Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • अनुभूति शाण्डिल्य ‘तिस्ता’ – वीर कुंवर सिंह की गाथा से ही बना ली अलग पहचान
  • लाइफ मंत्रा

अनुभूति शाण्डिल्य ‘तिस्ता’ – वीर कुंवर सिंह की गाथा से ही बना ली अलग पहचान

सारण रिविलगंज की युवा कलाकार तिस्ता ने गायन के क्षेत्र में इतनी कम उम्र में ही निपुणता हासिल कर ली है. साथ ही वीर गाथाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से लगातार अपने करियर को एक नया आयाम दे रही हैं.
News Desk 23 April, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ANUBHUTI_5

वीर कुंवर सिंह की गाथा से ही बना ली देश में एक अलग पहचान

लवकुश सिंह

हांथ कटी पर खड़ा अडिग, लड़ रहा तूफान से, 80 साल का बूढ़ा शेर निकला, आरा के मौदान से. राम अनुज जगजान लखन, ज्यों उनके सदा सहाई थे, गोकुल में बलदाऊ के प्रिय थे, जैसे कुंवर कन्हाई थे. वीर श्रेष्ठ आल्हा के प्यारे, ऊदल ज्यो सुखदाई थे, अमर सिंह भी कुंवर सिंह के वैंसे ही प्रिय भाई थे. साहस और वीरता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बाबू कुंवर सिंह और उनकी गाथाएं आज भी जनमानस में प्रासंगिक हैं. कुंवर सिंह ने अपने अदम्य साहस के बलबूते विदेशी शासन पर जो करारा प्रहार किया था, उसने आंदोलन की एक नयी परिभाषा ही लिख दी थी. आज उसी आंदोलन के अविस्मरणीय क्षण, बाबू कुंवर सिंह की जीवटता और उनके समर्पण की गाथा को जीवंत करने का प्रयास कर रही हैं सारण रिविलगंज की 16 वर्षीय होनहार बेटी अनुभूति शाण्डिल्य ‘तिस्ता’.

सारण रिविलगंज की युवा कलाकार तिस्ता ने गायन के क्षेत्र में इतनी कम उम्र में ही निपुणता हासिल कर ली है. साथ ही वीर गाथाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से लगातार अपने करियर को एक नया आयाम दे रही हैं. आरा जाने के क्रम में वह पिता के सांथ बलिया लाइव से विशेष बातचीत में यह जानकारी दी.

कुंवर किले में होगी वीर गाथा की प्रस्तुति

अनुभूति ने अब तक 12 राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर बाबू कुंवर सिंह गाथा का जीवंत प्रदर्शन कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है. अनुभूति शाण्डिल्य ‘तिस्ता’ की वह कुंवर गाथा 23 और 24 अप्रैल को जगदीशपुर, आरा में स्थित बाबू कुंवर सिंह के ऐतिहासिक किले में आयोजित राजकीय समारोह में पहली बार प्रस्तुत की जाएगी. इसके पहले अनुभूति विश्व भोजपुरी सम्मेलन में भी लगातार एक घंटे तक बतौर विशेष आमंत्रित कलाकार कुंवर सिंह गाथा की प्रस्तुति कर चुकी हैं.

वहीं कुंवर सिंह गाथा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुभूति को बिहार सरकार द्धारा ‘मैथिली भोजपुरी अकादमी पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है. छपरा के एसडीएस कॉलेज की छात्रा अनुभूति अपने जीवन में संगीत को आधार बनाकर देश के महापुरुषों की जीवनी को एक संगीतमय प्रस्तुति से जन-जन तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध हैं. जल्द ही गंगा बचाओ अभियान को लेकर भी एक नयी गाथा से अनुभूति समाज को जागृत करने का अभियान चलाने वाली हैं. इस क्षत्र में सफलता का अपना सारा श्रेय वह अपने पिता उदय नारायण सिंह को देती हैं.

साहस और संकल्प का जीवंत रूप है कुंवर सिंह गाथा

अनुभूति के पिता सारण के प्रसिद्ध लोक कलाकार उदय नारायण सिंह बताते हैं कि कुंवर सिंह गाथा एक ऐसी रचना है, जिसके लगभग 45 पुस्तकों के अध्ययन के बाद लिखा गया है. 1999 से इस गाथा को विभिन्न मंचों पर संगीत और कथा के अद्भुत सामंजस्य के माध्यम से लोगों के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है. इस वीर गाथा के प्रस्तुति को लेकर कई बार सारण के कलाकारों को बड़े आयोजनों में आमंत्रित किया जा चुका है.

उन्होंने बताया कि इस गाथा की प्रस्तुति के दौरान कई बार तो ऐसे क्षण आते हैं, जब दर्शक दीर्घा कुछ मिनटों के लिए स्तब्ध रह जाती है. इस गाथा में कुंवर सिंह के बचपन से लेकर 80 वर्ष के उम्र में अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनके संघर्षों को जीवंत रूप दिया जाता है. अनुभूति शाण्डिल्य लगभग 45 मिनट तक रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीर गाथा की बेहतर प्रस्तुति कर रही हैं. आशा है आरा की धरती पर भी इस गाथा को वही सम्‍मान मिलेगा, जो देश के अन्‍य हिस्‍सों में मिला.

देश के अन्‍य हिस्‍सों में अनुभूति शाण्डिल्य ‘तिस्ता’ द्धारा कुंवर सिंह गाथा की प्रस्‍तुति

  • मैथिली भोजपुरी अकादमी समारोह -दिल्ली- वर्ष नवंबर 2015
  • राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मान सम्मेलन- पंजवार-सीवान- वर्ष 2016
  • राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता मंच, वार्षिक समारोह- गुड़गांव- वर्ष 2016
  • विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला- सोनपुर- नवंबर- 2016
  • विश्व भोजपुरी सम्मेलन- दिल्ली- वर्ष- 2017
  • वैशाली महोत्सव- वैशाली- वर्ष- 2017

Related

Tags: आरा छपरा जयंती वीर कुंवर सिंह शाण्डिल्य सारण स्वतंत्रता सेनानी

Post navigation

Previous: 22/04/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में
Next: जब बुजुर्ग कुंवर सिंह ने संभाली जंग ए मैदान की कमान

ये भी पढ़ें

Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Parashar Muni dham mela
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

महर्षि पाराशर मुनि की तपोभूमि पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यहां के पोखरे में लगाई डुबकी

General Desk 7 September, 2025

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.