Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई तिस्ता शांडिल्य
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई तिस्ता शांडिल्य

अपनी आवाज़ के बल पर काफी कम उम्र में भोजपुरिया समाज व भोजपुरी संगीत जगत में पहचान बनानी वाली, सबको मोहित कर देनी वाली 17 वर्षीय भोजपुरी कलाकार तीस्ता शांडिल्य आखिरकार ज़िन्दगी की जंग हार गई. दुआ के लिए उठे हजारों हाथ भी उसकी जिंदगी को नहीं लौटा सके. परिजनों व शुभचिंतकों की प्रार्थना नहीं काम आई.
News Desk 28 August, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ANUBHUTI_5

पटना। अपनी आवाज़ के बल पर काफी कम उम्र में भोजपुरिया समाज व भोजपुरी संगीत जगत में पहचान बनानी वाली, सबको मोहित कर देनी वाली 17 वर्षीय भोजपुरी कलाकार तिस्ता शांडिल्य आखिरकार ज़िन्दगी की जंग हार गई. दुआ के लिए उठे हजारों हाथ भी उसकी जिंदगी को नहीं लौटा सके. परिजनों व शुभचिंतकों की प्रार्थना नहीं काम आई. पटना एम्स में भोजपुरी गायिका तिस्ता शांडिल्य का इलाज चल रहा था. लेकिन मंगलवार की देर शाम डॉक्टरों ने भी हार मान ली. तीस्ता को मौत ने अपने आगोश में समेट लिया.

अनुभूति शाण्डिल्य ‘तिस्ता’ – वीर कुंवर सिंह की गाथा से ही बना ली अलग पहचान

इसे भी पढ़ें – वीर कुंवर सिंह की गाथा से अलग पहचान बनाने वाली तिस्ता सिंह की हालत गंभीर

दरअसल वीर कुंवर सिंह की गाथा गाने वाली तिस्ता शांडिल्य का पटना एम्स में इलाज चल रहा था. उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली जा रही थी. तीन दिन पहले तिस्ता को वेंटिलेटर पर रखा गया था. गौरतलब है कि तीस्ता के पिता उदय नारायण सिंह भी भोजपुरी गायन के उम्दा कालाकार है. पिछले 8 दिनों से बीमार चल रही अपनी लाडली तिस्ता को बचाने के लिए उदय नारायण सिंह ने कोई कोर कसर छोड़ नहीं रखा था. दिन-रात एक किये हुए थे. एम्स पटना में भर्ती बिहार की उभरती हुई कलाकार तीस्ता एक्यूट सेप्टेसेमिया नामक रोग से लड़ रही थी.
एक्यूट सेप्टेसेमिया वह खतरनाक बीमारी है. इसमें किसी इंसान के शरीर में ब्लड इन्फेक्टेड हो जाता है. खून में इन्फेक्शन बढ़ने के बाद ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है. खून जहर बनने लगता है. मानव शरीर का अंग काम करना बंद कर देता है. जिंदगी के बस 17 साल अभी तक देखीं तीस्ता इसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी.

इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर बाबू कुंवर सिंह गाथा का जीवंत प्रदर्शन कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है अनुभूति शाण्डिल्य ‘तिस्ता’ ने

छपरा (सारण) में रिविलगंज की युवा कलाकार तिस्ता शांडिल्य के लिए सोशल मीडिया पर भी उनके परिजन से लेकर शुभचिंतक तक कैंपेन चला रहे थे. हर कोई उसकी जिंदगी के लिए दुआ मांग रहा था. भोजपुरी फिल्म जगत से लेकर पत्रकार वर्ग ही नहीं, आम आदमी भी उसकी मदद के लिए आगे आ रहे थे. पटना एम्स में लोगों की भीड़ लगी रहती थी. हर कोई चाहता था कि किसी तरह बिहार की यह बिटिया बच जाए. जानी-मानी गायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा ने भी तिस्ता के लिए अपील की थी.
तिस्ता के पिता उदय नारायण से लोग धैर्य व साहस बनाए रखने की अपील कर रहे थे. उन्हें हिम्मत दे रहे थे. लेकिन होनी को यह मंजूर नहीं था. जिंदगी के लिए लड़ते-लड़ते बिहार की बिटिया तिस्ता मौत के आगोश में चली गयी. वह मंगलवार को मौत से हार गयी. उसके गम में परिजन ही नहीं, पूरा भोजपुरी जगत और पूरा पूर्वांचल और बिहार रो रहा है. सोशल मीडिया पर भी उनके गम में लोगों को रो रहे हैं. किसी ने लिखा है निशब्द हूं तो किसी ने कहा- ‘हे भगवान, ना रहली तीस्ता… एतना लोगन के दुआ भी ना काम आईल. बाबू कुंवर सिंह के गाथा अब के गाई…’

Related

Tags: गायिका छपरा तीस्ता शांडिल्य पटना भोजपुरी रिविलगंज वीर कुंवर सिंह

Post navigation

Previous: भूमि अध्याप्ति कार्यालय के कर्मी को जिलाधिकारी ने किया बर्खास्त
Next: आनंद विहार से छपरा (वाया बलिया) बुधवार को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.