कि बलिया से मेरी कमेस्ट्री मिलती है. इसलिए आप लोग भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल बैरिया विधानसभा व दयाशंकर सिंह बलिया दोनों योद्धा सहित बलिया के सातों प्रत्याशियों को विजयी बनायें.  सपा के लोग अभी से टिकट कटा रहे है कोई इंग्लैंड जा रहा हैं कोई बाहर राज्यों में भागने के फिराक में हैं.

इस मौके पर सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त,पूर्व सांसद भरत सिंह,राज्य सभा सांसद नीरज शेखर,पूर्व विधायक विक्रम सिंह, नागेंद्र पान्डेय, बीरेन्द्र पाठक टुनजी,मुक्तेश्वर सिंह,बशिष्ठ राय,पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक,पूर्व प्रमुख गुड्डू राय,जय प्रकाश साहू,भरसौता गांव के प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह ,बंटू सिंह सहित बैरिया व बलिया विधानसभा के प्रत्याशी आनन्द स्वरूप शुक्ल व दयाशंकर सिंह आदि लोग मंच पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्र ने किया.

 

बलिया के सम्मान में आपको बोलने की आवश्यकता नहीं- सीएम

नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने भृगु ऋषि,आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी व परशुराम चतुर्वेदी की साहित्यिक धरती पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मैं पूर्व विधायक मैनेजर सिंह का भांजा हूँ भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल को भारी मतों से विजयी बनावे. दयाशंकर ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि यह क्षेत्र गंगा जी की तलहट में है बाढ के कारण यहां खेती नहीं हो पाती है,इसलिए फेफना से भरसौता तक रिंग बंधा फोर लेन बन जाय. अंग्रेजों के जमाने से बना कटहर नाला है जिससे सुरहा ताल का पानी गंगा जी में चला जाय तो बलिया बाम्बे का जूहू चौपाटी हो जायेगा. इतना ही नहीं हल्दी को नगर पंचायत की दर्जा हो जाय और बाबा विश्वनाथ मंदिर की तरह भृगु ऋषि का मंदिर का भी जीर्णोद्धार हो जाय और एक बलिया में मेडिकल कालेज बने. जिस पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं हूँ तो बलिया के विकास व सम्मान में किसी को कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है. बलिया में सारे कार्य किये जायेंगे. और बलिया का विकास किया जाएगा.

जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रिय लोगों को आश्वस्त किया कि काशी, मथुरा,अयोध्या की तर्ज पर बलिया में भृगु जी का भव्य मंदिर बनेगा. जिसके उत्साहित समर्थकों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए.

सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े प्रबंध
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. सुरक्षा घेरे में किसी अनजान व्यति को अंदर जाने की अनुमति नही थी. यहा तक कि पत्रकारों की भी व्यवस्था सुरक्षा घेरे से बाहर की गई थी. सुरक्षा के लिए कई थानों की फोर्स तैनात की गई थी. कार्यक्रम पर दरों कैमरे के नजर रखी जा रही थी.

( हल्दी संवाददाता आरके की रिपोर्ट)

Tags: भरसौंता मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव हल्दी

Post navigation

Previous: भाजपा एवं निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी केतकी सिंह के समर्थन में संदीप बंसल ने व्यापारियों के साथ निकाला जुलूस
Next: चार दिवसीय आंगनबाड़ी प्रशिक्षण 28 फरवरी तक

ये भी पढ़ें

omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.