Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जश्न, मंत्री ने कहा ‘रावण राज समाप्त हुआ, अब राम राज्य स्थापित हो रहा’
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जश्न, मंत्री ने कहा ‘रावण राज समाप्त हुआ, अब राम राज्य स्थापित हो रहा’

Remote Desk 19 March, 2021 1 minute read
Ballia BJP1

बलिया. राज्य में योगी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर बलिया में जश्न मनाया गया. शहर के बहुउद्देशीय सभागार में हुए कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां बताई गईं. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, आवास एवं विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

 

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद किसानों को ऋण माफी, फसल बीमा प्रतिपूर्ति, घर-घर बिजली, निःशुल्क कनेक्शन जैसे सराहनीय कार्य किए गए. गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए 40 लाख से अधिक आवास निर्माण कराया गया, जबकि 72 हजार से अधिक की स्वीकृति होनी है. उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर वृद्ध होने तक की सुविधा को ध्यान में रख केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने काम किया. ये दोनों किसी देवपुरुष से कम नहीं, नजीतन यह स्पष्ट दिख रहा है कि अब रावण राज्य समाप्त हो गया है, रामराज कायम हो रहा है.

शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था इतनी मजबूत है कि भय से अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं. सरकार ने घर-घर शौचालय देकर महिलाओं को सम्मान तथा आर्थिक रूप कमजोर परिवार को पक्का छत, रसोई के लिए गैस कनेक्शन देकर बड़ी राहत दी है. पारदर्शी तरीके से लाखों सरकारी नौकरी दी गईं. जिसने मेहनत की उसे नौकरी मिली. मुख्यमंत्री कोरोना काल में भी बिना भय के लगातार कर्तव्यनिष्ठा व आम जनता के प्रति समर्पित होकर काम करते रहे. अंत में उन्होंने मोदी-योगी सरकार का धन्यवाद देते हुए इसी तरह गरीबों का भला करते रहने की कामना की.

 

विशिष्ट अतिथि अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के जरिए देश को शौचमुक्त बनाया गया. प्रदेश को चार एक्सप्रेस वे, 30 मेडिकल कालेज, पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिली.

 

 

प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी गोरखपुर अनूप गुप्ता ने कहा कि गांव का गरीब सपना देखता है कि उसका बेटा पढ़कर कुछ बन जाए. उस सपने को पूरा करने के लिए सरकार ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई. जिस तरह विद्यालयों का कायाकल्प कराया, उसी तरह गांवों का भी कायाकल्प कराएगी.

 

देवालय से लेकर विद्यालय तक को सजाया

 

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने देवालय से लेकर विद्यालय तक को सजाकर बेहतर बनाने का काम किया. राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने जो कर दिखाया, वह पहले नहीं थी. प्राथमिक शिक्षकों की व्यापक नियुक्ति कर स्कूलों की हालत ठीक की. राशन, पेंशन में पारदर्शी व्यवस्था लागू की. मुख्यमंत्री सामूहिक शादी के माध्यम से गरीब पिता की पुत्री की शादी कराकर बड़ी राहत दी.

 

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सरकार की 4 वर्ष की विभागवार उपलब्धियों का विस्तार से बखान करते हुए कहा, ’46 योजनाओं में प्रदेश पूरे देश में पहले नम्बर पर है. वहीं देश की अर्थव्यवस्था के प्रदेश की भूमिका दूसरे नम्बर पर है. बेरोजगारी का प्रतिशत में बड़ी कमी आई है. चार लाख से अधिक को सरकारी नौकरी मिली. यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं.’

 

कम समय में शानदार कार्यक्रम पर सराहा

 

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सभी अतिथियों व योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. बेहद कम समय में शानदार सफल कार्यक्रम कराने के लिए प्रभारी सूचना अधिकारी अभय सिंह, उनकी टीम व अन्य सहयोगी अधिकारियों की सराहना की. उन्होंने जनपद की प्रमुख उपलब्धियों को भी बताया. कार्यक्रम में एसपी डॉ विपिन ताडा, सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, एनसीसी कैडेट्स, जीआईसी के छात्र व जीजीआईसी की छात्राएं आदि थे. संचालन राजकीय विद्यालय चितबड़ागांव के प्रधानाचार्य अतुल तिवारी ने किया.

 

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिला लाभ

 

कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आजीविका मिशन, दिव्यांग उपकरण व अन्य विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र व उपकरणों का वितरण किया गया. अतिथियों ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 27 लाभार्थियों को, निराश्रित पेंशन के 11 लाभार्थी व पांच दिव्यांग पेंशन के तथा पीएम.आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभार्थी को स्वीकृति पत्र वितरित किया. इनके अलावा 15 दिव्यांगों को मेंटल रेटार्डेड (एमआर) किट, 10 दिव्यांग को कान की मशीन व 19 लाभार्थी को ट्राईसाईकल का वितरण किया गया. सामुदायिक शौचालय के संचालन के लिए डेमो चाभी का वितरण काली मां स्वयं सहायता समूह, खेवसर (बाँसडीह) व नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह, भरतपुरा (हनुमानगंज) को किया. लाभार्थी किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान पर मिले कृषि यंत्र स्वीकृति पत्र व बेहतर उत्पादकता प्राप्त करने वाले प्रगतिशील कृषकों में प्रमाण पत्र का वितरण किया. खादी ग्रामोद्योग विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया.

 

विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

 

यूपी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विधान सभावार विकास पुस्तिका का विमोचन भी हुआ.

 

(बलिया से पंकज कुमार सिंह के साऱ वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Tags: भाजपा मंत्री गुलाब देवी सरकार के 4 साल सुरेंद्र सिंह

Post navigation

Previous: बांसडीह में रफ्तार का कहर, ससुराल जा रहे दो युवकों को कुचला, इलाज के दौरान युवकों की मौत
Next: सरयू तट पर रिंग बांध की मरम्मत के लिए शिलान्यास

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.