Category: बांसडीह
बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने लखनऊ स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में पहुंचकर अपर प्रबंध निदेशक ( IAS) अन्नपूर्णा गर्ग को पत्रक सौंपा ताकि सरकारी बस अड्डा बांसडीह में बन सके. फोन पर लखनऊ से अभिजीत ने बताया कि जिले के बांसडीह तहसील का एक अलग स्थान है. आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान तक राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों में बांसडीह ने प्रदेश तथा देश स्तर पर एक पहचान रखा है, लेकिन दुर्भाग्य है कि परिवहन के क्षेत्रों में बांसडीह के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है. जबकि बांसडीह केंद्र बिंदु है.
जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि प्रचंड महंगाई के विरुद्ध आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है. योगी सरकार तानाशाही पर उतारू है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर रही है. पुलिस छापे डलवा रही है. उसके बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हमारे कार्यालय पर पहुंचे. वहां से पुलिस के द्वारा साथियों को बसों में भरकर कोतवाली ले जाया गया जो तानाशाही का उदाहरण है.
बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि व्रत व त्योहार आपसी सौहार्द का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शंकर का मास है. सभी क्षेत्र के मंदिरों पर पुलिस अपनी ड्यूटी में रहेगी. कही भी दर्शन आदि चीजो के लिये कुछ गड़बड़ी न हो. नगर व कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में निकलने वाले तजिया जुलुस शांति पूर्वक निकले कही कोई अप्रिय घटना न हो. नगर पंचायत के कर्मियों को निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ हो.
तहसीलदार प्रवीण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का ऐसा निर्देश प्राप्त हुआ है कि समस्त इच्छुक मतदाता अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करा सकते हैं।ऐसा भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश हैं। लेकिन आधार स्वैच्छिक है। जो इच्छुक मतदाता है अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करना चाहते है। ऐसे में समस्त बीएलओ 1 अगस्त से घर घर जाकर यह कार्य करेंगे. इससे कई जगह एक ही मतदाता का नाम आने से गड़बड़ी होती हैं रोकथाम लगेगी.
आम आदमी पार्टी बलिया जनपदीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने बताया की आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार के तहत जिले में प्रकोष्ठों का गठन कर रही है. उसके लिए आज तीन नामों की घोषणा की गई जिसमें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में राधेश्याम वर्मा जी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में शोएब अहमद खान जी हैं.
नगर पंचायत में शासन से नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि कई बार बोर्ड की बैठक में उक्त सड़क को बनाये जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया लेकिन नगर पंचायत प्रशासन अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं करा पाया है जबकि प्रदेश में चल रही योगी सरकार द्वारा सड़क निर्माण हेतु बड़ी बजट दिया गया है. इससे नगर पंचायत प्रशासन सरकार की छवि धूमिल हो रही है.
उप जिलाधिकारी बांसडीह को दिये गये पत्रक में बताया गया है कि नगर पचायत बोर्ड की बैठक न होने के कारण विशेष रूप से नगर पंचायत की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही शासन द्वारा चलाये जा रहे प्लास्टिक पर प्रतिबंध अभियान और नगर पंचायत में लगने वाले जलजमाव के समाधान का हल निकालना है जिसकी चर्चा आवश्यक है लेकिन बोर्ड की बैठक न होने के कारण यह सम्भव नहीं हो पा रहा है
राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा पर आयोजित विचारगोष्ठी में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि पहले सरकार का मतलब होता था जनकल्याण और राहत. वर्तमान सरकार का मतलब है, उत्पीड़न और झूठ. यह उत्पीड़न और झूठ सभी हदें पार कर चुका है. अब इसका सीधा टारगेट है पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र जिसकी रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है.
यूपी सरकार पहले से ही कोरोना जैसी अदृश्य बीमारी से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान छेड़ी है.. हालांकि लखनऊ सहित कई शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ते जा रहा है. ऐसे में बलिया सीएमओ नीरज पांडेय के अनुसार बुधवार को बलिया में भी पांच अप्रत्याशित कोरोना संक्रमित मरीज अलग – अलग जगह पाए गए हैं. सीएमओ ने कहा कि सभी में हल्के सिम्टम्स हैं. खतरे की कोई बात नहीं है. सभी से बात कर टीमें रवाना हो गई हैं
